एक्शन में प्रशासन! स्वामित्व योजना में लापरवाही पर 11 पटवारी निलंबित 32 को थमाया सेवा समाप्ति का नोटिस कांग्रेस ने मनाया काला दिवस चुनाव आयुक्त को हटाने की मांग रात 10 बजे बाद नहीं बजेगा डीजे गरबा आयोजकों को प्रशासन के सख्त निर्देश जिला अस्पताल में शुरू हुई मैमोग्राफी सुविधा टीबी मुक्त भारत के लिए ‘जोश टीम’ का शुभारंभ जल जीवन मिशन की कलेक्टर ने की समीक्षा पेयजल शिकायतों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश स्वामित्व योजना के कार्यों में लापरवाही को लेकर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। कलेक्टर हरेंद्र नारायण के निर्देश पर गुरुवार को 6 और नियमित पटवारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। इससे पहले 5 नियमित पटवारी निलंबित किए जा चुके हैं जिससे अब तक कुल 11 पटवारियों पर निलंबन की कार्रवाई हो चुकी है। वहीं 25 अन्य नियमित पटवारियों को निलंबन के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। इसके अलावा कार्यों में लापरवाही के मामले में 32 परिवीक्षाधीन पटवारियों को सेवा से बर्खास्त करने के लिए अंतिम नोटिस जारी किया गया है। प्रशासन के अनुसार बर्खास्तगी के आदेश जल्द तामील कराकर संबंधित पटवारियों के बस्ते वापस लेने की कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि स्वामित्व योजना के कार्यों में लापरवाही करने वाले अन्य पटवारियों पर भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। भाजपा सरकार की नीतियों और दिल्ली में कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जिला कांग्रेस ने गुरुवार को काला दिवस मनाया। कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता राजीव भवन से काली पट्टी बांधकर रैली के रूप में निकले और महात्मा गांधी चौक पहुंचकर धरना दिया। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की मांग करते हुए चुनाव आयोग और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। शहर कांग्रेस अध्यक्ष धर्मेंद्र सोनू मागो ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की मांग की। प्रदर्शन में कांग्रेस के विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे। दुर्गा उत्सव और दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण एवं सद्भाव के साथ मनाने को लेकर जिला शांति समिति की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। कलेक्टर हरेंद्र नारायन ने स्पष्ट किया कि डीजे का संचालन सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन के अनुसार ही होगा। घनी बस्तियों संकरे रास्तों पेट्रोल पंप और ट्रांसफार्मर के पास आतिशबाजी पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। नए स्थानों पर दुर्गा पंडाल लगाने के लिए पूर्व अनुमति लेना अनिवार्य होगा। गरबा आयोजन रात 10 बजे तक ही किए जा सकेंगे और प्रवेश व्यवस्था के साथ सीसीटीवी की अनिवार्यता रहेगी। 20 अक्टूबर को दशहरा मैदान में शाम 6.30 बजे रावण दहन होगा। प्रमुख विसर्जन स्थलों पर पुलिस नगर निगम स्वास्थ्य विभाग होमगार्ड और एसडीआरएफ की टीमें तैनात रहेंगी। जिला अस्पताल छिंदवाड़ा में महिलाओं को स्तन कैंसर की प्रारंभिक जांच की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए मैमोग्राफी सेवा का शुभारंभ सांसद विवेक बंटी साहू की उपस्थिति में किया गया। अब महिलाओं को जांच के लिए बाहर जाने की आवश्यकता कम होगी। इसी अवसर पर टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत ‘जोश टीम’ का भी शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में सीएमएचओ डॉ. अर्चना कैथवास प्रभारी डीन डॉ. विवेकानंद वाघमारे सिविल सर्जन डॉ. कंचन दुबे सहित चिकित्सक एवं स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे। पतंजलि काऊज घी का बैच असुरक्षित मिला पूरे प्रदेश से बाजार वापसी के निर्देश दीपावली के मद्देनजर खाद्य पदार्थों में मिलावट की जांच के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच में पतंजलि काऊज घी का एक बैच असुरक्षित पाया गया है। तामिया स्थित अनिल किराना से 10 अगस्त को लिए गए Patanjali Cow’s Ghee 200 एमएल के नमूने की प्रयोगशाला जांच में इसे असुरक्षित घोषित किया गया। नमूने का बैच नंबर FAWB260017 है। प्रयोगशाला रिपोर्ट के बाद खाद्य एवं औषधि प्रशासन भोपाल ने 8 अक्टूबर को आदेश जारी कर इस बैच के घी को छिंदवाड़ा सहित पूरे मध्यप्रदेश और जहां-जहां इसकी बिक्री हुई है वहां से तत्काल वापस लेने के निर्देश दिए हैं। जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा को लेकर कलेक्टर हरेंद्र नारायन की अध्यक्षता में कलेक्टर कार्यालय के मिनी सभाकक्ष में बैठक हुई। बैठक में मिशन के तहत चल रहे कार्यों पेयजल उपलब्धता जल स्रोतों की स्थिति और पानी की गुणवत्ता की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने पूर्ण एवं प्रगतिरत कार्यों तथा शेष नल कनेक्शनों की जानकारी प्रस्तुत की। कलेक्टर ने सभी कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करते हुए गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में काम पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने पेयजल गुणवत्ता से जुड़ी शिकायतों पर तत्काल संज्ञान लेकर अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर जांच और आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। बैठक में जल निगम और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। दिव्यांग रोजगार मेले में 112 का पंजीयन 76 का प्राथमिक चयन सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र में दिव्यांग रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले का शुभारंभ सांसद विवेक बंटी साहू एवं भाजपा जिला अध्यक्ष शेषराव यादव ने दीप प्रज्वलित कर किया। रोजगार मेले में स्थानीय कंपनियों द्वारा 112 दिव्यांगजनों का पंजीयन किया गया जिनमें से 76 का रोजगार के लिए प्राथमिक चयन किया गया। चयनित अभ्यर्थियों को रोजगार उपलब्ध कराने की प्रक्रिया आगे की जाएगी। इस दौरान सांसद एवं जिला अध्यक्ष ने 15 दिव्यांगजनों को श्रवण यंत्र छड़ी सहित अन्य सहायक उपकरण वितरित किए। रेलवे प्रांगण में श्रमदान कर दिया स्वच्छता और जनभागीदारी का संदेश सेवा संकल्प अभियान के तहत वार्ड क्रमांक 17 स्थित रेलवे प्रांगण में सेवा गतिविधि एवं श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। अभियान से जुड़े कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने रेलवे प्रांगण सहित आसपास के क्षेत्र में श्रमदान कर सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ एवं व्यवस्थित रखने का संदेश दिया। 43 पंचायतें टीबी मुक्त घोषित सांसद ने बांटे प्रमाण-पत्र जिला चिकित्सालय के ऑडिटोरियम हॉल में आयोजित टीबी मुक्त पंचायत सम्मान कार्यक्रम में सांसद बंटी विवेक साहू शामिल हुए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प के अनुरूप जिले को टीबी मुक्त बनाने के लिए गांव-गांव जांच और उपचार अभियान चलाया जा रहा है। सांसद ने लोगों से टीबी के लक्षण दिखने पर तुरंत जांच कराने की अपील करते हुए कहा कि सामूहिक सहभागिता से ही टीबी को पूरी तरह खत्म किया जा सकता है। कार्यक्रम में सांसद बंटी विवेक साहू और भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने टीबी उन्मूलन की दिशा में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 43 टीबी मुक्त पंचायतों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए। संभागीय टेबल टेनिस में सिवनी का दबदबा दोनों वर्गों में जीता खिताब राजमाता सिंधिया शासकीय स्नातकोत्तर कन्या महाविद्यालय के तत्वावधान में जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग के टेबल टेनिस हॉल में संभाग स्तरीय पुरुष एवं महिला टेबल टेनिस प्रतियोगिता आयोजित हुई। प्रतियोगिता में छिंदवाड़ा सिवनी और बालाघाट की टीमों ने हिस्सा लिया। लीग आधार पर खेली गई प्रतियोगिता में अंकों के आधार पर सिवनी जिले की टीम ने पुरुष और महिला दोनों वर्गों में विजेता का खिताब अपने नाम किया जबकि दोनों वर्गों में छिंदवाड़ा उपविजेता रहा