Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
15-Oct-2026

भाजपा की संभागीय बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र प्रदूषण की शिकायतों पर कलेक्टर का हिमालयन फूड्स प्लांट में औचक निरीक्षण बकाया कर वसूली में निगम सख्त 3 नल कनेक्शन काटे; 12 को कुर्की का नोटिस सेवा संकल्प अभियान: महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज में युवा संवाद जंगल में महुआ शराब की भट्टी पकड़ी 200 लीटर लहान नष्ट; जुआ खेलते 6 लोग पकड़ाए भाजपा की संभागीय संगठनात्मक बैठक में संगठन को मजबूत बनाने कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने और जनसेवा के कामों को आगे बढ़ाने पर चर्चा हुई। प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर ने कहा कि कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ हैं और पार्टी को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाना लक्ष्य है। उन्होंने बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने नियमित बैठकों और जनसंपर्क बढ़ाने पर जोर दिया। वहीं उत्तराखंड के नवनियुक्त राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने कहा कि भाजपा में मेहनत और समर्पण से सामान्य कार्यकर्ता को भी आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। सत्ता सेवा का माध्यम है और कार्यकर्ताओं को बिना निराश हुए लगातार काम करते रहना चाहिए। बैठक में संभाग के विभिन्न जिलों के संगठनात्मक कामों की समीक्षा की गई। इस दौरान सांसद विवेक बंटी साहू भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव सहित संभाग के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। ग्रामीणों की प्रदूषण संबंधी शिकायतों के बाद कलेक्टर हरेंद्र नारायन ने गुरुवार को चौरई ब्लॉक के ग्राम सलैया स्थित हिमालयन फूड्स एंड डेरिवेटिव्स लिमिटेड का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने प्लांट की विभिन्न इकाइयों का जायजा लेकर जल प्रबंधन अपशिष्ट निपटान और प्रदूषण नियंत्रण व्यवस्थाओं की जानकारी ली। कंपनी प्रबंधन ने बताया कि प्लांट में प्रतिदिन 400 घन मीटर ताजे पानी का उपयोग होता है जबकि करीब 80 प्रतिशत जल का पुनर्चक्रण किया जाता है। औद्योगिक अपशिष्ट का निर्धारित मानकों के अनुसार निपटान और बायोगैस से बिजली उत्पादन की व्यवस्था भी होने की जानकारी दी गई। नगर निगम ने बकाया जलकर और संपत्ति कर की वसूली के लिए अभियान तेज कर दिया है। गुरुवार को वार्ड क्रमांक 24 में कार्रवाई करते हुए निगम की टीम ने तीन बकायेदारों के नल कनेक्शन काट दिए। वहीं 12 अन्य बड़े बकायेदारों को सात दिन के भीतर बकाया कर जमा करने का अंतिम नोटिस दिया गया है। निर्धारित अवधि में भुगतान नहीं करने पर उनकी संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई की जाए धर्मटेकड़ी स्थित शासकीय महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज में सेवा संकल्प अभियान के तहत युवा संवाद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विधायक विवेक बंटी साहू और कलेक्टर हरेंद्र नारायण शामिल हुए। इस दौरान विद्यार्थियों से संवाद कर उनकी समस्याओं शिक्षा भविष्य की योजनाओं और महाविद्यालय से जुड़ी जरूरतों पर चर्चा की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को अपनी बात रखने का अवसर देना उनकी समस्याओं के समाधान की दिशा में पहल करना और उन्हें समाज एवं राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना रहा। लावाघोघरी थाना क्षेत्र की सांवरी चौकी पुलिस ने अवैध शराब बनाने और जुआ खेलने वालों के खिलाफ दो अलग-अलग कार्रवाई की हैं। पुलिस ने ग्राम जूनापानी के जंगल में दबिश देकर अवैध महुआ शराब बनाने के लिए रखा करीब 200 लीटर लहान नष्ट किया। साथ ही हाथ-भट्टी और शराब बनाने के उपकरण भी नष्ट कर दिए। वहीं ग्राम प्रधानघोघरी में जुआ खेलते हुए 6 लोगों को पकड़ा गया। पुलिस ने मौके से 52 ताश के पत्ते और 10500 रुपये नकद जब्त किए हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। दोनों कार्रवाई में सांवरी चौकी पुलिस की टीम शामिल रही। नकुलनाथ तीन दिवसीय दौरे पर कल आएंगे छिंदवाड़ा किसान आंदोलन में होंगे शामिल पूर्व सांसद नकुलनाथ 17 से 19 अक्टूबर तक तीन दिवसीय दौरे पर छिंदवाड़ा आएंगे। दौरे के पहले दिन वे पांढुर्णा में आयोजित किसान आंदोलन में शामिल होकर किसानों की समस्याओं को उठाएंगे। इसके बाद सौंसर क्षेत्र में शोकाकुल परिवारों से मुलाकात कर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे और सिमरिया धाम में हनुमान जी के दर्शन करेंगे।18 अक्टूबर को वे चौरई में माता रानी के दर्शन कांग्रेस पदाधिकारियों की बैठक और कपुर्दा धाम में पूजन करेंगे। शाम को दुर्गा पंडालों में दर्शन के बाद छोटी बाजार में आयोजित श्रीरामलीला मंचन में शामिल होंगे। 19 अक्टूबर को नागरिकों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात के बाद दोपहर 1 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे। वीर मेमोरियल फाउंडेशन ने 25 सशक्त महिलाओं का किया सम्मान नवरात्रि के अवसर पर वर्ल्ड वाइड जिम द्वारा चंदनगांव स्थित वाटर सप्लाई रोड पर आयोजित गरबा महोत्सव में वीर मेमोरियल फाउंडेशन ने सशक्त महिला सम्मान पत्र देकर महिलाओं को सम्मानित किया। फाउंडेशन के संस्थापक रविकांत अहिरवार ने बताया कि पारिवारिक और सामाजिक जिम्मेदारियों के साथ फिटनेस के प्रति जागरूक रहकर सक्रिय जीवनशैली अपनाने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। क 27% आरक्षण और किसान समस्याओं को लेकर ओबीसी महासभा ने सौंपा ज्ञापन ओबीसी महासभा ने जिलाध्यक्ष लोधी विपिन वर्मा के नेतृत्व में गुरुवार को कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर ओबीसी वर्ग को 27 प्रतिशत आरक्षण देने और किसानों की समस्याओं के निराकरण की मांग की। ज्ञापन में जिले को सूखाग्रस्त घोषित कर मुआवजा व फसल बीमा राशि देने माचागोरा डूब क्षेत्र के किसानों को चार गुना मुआवजा डूब प्रभावित गांवों को पूर्ण डूब क्षेत्र घोषित करने तथा चौसरा में प्रस्तावित न्यूक्लियर पावर प्लांट को मंजूरी नहीं देने की मांग शामिल है। माता मंदिर में सुहाग पूजन महिलाओं ने की सुख-समृद्धि की कामना शारदीय नवरात्र के अवसर पर जेल बगीचा गुलाबरा स्थित श्री आदिशक्ति माता मंदिर में महिला मंडल द्वारा सुहाग पूजन किया गया। वर्षों से चली आ रही इस परंपरा में महिलाओं ने पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। महिला मंडल द्वारा सुहाग पूजन के साथ हरियाली तीज सुहाग सामग्री का आदान-प्रदान सहित वर्षभर विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। गुरु चरण मंदिर के लिए विधि-विधान से भूमि पूजन जैन स्तंभ में परम पूज्य आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के उपकारों को चिरस्थायी बनाने के उद्देश्य से गुरु चरण मंदिर की स्थापना हेतु विधि-विधान से भूमि पूजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम परम पूज्य आचार्य श्री समयसागर जी महाराज एवं आर्यिका रत्न गुणमती माता जी सहित समस्त आर्यिका संघ के मंगल आशीर्वाद से आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुरैना से पधारे बाल ब्रह्मचारी संजय भैया जी सहित समाज के अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे। साली से अवैध संबंध के शक में हत्या तामिया पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा तामिया थाना क्षेत्र में डिंडी-जोगीभुआर रोड स्थित बाई-बहना जंगल में मिले युवक के शव के मामले में पुलिस ने अंधे कत्ल का खुलासा किया है। मृतक की पहचान राजेश सल्लाम (26) निवासी इटावा के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार महिला से संबंधों को लेकर विवाद के चलते तिलकराम उर्फ राजेश कवरेती ने अपने साले राजेश कुडोपा के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। वार्ड-36 में 7 घरों में मिले डेंगू के लार्वा स्वास्थ्य विभाग ने किया नष्ट डेंगू की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग की तीन टीमों ने शहर के भरतादेव वार्ड क्रमांक-36 में एडीज मच्छर के लार्वा का सर्वे किया। इस दौरान 7 घरों में लार्वा पाए गए जिन्हें नष्ट किया गया।स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि कूलर फ्रिज पानी की टंकियों और अन्य कंटेनरों की हर सप्ताह सफाई करें तथा पानी जमा न होने दें। जिला चिकित्सालय और छिंदवाड़ा मेडिकल कॉलेज में डेंगू की एलिसा जांच निःशुल्क उपलब्ध है।