क्षेत्रीय
भोपाल के नए नगर निगम कमिश्नर बने रामप्रकाश अहिरवार ने पदभार संभालते ही एक्शन मोड में नजर आए। आज उन्होंने मीडिया से रूबरू होकर शहर की जमीनी हकीकत जानी और विभिन्न क्षेत्रों की समस्याएं नोट कीं ताकि उनका जल्द निराकरण हो सके। पदभार ग्रहण करते ही उनके सामने सबसे बड़ी चुनौती दुर्गा विसर्जन के दौरान सुरक्षा और बेहतर सुविधाएं देने की है जिससे निपटने के लिए वह पूरी तरह मुस्तैद दिखे। कमिश्नर ने साफ किया कि जनता की समस्याओं का समाधान उनकी पहली प्राथमिकता होगी।