Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
ट्रेंडिंग
15-Oct-2026

उत्तराखंड के रुड़की में लक्सर कोतवाली क्षेत्र के गढ़ी संघीपुर गांव में खाद्य सुरक्षा विभाग ने पनीर बनाने वाली फैक्ट्री पर छापा मारा। जांच के दौरान ताजिम की फैक्ट्री से 9 कुंतल प्रतिबंधित पनीर 90 किलोग्राम पामोलिन ऑयल और अन्य सामग्री बरामद हुई। अधिकारियों के मुताबिक फैक्ट्री में स्किम्ड मिल्क पाउडर और पामोलिन ऑयल का इस्तेमाल कर पनीर बनाया जा रहा था। विभाग ने बरामद पनीर और अन्य सामग्री को मौके पर नष्ट करा दिया। पनीर और तेल के नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं। साथ ही फैक्ट्री का लाइसेंस निरस्त कर दिया गया। उत्तराखंड में अंकिता भंडारी प्रकरण को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने इसे प्रदेश के गौरव स्वाभिमान और बेटी के सम्मान से जुड़ा मुद्दा बताया। उन्होंने मामले से जुड़े संदर्भ में शीर्ष संवैधानिक पद पर हुई नियुक्ति का विरोध भी जताया। वहीं भाजपा प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत भारद्वाज ने कांग्रेस पर संवेदनशील मामले का राजनीतिकरण करने और वोट बैंक साधने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी गवाहियों और कानूनी पैरवी के जरिए सरकार ने कार्रवाई की है तथा पीड़ित परिवार को सहायता दी जा रही है। किच्छा कोतवाली क्षेत्र में नकाबपोश बदमाशों ने हथियारों के बल पर घर में लूट की वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता प्रेमलता के मुताबिक बदमाश घर में घुसे और सोने-चांदी के जेवरात समेत करीब 40 हजार रुपये की नकदी लूटकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने और लूटे गए सामान की बरामदगी की मांग की है। उत्तराखंड के देहरादून में सड़क दुर्घटनाओं में घायल लोगों को समय पर बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के लिए परिवहन विभाग विशेष कार्यशाला आयोजित कर रहा है। आरटीओ प्रवर्तन डॉ. अनीता चमोला के अनुसार आईआरडीटी सभागार में होने वाली दो घंटे की कार्यशाला में 1.5 लाख रुपये तक के कैशलेस उपचार और प्रधानमंत्री राहत योजना की प्रक्रिया समझाई जाएगी। इसमें सरकारी और निजी अस्पतालों पुलिस विभिन्न विभागों एनजीओ और परिवहन यूनियनों के प्रतिनिधियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसका उद्देश्य आवेदन प्रक्रिया और गुड सेमेरिटन योजना के प्रति जागरूकता बढ़ाकर गोल्डन ऑवर में घायलों की जान बचाना है। उत्तराखंड में दुष्यंत कुमार गौतम की सिक्किम के राज्यपाल पद पर नियुक्ति को लेकर सियासत गरमा गई है। विपक्ष इस नियुक्ति को अंकिता भंडारी हत्याकांड के कथित VIP एंगल से जोड़ रहा है जबकि भाजपा ने आरोपों को खारिज किया है। अंकिता के माता-पिता दिल्ली के इंडिया गेट पर न्याय की मांग और CBI जांच पूरी होने तक नियुक्ति पर रोक लगाने के लिए धरने पर बैठे। पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर बाद में रिहा कर दिया। परिवार ने सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। भाजपा विधायक विनोद चमोली ने जांच के नतीजों का इंतजार करने की अपील की और मामले के राजनीतिकरण पर सवाल उठाए। उत्तराखंड की खूबसूरत वादियां बॉलीवुड सितारों को आकर्षित कर रही हैं। इन दिनों अभिनेता अक्षय कुमार अपनी आगामी फिल्म ‘समुक’ की शूटिंग के लिए मसूरी पहुंचे हैं। लाइब्रेरी क्षेत्र स्थित होटल सवाय और माल रोड सहित विभिन्न स्थानों पर फिल्म के दृश्य फिल्माए जा रहे हैं। मसूरी में तीन दिनों तक शूटिंग की जाएगी। इससे पहले तबीयत खराब होने के कारण अक्षय कुमार की शूटिंग टालनी पड़ी थी। ‘समुक’ एक सर्वाइवल थ्रिलर फिल्म है जिसके निर्माता विपुल अमृतलाल शाह और निर्देशक कनिष्क वर्मा हैं। फिल्म 2027 में रिलीज होने की संभावना है।