Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
16-Oct-2026

पानी किया बर्बाद तो निगम काटेगा नल कनेक्शन छात्रावास निर्माण में लापरवाही कलेक्टर ने सहायक यंत्री के निलंबन के दिए निर्देश गैस सिलेंडर के रेगुलर फटने से घर में लगी आग किसानों के मुद्दे पर अमित सक्सेना ने छोड़ी भाजपा संगठन पर लगाए अनदेखी के आरोप पशुपालन विभाग में वित्तीय अनियमितताओं का आरोप उपसंचालक पर एफआईआर की मांग शहर में संभावित जल संकट को देखते हुए नगर निगम ने पानी की बर्बादी रोकने के लिए सख्त कदम उठाने का फैसला किया है। शुक्रवार को निगम सभागार में जल प्रदाय विभाग की सभापति अरुणा मनोज कुशवाहा और निगम आयुक्त सीपी राय की मौजूदगी में हुई बैठक में बताया गया कि कम बारिश के कारण कन्हारगांव डेम में केवल 5 प्रतिशत पानी बचा है जबकि माचागोरा डेम भी आधा ही भरा है। बैठक में तय किया गया कि निर्माण कार्यों के लिए निगम के पानी के टैंकर नहीं दिए जाएंगे। पानी बर्बाद करने पर पहली बार 1000 और दूसरी बार 2000 रुपये का जुर्माना लगेगा। इसके बाद भी नियम तोड़ने पर नल कनेक्शन काट दिया जाएगा और दोबारा जोड़ने के लिए 10000 रुपये देने होंगे। कलेक्टर श्री नारायन ने तामिया में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत आयोजित जनसंवाद शिविर में ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को निराकरण के निर्देश दिए। ग्रामीणों ने सीमांकन अवैध कब्जा नल कनेक्शन सड़क निर्माण और विद्युत ट्रांसफार्मर सहित विभिन्न समस्याओं से जुड़े आवेदन प्रस्तुत किए। छिंदी में बालिका छात्रावास निर्माण में लापरवाही की शिकायत पर सहायक यंत्री दीपक सरेयाम के निलंबन का प्रस्ताव तत्काल भेजने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण कर बच्चों से संवाद किया और उन्हें उपहार दिए। उमरेठ थाना क्षेत्र के ग्राम हीराबाड़ी में गैस सिलेंडर के रेगुलेटर में खराबी के कारण कृषक शोभाराम पिता कलीचंद (36) के कच्चे मकान में आग लग गई। हादसे में गृहस्थी का सामान जलकर खाक हो गया जबकि शोभाराम भी झुलस गए। सूचना पर पहुंची दमकल ने आग पर काबू पाया। मौके पर उमरेठ पुलिस राजस्व पटवारी और ग्राम पंचायत के रोजगार सहायक भी पहुंचे। घटना में कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई लेकिन परिवार के सामने रहने और भोजन की व्यवस्था का संकट खड़ा हो गया है। आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। शहर के ईएलसी चौराहे पर यातायात व्यवस्था सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए कलेक्टर हरेंद्र नारायन ने पुलिस अधीक्षक अजय पाण्डेय सहित अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। उन्होंने नागपुर रोड से फव्वारा चौक और कलेक्ट्रेट मार्ग की ओर जाने वाले वाहनों की आवाजाही सुचारू बनाने के लिए चौराहे की संरचना डिवाइडर की लंबाई ट्रैफिक सिग्नल और वाहनों के मुड़ने की व्यवस्था में सुधार के निर्देश दिए। नगर निगम के इंजीनियरों को यातायात दबाव का आकलन कर कार्ययोजना तैयार करने को कहा ताकि जाम और दुर्घटनाओं की आशंका कम हो सके। पशुपालन विभाग में कथित वित्तीय अनियमितताओं को लेकर मानव अधिकार अपराध एवं भ्रष्टाचार उन्मूलन ग्रुप मध्य प्रदेश के संस्थापक श्री चंद चौरिया ने उपसंचालक जी.एस. पक्षवार के खिलाफ निष्पक्ष जांच और एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। श्री चौरिया का आरोप है कि आरटीआई से प्राप्त जानकारी में गौसेवक मनीष कुमार मर्सकोले के नाम पर दो बार कुल 1 लाख 96 हजार 100 रुपये के भुगतान का विवरण सामने आया है। इसके अलावा बल्ब और पंखे लगाने के नाम पर भी अनियमित भुगतान के आरोप लगाए गए हैं। उन्होंने लोकायुक्त और शासन स्तर पर शिकायत करने की बात कही। श्री चौरिया ने भोपाल से आई जांच समिति के सामने बयान देकर 15 पृष्ठों के दस्तावेज भी सौंपे हैं। उन्होंने आरोपों की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। सांसद बंटी विवेक साहू के निवास पर हुआ विशाल देवी जागरण छोटू सिंह के भजनों पर झूमे श्रद्धालु सांसद बंटी विवेक साहू के निवास के सामने पंकज टॉकीज परिसर में गुरुवार देर रात विशाल देवी जागरण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां दुर्गा और भगवान गणेश की पूजा-अर्चना के साथ हुआ। सुप्रसिद्ध भजन गायक छोटू सिंह ने सुमधुर भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भक्तिरस में सराबोर कर दिया। जागरण में अमरवाड़ा विधायक कमलेश शाह भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। पूरा परिसर माता रानी के जयकारों से गूंज उठा। रात्रिकालीन पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग कांग्रेस सेवादल ने एसपी को सौंपा ज्ञापन जिले में चोरी और अन्य आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए कांग्रेस सेवादल ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर रात्रिकालीन पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की। ज्ञापन में शहर के प्रमुख चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस पॉइंट स्थापित करने नियमित गश्त सुनिश्चित करने तथा सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। बड़ी माता मंदिर में पंचमी की महाआरती उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब नवरात्रि की पंचमी पर छिंदवाड़ा के प्रसिद्ध बड़ी माता मंदिर में भव्य महाआरती का आयोजन हुआ। महाआरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। माता रानी के जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठा और पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। महाआरती के दौरान भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली। ओजस्विनी युवती सम्मेलन में गूंजा नारी शक्ति का स्वर आत्मरक्षा और स्वावलंबन का दिया संदेश अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के तत्वावधान में भारत भारती विद्यालय परिसर में ओजस्विनी युवती सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। सम्मेलन में जिलेभर की छात्राओं और युवतियों ने भाग लिया। इस दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियों देशभक्ति गीतों और कराटे व मिशन साहसी के प्रदर्शन के माध्यम से आत्मरक्षा का संदेश दिया गया।मुख्य अतिथि आईपीएस निवेदिता गुप्ता ने साइबर सुरक्षा डॉ. कंचन दुबे ने महिला स्वास्थ्य राष्ट्र सेविका समिति की प्रांत प्रचारिका वसुधा सुमन ने पंच परिवर्तन तथा अपराजिता ने महिला सशक्तीकरण पर विचार रखे। लालबाग की माई सेवा समिति ने आयोजित किया सुहागले पूजन 51 महिलाओं ने की पूजा-अर्चना लालबाग की माई सेवा समिति महिला मंडल द्वारा सुहागले पूजन का विशेष धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें 51 महिलाओं सहित बड़ी संख्या में सुहागिनों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर पति की लंबी आयु अच्छे स्वास्थ्य और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। माली मोहल्ला में 51 महिलाओं ने किया सुहागले का पूजन माली मोहल्ला में आज 51 महिलाओं के सुहागले पूजन का भव्य धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और माता के दरबार में माथा टेका। सुहागिन महिलाओं ने अपने पतियों की लंबी आयु अच्छे स्वास्थ्य और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।