Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
09-Sep-2026

PWD मंत्री के ठिकानों पर ED की रेड प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बुधवार को कर्नाटक के PWD मंत्री सतीश जारकीहोली उनकी बेटी और सांसद प्रियंका जारकीहोली समेत कुछ अन्य लोगों से जुड़े 18 ठिकानों पर छापेमारी की। यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच के तहत की गई। अधिकारियों के मुताबिक ED विदेशों में अवैध तरीके से पैसे भेजे जाने से जुड़े लेनदेन की जांच कर रही है। एजेंसी यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि पैसा कहां से आया और विदेश तक कैसे पहुंचा। BRICS समिट की तैयारियां तेज कई जगह पोस्टर-पेंटिग्स से सजावट नई दिल्ली में BRICS समिट से पहले दिल्ली को पोस्टर और रोशनी वाली सजावट से सजाया गया है। राजधानी के कई हिस्से त्योहार जैसे नजर आ रहे हैं।BRICS समिट 12 और 13 सितंबर को नई दिल्ली के भारत मंडपम में होने वाला है। इस साल की आधिकारिक थीम “बिल्डिंग फॉर रेजिलिएंस इनोवेशन कोऑपरेशन एंड सस्टेनेबिलिटी” है।दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने समिट के लिए ट्रैफिक प्लान तैयार किया है। VIP काफिलों की आवाजाही के दौरान 22 डायवर्जन पॉइंट और 35 से ज्यादा सड़कों पर ट्रैफिक को नियंत्रित या डायवर्ट किया जाएगा। दिल्ली PG हादसा- बिल्डिंग लीज पर लेने वाले दो गिरफ्तार दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में PG हादसे में अब तक 6 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। बुधवार को पुलिस ने PG चलाने वाले बिजनेस पार्टनर्स शुभम त्यागी और सुधांशु को गिरफ्तार किया। दोनों ने अगस्त 2025 में बिल्डिंग लीज पर ली थी। मंगलवार को लेबर कॉन्ट्रैक्टर को उत्तर प्रदेश के कासगंज से पकड़ा गया। इससे पहले PG मालिक हरिराम उनकी पत्नी उर्मिला और बेटे महेश को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस रिमांड में महेश ने बताया था कि शुभम और सुधांशु उनकी बिल्डिंग लीज पर लेकर PG चला रहे थे। अमेरिका का 5 ईरानी टैंकरों पर हमला अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया है। अमेरिकी सेना ने मंगलवार (8 सितंबर) को ईरान से जुड़े 5 तेल टैंकरों पर हमला किया। इसके कुछ घंटे बाद ईरान ने जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकाने की ओर 20 बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं। जॉर्डन की सेना ने दावा किया कि उसके एयर डिफेंस सिस्टम ने 18 मिसाइलों को मार गिराया जबकि दो मिसाइलें आबादी से दूर इलाकों में गिरीं। ICC वनडे रैंकिंग में भारत नंबर-1 बरकरार ICC की ताजा वनडे टीम रैंकिंग में भारत ने नंबर-1 की स्थिति बरकरार रखी है। भारतीय टीम 33 मैचों में 3841 पॉइंट्स और 116 रेटिंग के साथ टॉप पर है। न्यूजीलैंड 109 रेटिंग के साथ दूसरे ऑस्ट्रेलिया 102 रेटिंग के साथ तीसरे और साउथ अफ्रीका 102 रेटिंग के साथ चौथे नंबर पर है। उत्तराखंड के पौड़ी में लैंडस्लाइड 25 दुकानों पर खतरा उत्तराखंड के पौड़ी में लैंडस्लाइड के कारण पाबौ बाजार की छह दुकानें खाली करानी पड़ीं। यहां 25 से ज्यादा दुकानों पर खतरा बना हुआ है। लैंडस्लाइड के कारण घरों और दुकानों में भी दरारें आ गई हैं। वहीं पहाड़ी जिलों में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए यलो अलर्ट जारी किया गया है।मध्य प्रदेश में मानसून ने एक बार फिर 3 दिन का ब्रेक लिया है। मौसम विभाग भोपाल ने 11 सितंबर तक प्रदेश में कहीं भी भारी बारिश का अनुमान नहीं जताया है। इसी दिन पश्चिम-मध्य और उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में एक लो प्रेशर एरिया (कम दबाव का क्षेत्र) एक्टिव होगा। इसका असर अगले दिन यानी 12 सितंबर से दिखना शुरू हो सकता है।