Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
21-Oct-2026

बेकाबू ट्रक ने दो मासूमों को कुचला एक की मौत दूसरा गंभीर पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि परिजनों का सम्मान दशहरा उत्सव का कार्यक्रम बंद कराने पर भड़के विधायक सोहन बाल्मिक एसडीएम के तबादले की मांग छोटा तालाब और कुलबेहरा नदी में हुआ प्रतिमाओं का विसर्जन 4 और 5 नवंबर को होगा जिला स्तरीय युवा उत्सव 31 अक्टूबर तक पंजीयन जुन्नारदेव के वार्ड नंबर 18 सुकरी में बुधवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। घर के आंगन में खेल रहे केतन और रिकल को परासिया की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया। हादसे में एक मासूम की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक मकान की दीवार तोड़ते हुए अंदर जा घुसा जिससे घर का अगला हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया। घटना सुबह करीब 8:30 बजे की बताई जा रही है। हादसे के बाद परिजनों और पड़ोसियों ने दोनों बच्चों को ट्रक के नीचे से निकाला। गंभीर चोटें आने पर उन्हें जुन्नारदेव अस्पताल ले जाया गया जहां से छिंदवाड़ा रेफर किया गया। मौके पर मौजूद लोगों ने ट्रक चालक सुमित यादव को पकड़ लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आठवीं वाहिनी विशेष सशस्त्र बल पीटीएस में बुधवार को पुलिस स्मृति दिवस समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में डीआईजी राकेश कुमार सिंह कलेक्टर हरेंद्र नारायन और एसपी अजय पाण्डेय सहित पुलिस अधिकारियों एवं जवानों ने शहीद पुलिसकर्मियों को पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान कर्तव्य निर्वहन में शहीद हुए जवानों के नामों का वाचन कर उनके सर्वोच्च बलिदान को याद किया गया। समारोह में जिले के शहीद पुलिसकर्मियों के परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन आठवीं वाहिनी की सेनानी निवेदिता गुप्ता के मार्गदर्शन में हुआ। जुन्नारदेव के नलासू उत्कृष्ट विद्यालय में पेंशन प्रकरण में लापरवाही और सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का निराकरण नहीं करने पर प्राचार्य चन्द्रशेखर दीक्षित तथा सहायक ग्रेड-3 निखलेश डेहरिया को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। शिकायतकर्ता उज्ज्वल मिश्रा ने आरोप लगाया था कि सहायक शिक्षक ओमप्रकाश मिश्रा के पेंशन सारांशीकरण के नाम पर 15 हजार रुपये मांगे गए थे जिसकी रसीद भी शिकायत के साथ संलग्न की गई थी। राशि देने के बाद भी पेंशन प्रकरण में कार्रवाई नहीं होने और बाद में शिक्षक की मृत्यु हो जाने का उल्लेख शिकायत में किया गया। सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग सतेन्द्र सिंह मरकाम ने दोनों से निर्धारित समय-सीमा में लिखित स्पष्टीकरण मांगा है। परासिया के चांदामेटा के पंकज स्टेडियम में दशहरा उत्सव के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम बंद कराने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। विधायक सोहन बाल्मिक ने बुधवार को पत्रकार वार्ता में एसडीएम शुभम कुमार यादव पर व्यवस्था बिगाड़ने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मंगलवार रात करीब 10:30 बजे भजन गायिका का कार्यक्रम बंद करा दिया गया जबकि बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। विधायक ने आरोप लगाया कि भाजपा नेताओं के दबाव में यह कार्रवाई की गई। उन्होंने एसडीएम के तबादले की मांग करते हुए आंदोलन की चेतावनी दी और दशहरा उत्सव में बाधा डालने वालों पर कार्रवाई की मांग की। नवरात्र पर्व के समापन के बाद शहर में देवी प्रतिमाओं के विसर्जन का सिलसिला जारी रहा। छोटा तालाब और कुलबेहरा नदी में श्रद्धालुओं ने विधि-विधान के साथ मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन किया। इस दौरान भक्तों ने जयकारों के साथ मां को विदाई दी और अगले वर्ष फिर से आगमन की कामना की स्वामी विवेकानंद जयंती के उपलक्ष्य में जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन 4 एवं 5 नवंबर को ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ थीम पर किया जाएगा। कलेक्टर हरेंद्र नारायन की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में तैयारियों की समीक्षा की गई। उत्सव में कविता लेखन चित्रकला समूह लोकगीत समूह लोक नृत्य और नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिताएं होंगी। 4 नवंबर को एमएलबी स्कूल तथा 5 नवंबर को शुक्ला मैदान स्थित टीटी हॉल में प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इसमें 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवक-युवतियां भाग ले सकेंगे। इच्छुक प्रतिभागी 31 अक्टूबर तक जिला खेल विभाग के कार्यालय में पंजीयन करा सकते हैं। अमरवाड़ा में बूथ स्तर पर कांग्रेस की सक्रियता बढ़ी कार्यकर्ताओं ने लिया जीत का संकल्प पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ एवं पूर्व सांसद नकुलनाथ के निर्देशानुसार अमरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के लिए मंडलम और बूथ स्तर पर बैठकों का दौर जारी है। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विश्वनाथ ओकटे के मार्गदर्शन में ग्राम घोरावरी और सांवलखेड़ा में बूथ कमेटियों की बैठक आयोजित की गई। इसमें पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने घर-घर पहुंचकर मतदाताओं से संपर्क बढ़ाने तथा संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। बैठक में कार्यकर्ताओं ने प्रत्येक बूथ पर कांग्रेस को मजबूत बनाने का संकल्प लिया और सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की। 67वां विशाल दंगल संपन्न देशभर के पहलवानों ने दिखाए दांव-पेच विजयादशमी के अवसर पर विजय दशमी उत्सव दंगल समिति के तत्वावधान में दशहरा मैदान (पोला ग्राउंड) में 67वें विशाल कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। दंगल में दिल्ली हरियाणा महाराष्ट्र और बनारस सहित विभिन्न क्षेत्रों से आए पहलवानों ने अखाड़े में अपनी ताकत फुर्ती और कुश्ती कला का प्रदर्शन किया। पहलवानों के दांव-पेच देखने के लिए लोगों में खासा उत्साह रहा। 67 वर्षों से चली आ रही यह परंपरा छिंदवाड़ा की खेल और सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा है। आयोजन से जुड़े समिति के सदस्यों ने बताया कि पिछले 40 वर्षों से वे इस परंपरा को आगे बढ़ाने में सहयोग कर रहे हैं। भंडारा बंद कराने पहुंची पुलिस से विवाद अभद्रता के आरोप नवरात्र के अंतिम दिन रेलवे स्टेशन क्षेत्र में देर रात चल रहे भंडारे को बंद कराने पहुंची कुंडीपुरा थाना प्रभारी और पुलिस टीम के साथ विवाद की स्थिति बन गई। भंडारा बंद कराने की बात पर पुलिस और मौके पर मौजूद लोगों के बीच कहासुनी हुई। लोगों ने पुलिस पर अभद्रता के आरोप लगाए। घटना का वीडियो भी सामने आया है। फिलहाल मामले में पुलिस का आधिकारिक पक्ष सामने आना बाकी है। राजा खोह में 23 अक्टूबर को होगा भव्य इनामी दंगल ग्राम पंचायत राजा खोह में 23 अक्टूबर को विशाल इनामी दंगल का आयोजन किया जाएगा। माँ बूढ़ी दाई राजा जातवा साकी की जन्मस्थली पर होने वाला यह दंगल लगातार दूसरे वर्ष आयोजित किया जा रहा है। प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 11 हजार द्वितीय 5500 और तृतीय पुरस्कार 3100 रुपये रखा गया है। वहीं मुख्य मुकाबले में जीतने वाले पहलवान को शेरे दंगल के खिताब के साथ 11 हजार रुपये का विशेष पुरस्कार दिया जाएगा। आयोजकों ने जिले सहित प्रदेशभर के पहलवानों से प्रतियोगिता में शामिल होने की अपील की है।