Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
04-Sep-2026

कलेक्टर ने सड़क से गौशाला अभियान शुरू कर दमोह कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने शुक्रवार सुबह मारूताल स्थित सुरभि गौशाला पहुंचकर गोवंश का पूजन किया। उन्होंने गोवंश को गुड़ खिलाया और गौशाला संचालकों से व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इस दौरान कलेक्टर ने कहा कि अब सड़कों पर आवारा और बेसहारा गोवंश नजर नहीं आएगा। इसके लिए जिला प्रशासन ने ‘सड़क से गौशाला की ओर’ अभियान शुरू किया है। कलेक्टर ने बताया कि बलराम जयंती के अवसर पर शुरू किए गए अभियान के तहत सड़क पर घूमने वाले बेसहारा गोवंश को गौशालाओं तक पहुंचाया जा रहा है। अभियान के शुरुआती दो दिनों में ही करीब 1000 गोवंश को गौशालाओं में पहुंचाकर सुरक्षित किया गया है। जबलपुर हाईकोर्ट हुआ सख्त बालाघाट के बैहर और परसवाड़ा क्षेत्र में 30 बच्चों की मौत के मामले में दायर जनहित याचिका पर गुरुवार को हाईकोर्ट ने याचिकाकर्ता के आधार पर सवाल उठाए हैं। एक्टिंग चीफ जस्टिस विवेक रूसिया और जस्टिस प्रदीप मित्तल की डिवीजन बेंच ने कहा कि केवल अखबारों में प्रकाशित खबरों के आधार पर जनहित याचिका दायर करना पर्याप्त नहीं है। याचिकाकर्ता पहले मौके पर जाकर वास्तविक स्थिति की पड़ताल करे और रिपोर्ट कोर्ट के सामने पेश करें। इसके बाद ही PIL पर आगे सुनवाई होगी। एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के पास आय से 200 गुना ज्यादा संपत्ति बालाघाट पीडब्ल्युडी के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर कमल किशोर सिंगारे के पास से EOW (आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो) को जांच में 11 करोड़ रुपए की संपत्ति मिली है। यह संपत्ति उनकी आय से करीब 200 गुना अधिक है। पद का दुरुपयोग कर आय से अधिक संपत्ति जमा करने के मामले में EOW जबलपुर की टीम ने गुरुवार सुबह 6 बजे एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के बालाघाट स्थित सरकारी आवास पर दबिश दी थी। उस समय वे सो रहे थे। टीम ने उन्हें जगाकर जांच शुरू की। उनके सरकारी आवास से ढाई लाख रुपए नकद और 25 लाख रुपए का एक वाहन बरामद किया था। 55 जिलों के 111 स्थानों पर आज आयोजन श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर शुक्रवार को पूरा मध्यप्रदेश कृष्ण भक्ति में रंगा नजर आएगा। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को जन-जन का पर्व बनाने के उद्देश्य से संस्कृति विभाग के श्रीकृष्ण पाथेय न्यास की ओर से प्रदेशभर में व्यापक ‘श्रीकृष्ण पर्व’ आयोजित किया जा रहा है। ‘घर-घर गोकुल घर-घर गोपाल’ की संकल्पना के साथ 55 जिलों के 111 स्थानों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। प्रदेश के 7500 से अधिक श्रीकृष्ण मंदिरों में विशेष साज-सज्जा की जाएगी। इंदौर-सीहोर में बारिश सतना में बाढ़ के हालात मध्य प्रदेश में शुक्रवार को भी कई जिलों में बारिश का दौर जारी है। इंदौर-सीहोर में सुबह से पानी गिर रहा है। भोपाल में रिमझिम के साथ शाजापुर के अकोदिया और श्योपुर में भी बरसात हो रही है। पन्ना में बारिश का पानी होमगार्ड दफ्तर में घुस गया है। सरकारी रिकॉर्ड महंगे कंप्यूटर और इमरजेंसी राहत सामग्री खराब हो रही है। सतना के चित्रकूट में मंदाकिनी नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। स्थानीय निवासी पर्यटकों को किनारे से दूर रहने की समझाइश दे रहे हैं। मंडला में नर्मदा नदी उफान पर है। वहीं छतरपुर-पन्ना और मैहर समेत कई जिलों में बाढ़ के हालात हैं।