Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
14-Sep-2026

केदारनाथ रूट पर बारिश-लैंडस्लाइड एक की मौत यात्रा रुकी देश के कई राज्यों में बारिश अब आफत बनती जा रही है। उत्तराखंड में जगह-जगह लैंडस्लाइड हो रही है। केदारनाथ के चीरबासा हेलिपैड के पास रविवार को पहाड़ से चट्टानें गिरने से 65 साल के व्यक्ति की मौत हो गई। केदारनाथ पैदल मार्ग पर भी लैंडस्लाइड हुई जिसके बाद यात्रा रोक दी गई है। भीमबली से केदारनाथ के बीच करीब 1000 यात्री फंसे हैं। इनमें कई लोगों की तबीयत बिगड़ गई। बिहार में 14 जिलों के 2360 गांव बाढ़ की चपेट में हैं और 48 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हैं। राज्य की 8 नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। गंगा का जलस्तर बढ़ने से कोलकाता से वाराणसी जा रहा राजमहल क्रूज भागलपुर में छह दिनों से फंसा है। क्रूज पर सवार 9 विदेशी समेत 11 पर्यटकों को रविवार को सुरक्षित निकाल लिया गया। देशभर में गणेश उत्सव शुरू देशभर में सोमवार से गणेश महोत्सव शुरू हो गया है। इंदौर के तिलक नगर में 3 टन मिट्टी से 14 फीट ऊंची गणेश प्रतिमा विराजित की गई है। प्रतिमा और पूरे पंडाल को प्रकृति-पशु कल्याण का संदेश देने के रूप में सजाया गया है। हैदराबाद के खैरताबाद में 72 फीट ऊंची प्रतिमा लाई गई है। वहीं उप्पुगुडा में विकसित भारत 2047 की थीम पर पंडाल और गणेश प्रतिमा बनाई गई है।मुंबई के प्रसिद्ध लालबाग के राजा का पंडाल और बप्पा की प्रतिमा शिव की थीम पर आधारित है जिसके केंद्र में एक विशाल त्रिशूल भी सजाया गया है। मंडल के अनुसार यह उसका 93वां गणेशोत्सव है। दर्शनों के लिए श्रद्धालु लंबी लाइन लगाकर खड़े हैं। NTA DG बोले- NEET जल्द कंप्यूटर बेस्ड परीक्षा होगी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के DG अभिषेक सिंह ने रविवार को कहा कि NEET परीक्षा बहुत जल्द कंप्यूटर बेस्ड (CBT) होगी। उन्होंने कहा कि नंदन नीलेकणी की अगुआई वाली हाई-पावर टास्क फोर्स भी इस पर काम कर रही है।उन्होंने आगे कहा कि JEE SSC CUET और NIFT परीक्षाएं पहले से CBT मोड में आयोजित हो रही हैं। CBT ही भविष्य है। आने वाले दिनों में हमारी सभी परीक्षाएं इसी मोड में होंगी।नीट पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन के बाद सराकर ने नंदन नीलेकणी की अगुआई में पेपर लीक रोकने के लिए हाई-पावर टास्क फोर्स बनाई है। गोवा में AAP का गोवा फॉरवर्ड पार्टी के साथ गठबंधन गोवा फॉरवर्ड पार्टी और आम आदमी पार्टी ने मिलकर ‘गोवा फर्स्ट’ गठबंधन बनाया है। दोनों दलों ने इसे गोवा के लोगों को असली विकल्प देने की पहल बताया। AAP के संयोजक (कन्वीनर) अरविंद केजरीवाल गोवा दौरे पर हैं। इसी दौरान यह फैसला लिया गया। फरवरी 2027 में गोवा में विधानसभा चुनाव होने हैं। 2022 के चुनावों में AAP ने राज्य की 40 में से 39 सीटों पर चुनाव लड़ा था। उसे दो सीटें मिली थीं। वहीं पार्टी को 6.7% वोट मिले थे। 2022 में गोवा फॉरवर्ड पार्टी ने कांग्रेस के साथ गठबंधन में सिर्फ 3 सीटों पर चुनाव लड़ा था उसे 1 सीट पर जीत मिली थी। चीन ने LAC पर अपने सैनिकों की संख्या घटाई भारतीय सेना ने 2025-26 की अपनी सालाना रिपोर्ट में बताया है कि 2025 में चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) ने LAC पर सैनिकों की संख्या घटाई है। LAC और चीन के मिलिट्री ट्रेनिंग सेंटर में अब करीब 10 कंबाइंड आर्म्स ब्रिगेड के आकार की सैन्य टुकड़ियां तैनात हैं। रिपोर्ट के मुताबिक LAC के सभी सेक्टरों में भारतीय सेना की तैनाती मजबूत है और वह किसी भी चुनौती से निपटने के लिए तैयार है। रिपोर्ट में जम्मू-कश्मीर के सुरक्षा हालात में भी सुधार की बात कही गई है।