Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
08-Oct-2026

नाना पाटेकर का 75 की उम्र में निधन दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का गुरुवार सुबह 75 की उम्र में निधन हो गया। उन्हें गोवा स्थित अपने घर पर कार्डियक अरेस्ट हुआ था। उन्हें करीब 45 मिनट तक CPR दी गई लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।मणिपाल हॉस्पिटल के डॉ. शेखर सालकर के मुताबिक नाना पाटेकर का सुबह 5:20 बजे निधन हुआ। मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे के लिए कांग्रेस का प्रदर्शन कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर गुरुवार को लगातार तीसरे दिन प्रदर्शन कर सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राहुल और इंडिया ब्लॉक के अन्य नेताओं के साथ आज ममता बनर्जी भी जंतर-मंतर पहुंचेंगी। इसी बीच केंद्र सरकार ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को मिलने वाली मौजूदा Z+ सुरक्षा को और बढ़ा दिया है। उनके घर दफ्तर और उनकी निजी सुरक्षा में अतिरिक्त जवान तैनात किए गए हैं। CJP प्रोटेस्ट में शामिल होंगे यूट्यूबर ध्रुव राठी बेंगलुरु में गुरुवार को स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के विरोध में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का प्रदर्शन होगा। इसमें यूट्यूबर ध्रुव राठी भी शामिल होंगे। राठी बेंगलुरु पहुंच चुके हैं। उन्होंने एक्स पर वीडियो शेयर कर इसकी जानकारी दी। CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके ने भी एक वीडियो शेयर किया। इसमें उन्होंने कहा कि वह प्रदर्शन के लिए बेंगलुरु में हैं और सभी के लिए एक सरप्राइज लेकर आए हैं। इसके बाद वीडियो में ध्रुव राठी दिखाई देते हैं। 10 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी दिल्ली के जंतर-मंतर पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के लिए प्रदर्शन करने वाली है। यूपी के 42 जिलों में बारिश का अलर्ट यूपी में बाढ़ के बीच फिर से मौसम बिगड़ गया है। लखनऊ बाराबंकी सीतापुर और सुल्तानपुर समेत 5 शहरों में सुबह से रुक-रुक कर बारिश हो रही है। गोमती नदी का पानी 10वें दिन भी बढ़ रहा है। प्लासियो मॉल के चारों ओर पानी भर गया है। आज 42 जिलों में बारिश का अलर्ट है। बिहार के 26 जिलों में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में बिजली भी गिरने की आशंका है। लेकिन 6 जिलों के करीब 466 गांव अब भी बाढ़ की चपेट में हैं। करीब 8 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। सऊदी एयरपोर्ट पर हूतियों का हमला 3 की मौत सऊदी अरब के दो एयरपोर्ट्स पर हूती विद्रोहियों ने ड्रोन और मिसाइल से हमले किए। इसमें 3 लोगों की मौत हो गई है। साथ ही 36 लोग घायल हुए हैं। सऊदी अरब की जनरल अथॉरिटी ऑफ सिविल एविएशन (GACA) ने बुधवार को यह जानकारी दी।अबहा इंटरनेशनल एयरपोर्ट और रियाद के किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट को 6 और 7 अक्टूबर को निशाना बनाया गया। हूती विद्रोहियों ने दोनों हमलों की जिम्मेदारी ली है।वहीं सऊदी के नेतृत्व वाले गठबंधन ने कहा कि उसने यमन में हूतियों के 80 से ज्यादा सैन्य ठिकानों पर जवाबी कार्रवाई की है।