Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
19-Oct-2026

सरदार पटेल मल्टी स्पेशलिस्ट अस्पताल का डॉक्टर हितेश कावड़े गिरफ्तार महिला चिकित्सक सृष्टि जैन फरार दशहरा पर्व को लेकर तैयारियां अंतिम दौर में जय वीर महावीर की जय घोष के साथ निकलेगा चल समारोह उकवा फुटबॉल टूर्नामेंट: नारायणपुर ने जीता 65वां अखिल भारतीय खिताब बालाघाट के गायखुरी स्थित सरदार पटेल मल्टी स्पेशलिस्ट अस्पताल में उंगली के फ्रैक्चर का इलाज कराने पहुंचे 35 वर्षीय विवेक तिरपुड़े की हालत आठ महीने बाद भी गंभीर बनी हुई है। फरवरी 2026 में सड़क हादसे के बाद विवेक अस्पताल पहुंचे थे। परिजनों के मुताबिक ऑपरेशन के दौरान एनेस्थीसिया देने के बाद उनकी हालत बिगड़ गई और वे कोमा में चले गए। मामले में करीब आठ महीने बाद 19 अक्टूबर को कोतवाली पुलिस ने डॉक्टर हितेश कावडे को गिरफ्तार किया है। वहीं प्रकरण में नामजद महिला डॉक्टर सृष्टि जैन फरार बताई जा रही हैं। घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग की जांच और परिजनों की शिकायत के बावजूद कार्रवाई में देरी का आरोप लगा। अब पुलिस उपचार के दौरान कथित लापरवाही एनेस्थीसिया की प्रक्रिया और संबंधित चिकित्सकों की भूमिका की जांच कर रही है। सवाल है कि मामूली फ्रैक्चर के उपचार के दौरान विवेक की हालत इतनी गंभीर कैसे हो गई। जिले में विजयादशमी का पर्व 20 अक्टूबर मंगलवार को धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। शहर मुख्यालय में दशहरा का मुख्य समारोह उत्कृष्ट स्कूल मैदान में आयोजित होगा। यहां रावण मेघनाथ और कुंभकरण के पुतले तैयार किए जा रहे हैं। इस वर्ष 50 फीट ऊंचे रावण के पुतले में धमाकेदार पटाखों के साथ रंग-बिरंगी आतिशबाजी आकर्षण का केंद्र रहेगी। सुरक्षा के मद्देनजर दशहरा मैदान में बीडीडीएस और डॉग स्क्वॉड ने निरीक्षण कर पुतलों की जांच की। आयोजन समिति ने कार्यक्रम की भव्य तैयारियां की हैं। परंपरा के अनुसार दशहरा चल समारोह नए श्रीराम मंदिर से निकाला जाएगा। शारदेय नवरात्रा आदिभवानी मां दुर्गा की पूजा आराधना का पर्व शहर मुख्यालय सहित पूरे जिले भर में धूमधाम से हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। नवमीं के दिन १9 अक्टूबर को माता मंदिरों व घरों में स्थापित किया गया ज्योति कलश व जवारा का बैण्ड व ढोल की धुनों एवं देवी जस का गान करते हुए तालाबों व नदियों में पहुंचकर विधि-विधान से पूजा आरती कर विसर्जन किया गया। शहर मुख्यालय के प्रमुख माता मंदिरों में श्रद्धालुओं द्वारा घी व तेल के मनोकामना ज्योति कलशों की स्थापना की गई थी। नवमी के दिन शाम के समय मंदिरों से कलश विसर्जन के लिये निकाला गया। बालाघाट जिले के उकवा में मॉयल लिमिटेड सार्वजनिक दुर्गा उत्सव समिति के तत्वावधान में आयोजित 65वें अखिल भारतीय नॉकआउट कम लीग फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल 19 अक्टूबर को संपन्न हुआ। खिताबी मुकाबले में आरकेएम नारायणपुर छत्तीसगढ़ ने आरटी बॉयज हैदराबाद को ट्राइब्रेकर में हराकर खिताब अपने नाम किया। तीसरे स्थान के मुकाबले में मॉयल इलेवन बालाघाट ने मॉयल बॉयज उकवा को 4-1 गोल से हराया। विजेता नारायणपुर टीम को 1 लाख 11 हजार 100 रुपये और ट्रॉफी जबकि उपविजेता हैदराबाद टीम को 55 हजार 500 रुपये और ट्रॉफी प्रदान की गई। तीसरे स्थान पर रही बालाघाट टीम को 15 हजार और उकवा टीम को 10 हजार रुपये का पुरस्कार दिया गया। समापन समारोह में बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे। समय सीमा में प्रकरणों का निराकरण नहीं करने और सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों को गंभीरता से नहीं लेने वाले अधिकारियों पर अब कार्रवाई होगी। सोमवार को कलेक्टर आदित्य सिंह ने टीएल बैठक में विभागवार लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि शिकायतों का निराकरण केवल औपचारिकता के लिए नहीं बल्कि आवेदकों को संतुष्टिपूर्ण समाधान देने के उद्देश्य से किया जाए। सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के लंबित रहने से जिले की ग्रेडिंग प्रभावित होने पर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी। वहीं लांजी क्षेत्र में नहरों की सफाई नहीं होने से किसानों को सिंचाई के लिए पानी नहीं मिलने का मामला सामने आने पर कलेक्टर ने सिंचाई विभाग के एसडीओ को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। शहर की सडक़ों को अतिक्रमण मुक्त करने और यातायात व्यवस्था सुचारु बनाने के लिए नगर पालिका परिषद ने कार्रवाई करते हुए गोंदिया रोड और गुजरी चौक क्षेत्र में सडक़ किनारे किए गए अतिक्रमण हटाए। कलेक्टर के निर्देशानुसार अनुविभागीय अधिकारी और मुख्य नगर पालिका अधिकारी के मार्गदर्शन में नगर पालिका के राजस्व अमले ने यह कार्रवाई की। इस दौरान मुंबईकर श्रृंगार महावीर फर्नीचर सहित अन्य प्रतिष्ठानों के आसपास अनधिकृत रूप से किए गए कब्जों को हटाया गया। प्रशासन का उद्देश्य प्रमुख मार्गों पर आवागमन को सुगम बनाना और सार्वजनिक सडक़ों पर अनधिकृत कब्जों को हटाना है।