एस आई आर को लेकर दिग्विजय सिंह में व्यक्तिगत तौर पर सुप्रीम कोर्ट में रिट पिटीशन दायर की थी । जिससेसुप्रीम कोर्ट ने स्वीकार कर लिया है । उन्होंने गुरुवार को भोपाल में अपने शासकीय निवास पर प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर इसकी जानकारी दी । उन्होंने बयान देते हुए कहा कि 13 करोड़ नाम काटे गए हैं । जिनमें चार करोड वोटर की मौत हो चुकी है और डेढ़ करोड़ वोटर शिफ्टिंग हुआ है । फिर बचे हुए वोटर के नाम कहां गायब हो गए । यही बंगाल में हुआ । चुनाव के बाद काटे गए वोटर के नाम जोड़ दिए गए । जिन वाटर का नाम वोटर लिस्ट में नहीं है वह इस देश के वास्तविक नागरिक है या नहीं है इसकी जानकारी कैसे मिलेगी क्योंकि अभी भारत में सिटीजन रजिस्टर भी नहीं है । अब यदि उन्हें पासपोर्ट बनवाना हो या फिर भारत के बाहर जाना हो तो वह क्या करेंगे इसका जवाब कौन देगा ? इसके अलावा उन्होंने उनकी सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा को लेकर जानकारी देते हुए कहा कि वह चिंतामन गणेश के दर्शन कर बाबा महाकाल के दर्शन करेंगे उसके बाद उज्जैन में गुरु जी के कार्यक्रम में शामिल होंगे और इसके बाद उनकी यात्रा शुरू होगी उज्जैन प्रशासन ने उन्हें यात्रा का रूट भी दे दिया है । इसके लिए उन्होंने प्रशासन का धन्यवाद भी दिया है । दिग्विजय सिंह यात्रा को लेकर थीम सॉन्ग भी लॉन्च किया है जो उज्जैन के ही एक युवक ने बनाया है ।