Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
17-Oct-2026

कलेक्टर का अल्टीमेटम : सुबह 10 बजे तक दफ्तर पहुंचें अधिकारी-कर्मचारी लापरवाही मिली तो मौके पर होगी कार्रवाई जर्जर स्कूल भवन में पढऩे को मजबूर विद्यार्थी छत से गिर रहा प्लास्टरभवन सुधार और बाउंड्रीवॉल की मांग नवरात्रि की धूम दुर्गा जी की प्रतिमा देखने उमड़ रही भीड़ आज चढ़ाई जाएगी अठवाई शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही कार्यालयों में देरी और मैदानी व्यवस्थाओं में कमियां अब बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। कलेक्टर आदित्य सिंह ने शनिवार को राजस्व विभाग जनपद पंचायतों और नगरीय निकायों के अधिकारियों की बैठक लेकर स्पष्ट निर्देश दिए कि अधिकारी-कर्मचारी सुबह 10 बजे तक कार्यालयों में उपस्थित रहें और निर्धारित समय पर कामकाज शुरू करें। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि जिले में कहीं भी आकस्मिक निरीक्षण के दौरान लापरवाही मिलने पर जिम्मेदार अधिकारी-कर्मचारी के विरुद्ध मौके पर ही कार्रवाई की जाएगी। नक्सल प्रभावित रहे क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति देने और ग्रामीणों तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए कलेक्टर आदित्य सिंह ने शनिवार को 35 ग्राम पंचायतों के अंतर्गत आने वाले 100 गांवों की विकास कार्ययोजना की समीक्षा की। विभागीय अधिकारियों के साथ हुई बैठक में उन्होंने स्वीकृत कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने और योजनाओं के क्रियान्वयन में आपसी समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य पोषण और शिक्षा जैसी बुनियादी जरूरतों पर विशेष जोर देते हुए इनकी नियमित निगरानी सुनिश्चित करने को कहा। वारासिवनी जनपद पंचायत क्षेत्र के ग्राम बकेरा में स्कूल भवन की जर्जर हालत विद्यार्थियों के लिए खतरा बनी हुई है। भवन की छत से प्लास्टर गिरने के कारण हादसे की आशंका बनी हुई है। स्कूल परिसर में बाउंड्रीवॉल नहीं होने से अतिक्रमण की समस्या भी सामने आ रही है। लंबे समय से मांग किए जाने के बावजूद समस्याओं का निराकरण नहीं होने से नाराज ग्रामीणों और युवाओं ने जिला मुख्यालय पहुंचकर कलेक्टर और सांसद को ज्ञापन सौंपा और जल्द कार्रवाई की मांग की। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी शारदेय नवरात्रा मातारानी की पूजा आराधना का पर्व 11 अक्टू बर से पूरे जिले भर में धूमधाम से हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस वर्ष नवरात्रा पूरे नौ दिन का है और दशहरा १० वें दिन 2० अक्टूबर को मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में १8 अक्टूबर को अष्टमी पूजा कर २९ अक्टू बर को जवारा व कलश विसर्जन किया जाएगा। मां दुर्गा के नौ स्वरूपों में सप्तम स्वरूप माता कालरात्रि की १7 अक्टूबर को विधि-विधान से पूजा अर्चना की गई। सप्तमी के दिन शहर के वार्ड नंबर १5 गौली मोहल्ला स्थित काली मंदिर व शहर की प्रमुख मां कालीपाठ मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की माता काली के दर्शनार्थ व पूजा अर्चना करने भीड़ रही। दूसरे दिन १8 अक्टूबर को अष्टमी के दिन महागौरी माता की विधि-विधान से मंत्रोच्चार के साथ पूजा आराधना की जावेगी। अष्टमी के दिन माता रानी को पुड़ी हलवा व पकवान बनाकर अठवाई चढ़ाई जावेगी। नवरात्रि का उपवास करने वाले भक्तों द्वारा अष्टमी के दिन कन्या पूजन कर उन्हें भोजन करवाकर उपहार भी भेंट किया जाता है। नवरात्र पर्व के दौरान सभी धार्मिक आयोजनों में व्यवस्थाएं सुचारू बनाए रखने के उद्देश्य से नगर पालिका परिषद बालाघाट अध्यक्ष भारती सुरजीत सिंह ठाकुर ने नगर पालिका कार्यालय में शनिवार को कर्मचारियों की एक बैठक ली। बैठक में उन्होंने अधिकारियों कर्मचारियों सफाई मित्रों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि पर्व के इन अंतिम दिनों में आयोजित होने वो आयोजनों में व्यवस्थाओं को लेकर पूरी तत्परता और जिम्मेदारी के साथ कार्य किया जाए। दशहरा चल समारोह उत्कृष्ट विद्यालय में रावण दहन की तैयारियों को लेकर भी उन्होंने निर्देश दिए। बैठक के बाद देवी प्रतिमा विसर्जन की तैयारियों का शंकरघाट छोटे पुल के विसर्जन कुंड सहित अन्य स्थानों के विसर्जन स्थल पहुंचकर जायजा लिया। जिले में रेत के अवैध उत्खनन और परिवहन की शिकायतों के बाद खनिज विभाग ने किरनापुर और लांजी तहसील में कार्रवाई की है। विभागीय टीम ने रेत निकालने के लिए नदी तक पहुंचने वाले मार्गों पर जेसीबी से गड्ढे खुदवाकर रास्ते अवरुद्ध कर दिए। इस कार्रवाई का उद्देश्य रेत के अवैध कारोबार में लगे वाहनों की आवाजाही रोकना और अवैध उत्खनन पर अंकुश लगाना है।उप संचालक खनिज फरहत जहां के अनुसार किरनापुर और लांजी तहसील के विभिन्न क्षेत्रों से रेत के अवैध उत्खनन एवं परिवहन की शिकायतें मिल रही थीं। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए विभागीय टीम ने संबंधित क्षेत्रों में कार्रवाई की।