Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
20-Oct-2026

51 फीट ऊंचे रावण का दहन जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा दशहरा मैदान प्रसूता और नवजात की मौत पर हंगामा कोतवाली के सामने चक्काजाम पुलिस लाइन में हुआ शस्त्र पूजन कलेक्टर और एसपी ने की पूजा-अर्चना सच्चिदानंद सेवा समिति ने धूमधाम से मनाया विजयादशमी उत्सव पूर्व मंत्री चंद्रभान चौधरी के निवास पर हुआ शस्त्र पूजन शहर के दशहरा मैदान में मंगलवार शाम बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व दशहरा धूमधाम से मनाया गया। श्रीरामलीला मंडल छोटी बाजार की ओर से आयोजित कार्यक्रम में भगवान श्रीराम ने शाम 6:30 बजे 51 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया। रावण दहन होते ही मैदान जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। इस दौरान हैदराबाद से आई इलेक्ट्रॉनिक आतिशबाजी आकर्षण का केंद्र रही। इससे पहले छोटी बाजार स्थित रामलीला मंच से भगवान श्रीराम लक्ष्मण और हनुमान की शोभायात्रा निकाली गई जो शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए दशहरा मैदान पहुंची। कार्यक्रम में राष्ट्रीय संत विवेक जी महाराज मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।सांसद विवेक बंटी साहू ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की जिला अस्पताल में प्रसूता और नवजात की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। आक्रोशित परिजनों ने एनेस्थीसिया की डोज दिए जाने के बाद प्रसूता की मौत होने का आरोप लगाते हुए संबंधित डॉक्टर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की। विरोध में परिजनों ने कोतवाली के सामने चक्काजाम कर दिया। परिजनों का कहना है कि जब तक डॉक्टर के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं होती वे शव स्वीकार नहीं करेंगे। मामले में चिकित्सकीय लापरवाही के आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। विजयादशमी के अवसर पर मंगलवार को पुलिस लाइन स्थित बटेश्वर हनुमान मंदिर परिसर में जिला पुलिस द्वारा पारंपरिक शस्त्र पूजन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कलेक्टर हरेंद्र नारायण सिंह पुलिस अधीक्षक अजय पांडे और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशीष खरे शामिल हुए। विधि-विधान से हनुमान जी की पूजा-अर्चना हवन और मंत्रोच्चार के बाद रायफल पिस्टल और कार्बाइन सहित सरकारी शस्त्रों का पूजन किया गया। इस दौरान एसपी अजय पांडे ने कहा कि पुलिस के शस्त्र जनता की रक्षा न्याय और शांति बनाए रखने के लिए हैं। उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों को विजयादशमी की शुभकामनाएं दीं। सच्चिदानंद सेवा समिति के तत्वावधान में विवेकानंद कॉलोनी स्थित साईं मंदिर में विजयादशमी उत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विशेष पूजा-अर्चना के बाद साईं बाबा की पालकी एवं पदयात्रा निकाली गई जो गजानन मंदिर तक पहुंचकर वापस साईं मंदिर लौटी। आयोजन के दौरान भव्य भंडारे में श्रद्धालुओं को प्रसादी वितरित की गई वहीं कन्या भोज कराकर कन्याओं को उपहार भेंट किए गए। विजयादशमी के अवसर पर पूर्व मंत्री चंद्रभान चौधरी के निवास पर पारंपरिक विधि-विधान से शस्त्र पूजन किया गया। इस दौरान निरंजन चौधरी मनु चौधरी सहित कार्यकर्ता एवं मित्र मंडल के सदस्य उपस्थित रहे। पूजन के बाद सभी ने जिलेवासियों को दशहरा पर्व की शुभकामनाएं देते हुए सुख शांति और समृद्धि की कामना की।