Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
ट्रेंडिंग
04-Sep-2026

जबलपुर में पीएम ई-बस सेवा शुरू: सिविल लाइन से गोरखपुर तक मंत्रियों और अधिकारियों ने किया सफर रिहायशी इलाके में 3-4 फीट लंबा मगरमच्छ मिलने से हड़कंप रेस्क्यू में जुटी वन विभाग की टीम चाकू से जानलेवा हमला दो आरोपी गिरफ्तार: रांझी पुलिस ने शहर में निकाला पैदल जुलूस नेशनल हाईवे पर लूट व अड़ीबाजी करने वाले 3 शातिर लुटेरे गिरफ्तार लूटी बाइक और एक्सिस वाहन जब्त जबलपुर: नगरवासियों के लिए पर्यावरण अनुकूल सार्वजनिक परिवहन की दिशा में एक नया अध्याय जुड़ गया है। शहर में आज प्रधानमंत्री ई-बस सेवा का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर प्रशासनिक अमले और जनप्रतिनिधियों ने उत्साह के साथ इलेक्ट्रिक बसों में सफर का आनंद लिया। शुभारंभ समारोह के दौरान लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह महापौर जगतबहादुर सिंह अन्नू कलेक्टर राधुवेन्द्र सिंह नगर निगम आयुक्त राम प्रकाश अहिरवार सहित बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के नेता और प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। अतिथियों ने सिविल लाइन से गोरखपुर तक ई-बस में बैठकर यात्रा की और इस आधुनिक परिवहन सेवा की गुणवत्ता का जायजा लिया। मंत्री राकेश सिंह ने जानकारी दी कि फिलहाल इन इलेक्ट्रिक बसों का संचालन दो प्रमुख रूटों पर किया जा रहा है। शहर के लोगों को प्रदूषण मुक्त आरामदायक और किफायती सफर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुरू की गई इस सेवा का संचालन नगर निगम द्वारा किया जा रहा है। आने वाले समय में यात्रियों की मांग और रूट के विस्तार के साथ बसों की संख्या में भी बढ़ोतरी किए जाने की संभावना है। जबलपुर। पनागर के भरदा ग्राम स्थित द्वारका परिसर कॉलोनी में 3 से 4 फीट लंबा मगरमच्छ दिखने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही वन परिच्छेद अधिकारी सौरभ शर्मा और डिप्टी रेंजर शैलेश कुमार गौतम की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। हालांकि इलाके में भारी जलभराव होने के कारण मगरमच्छ को पकड़ने में रेस्क्यू टीम को कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है।स्थानीय निवासियों की मदद से पंप के जरिए पानी खाली कराया जा रहा है ताकि मगरमच्छ को सुरक्षित निकाला जा सके। रिहायशी इलाका होने और बच्चों की मौजूदगी को देखते हुए वन विभाग ने ग्रामीणों को सतर्क रहने की हिदायत दी है। साथ ही सरपंच के माध्यम से गांव में मुनादी कराकर लोगों को जलभराव वाले स्थानों से दूर रहने की अपील की गई है। जबलपुर। रांझी थाना क्षेत्र के गांधी चौक में मात्र 80 रुपए के लेन-देन को लेकर किराना व्यापारी पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले फरार दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान राज चौधरी और शिवा समुद्रे के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक श्रीपाल किराना स्टोर संचालक अभिषेक श्रीपाल का आरोपियों से विवाद हो गया था जिसके बाद आरोपियों ने मारपीट करते हुए उन पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया था। मामले में मुख्य आरोपी नितिन साहू को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी थी। घटना के बाद से फरार चल रहे दोनों आरोपियों की तलाश में रांझी पुलिस लगातार जुटी हुई थी। मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने दबिश देकर दोनों आरोपियों को धर दबोचा। इसके बाद थाना प्रभारी उमेश गोल्हानी के नेतृत्व में पुलिस ने अपराधियों में कानून का खौफ पैदा करने और आम जनता में सुरक्षा का संदेश देने के उद्देश्य से गांधी चौक क्षेत्र में आरोपियों का पैदल जुलूस निकाला। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। जबलपुर। माढ़ोताल थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने नेशनल हाईवे पर राहगीरों से मारपीट व लूटपाट करने वाले तीन शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में स्टार सिटी माढ़ोताल निवासी दिन्नू उर्फ दिनेश अहिरवार आईटीआई के सामने रहने वाला गौरव अहिरवार उर्फ भोला और शंकर नगर निवासी प्रमोद चौधरी शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई मोटरसाइकिल 1500 रुपये नकद और वारदातों में इस्तेमाल की गई बिना नंबर की एक्सिस स्कूटी व दूसरी बाइक जब्त की है। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने 31 अगस्त को अंधमूक सर्विस रोड के पास भेड़ाघाट निवासी दो मूर्ति कलाकारों को चलती बाइक में लात मारकर गिराया और उनसे 8500 रुपये तथा मोटरसाइकिल छीन ली थी। इससे पहले 18 अगस्त को आरोपियों ने राधाकृष्ण नेत्रालय के पास एक व्यक्ति से शराब पीने के लिए पैसों की मांग की थी और इनकार करने पर नुकीली चीज से हमला कर दिया था। माढ़ोताल पुलिस ने मुखबिर की सूचना और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से बायपास ज़ीरो डिग्री के पास दबिश देकर तीनों को धर दबोचा। जबलपुर: शहपुरा विकासखंड के ग्राम हिनोतिया स्थित शासकीय उचित मूल्य दुकान में गरीबों के हक का राशन डकारने का बड़ा मामला सामने आया है। राशन वितरण में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी और फर्जीवाड़े का खुलासा होने के बाद खाद्य विभाग और प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई करते हुए दुकान विक्रेता और एक अन्य कर्मचारी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एसडीएम शहपुरा मदन सिंह रघुवंशी के नेतृत्व में कराई गई जांच में यह बात सामने आई कि आरोपी गरीबों को राशन देने के बजाय उनके साथ धोखाधड़ी कर रहे थे। दुकान संचालक हितग्राहियों से पहले ही बायोमेट्रिक थंब इंप्रेशन या ओटीपी ले लेते थे और पॉइंट ऑफ सेल मशीन में खाद्यान्न का वितरण दर्ज कर देते थे लेकिन वास्तविक रूप से गरीब परिवारों को राशन मिलता ही नहीं था। इसके अलावा हितग्राहियों का एक माह का राशन रोकने और तय मूल्य से अधिक राशि वसूलने की शिकायतें भी सही पाई गईं। जांच के दौरान दुकान के स्टॉक में भारी अनियमितता मिली जिसमें कुल 450000 रुपये मूल्य का खाद्यान्न गायब मिला। जांच प्रतिवेदन के आधार पर प्रशासन के निर्देश पर बेलखेड़ा थाने में दुकान विक्रेता कृष्ण कुमार ठाकुर और कर्मचारी राजकुमार परसवार के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता BNS की धारा 318(4) और आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3 एवं 7 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस राशन घोटाले में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। त्योहारी सीजन को ध्यान में रखते हुए यात्रियों की सुरक्षा और व्यवस्था को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से रेलवे स्टेशन पर एक सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। माननीय रेलवे मजिस्ट्रेट महोदय श्री वेदप्रकाश सगर के नेतृत्व में जीआरपी आरपीएफ कमर्शियल खाद्य विभाग एवं मजिस्ट्रेट स्क्वाड स्टाफ की संयुक्त टीम ने स्टेशन के सभी प्लेटफार्मों का बारीकी से निरीक्षण किया।इस विशेष अभियान के दौरान रेलवे परिसर में अवैध रूप से सामान बेचने वाले कई अनाधिकृत वेंडर्स को पकड़ा गया जिन्हें माननीय न्यायालय में पेश कर आगे की वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। इसके साथ ही बिना टिकट यात्रा करने वाले कई यात्रियों को भी पकड़ा गया जिन पर नियमानुसार उचित कार्यवाही की गई है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि त्योहारी सीजन के दौरान यात्रियों की सुविधा सुरक्षा और नियमों के पालन के लिए इस तरह के अभियान लगातार जारी रहेंगे।