क्षेत्रीय
विजयादशमी और संघ स्थापना दिवस पर नीलम पार्क बस्ती से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ RSS का भव्य पथ संचलन निकाला गया। पूर्ण गणवेश में सैकड़ों स्वयंसेवकों ने अनुशासित कदमताल करते हुए भाग लिया। भारत माता की जय के जयघोष से पूरी बस्ती गूंज उठी। स्थानीय नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर संचलन का स्वागत किया। अंत में बौद्धिक कार्यक्रम के साथ यह शांतिपूर्ण आयोजन संपन्न हुआ।