Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
ट्रेंडिंग
16-Oct-2026

जबलपुर: मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी करने वाले फरार आरोपी को पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद से ही पुलिस की कई टीमें आरोपी की तलाश में जुटी हुई थीं। पुलिस ने इलाके और संभावित रास्तों पर लगे सैकड़ों सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जिससे आरोपी का महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगा।फुटेज के आधार पर सटीक घेराबंदी करते हुए पुलिस टीम ने दरिंदे को दबोच लिया। वारदात के बाद से ही स्थानीय नागरिकों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा था। पुलिस प्रशासन ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित अन्य गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और उसे न्यायालय में पेश कर कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। देश के सम्मान में एबीवीपी का उग्र प्रदर्शन: भ्रामक नैरेटिव और विदेशी पर्यटकों की आड़ में राष्ट्रविरोधी प्रचार का किया विरोध जबलपुर: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय परिसर में जोरदार प्रदर्शन करते हुए देश के खिलाफ फैलाए जा रहे नकारात्मक नैरेटिव और भ्रामक प्रचार पर कड़ा ऐतराज जताया है। राष्ट्र और भारतीय सेना के सम्मान में नारेबाजी करते हुए एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने युवाओं को राष्ट्रहित के प्रति सजग रहने का संदेश दिया।एबीवीपी पदाधिकारियों का आरोप है कि युवाओं के बीच सरकार सेना और देश की व्यवस्था को लेकर सुनियोजित तरीके से नकारात्मक माहौल बनाने की साजिश रची जा रही है। उन्होंने यह गंभीर आरोप भी लगाया कि कुछ विदेशी नागरिक पर्यटन के नाम पर भारत आकर देश की गलत और भ्रामक छवि पेश करने का काम कर रहे हैं। परिषद ने स्पष्ट किया कि भारतीय युवाओं को किसी भी बहकावे में आए बिना सकारात्मक सोच के साथ राष्ट्र निर्माण में योगदान देना चाहिए। प्रदर्शन के जरिए एबीवीपी ने सेना के गौरव और देश की संप्रभुता की रक्षा के लिए युवाओं से एकजुट होने का आह्वान किया। जबलपुर: रांझी थाना पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए किसी बड़ी आपराधिक वारदात की साजिश रच रहे एक शातिर बदमाश को खतरनाक धारदार चाकू के साथ धर दबोचा है। रांझी थाना प्रभारी उमेश गोल्हानी ने जानकारी देते हुए बताया कि पकड़ा गया आरोपी दिलीप उर्फ डिल्लू पुरानी रंजिश को लेकर किसी गंभीर घटना को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा था। आरोपी हाल ही में धारा 307 के मामले में 5 साल की सजा काटकर जेल से बाहर आया था लेकिन बाहर आते ही उसने फिर से वारदात की नीयत से हथियार लहराना शुरू कर दिया था।थाना प्रभारी उमेश गोल्हानी को मिली सटीक मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने त्वरित घेराबंदी करते हुए दशहरा मैदान व वीएफजे के पास से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से एक बड़ा और प्राणघातक धारदार चाकू बरामद हुआ जिससे संभावित जनहानि को समय रहते टाल दिया गया। रांझी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे अदालत में पेश कर दिया है। साथ ही अवैध हथियार उपलब्ध कराने वाले अन्य नेटवर्क के संबंध में भी आरोपी से कड़ी पूछताछ की जा रही है। जबलपुर: नागरिक उपभोक्ता मार्गदर्शक मंच ने जबलपुर की ऐतिहासिक धरोहर बैलेंसिंग रॉक को पुरातत्व विभाग द्वारा संरक्षित न किए जाने और शहर में लगातार घटती पर्यटकों की संख्या पर गहरी चिंता व्यक्त की है। मंच के प्रमुख डॉ. पी.जी. नाजपांडे ने बताया कि पुरातत्व विज्ञान के जानकारों के मुताबिक दो विशाल चट्टानों के बीच संतुलन की यह अनोखी प्राकृतिक घटना लगभग 2000 वर्ष पुरानी है लेकिन इसके बावजूद पुरातत्व कानून के तहत इसे न तो सूचीबद्ध किया गया है और न ही संरक्षित किया जा सका है।इसके अलावा मंच ने आंकड़ों का हवाला देते हुए बताया कि जबलपुर में वर्ष 2023 से पर्यटकों की संख्या लगातार घट रही है जो वर्ष 2026-27 में घटकर 20.4 लाख पर आ गई है। इस संबंध में मंच के प्रतिनिधिमंडल ने जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर मांग की है कि पर्यटकों की इस गिरावट की जांच के लिए एक समिति गठित कर शीघ्र विस्तृत रिपोर्ट मांगी जाए। जबलपुर: गढ़ा थाना क्षेत्र के मदन महल फ्लाईओवर की रोटरी पर शुक्रवार तड़के रॉन्ग साइड से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने स्कूटी सवार तीन युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में गोल बाजार में चाट-फुलकी का ठेला चलाकर परिवार का गुजारा करने वाले 28 वर्षीय अमन केसरवानी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उनके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद डंपर चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।घटना से आक्रोशित परिजनों और स्थानीय नागरिकों ने थाने के सामने जमकर हंगामा करते हुए चक्काजाम कर दिया और फरार चालक की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। परिजनों ने नो-एंट्री के नियमों पर भी गंभीर सवाल उठाए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे सीएसपी आशीष जैन ने परिजनों को निष्पक्ष जांच और कड़ी कार्रवाई का आश्वासन देकर बमुश्किल चक्काजाम समाप्त कराया। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर डंपर व चालक की तलाश में जुटी है।