उत्तराखंड में भारी बारिश के बीच चारधाम यात्रा जारी है। ऐसे में श्रद्धालुओं की सुरक्षित यात्रा को लेकर परिवहन विभाग ने सख्ती बढ़ा दी है। आरटीओ प्रशासन संदीप सैनी ने सभी बस और ट्रक यूनियनों को वाहनों की फिटनेस दुरुस्त रखने के निर्देश दिए हैं। बारिश के दौरान सड़क पर फिसलन और वाहनों में तकनीकी खराबी हादसों की बड़ी वजह बन सकती है। इसे देखते हुए विभाग ने हेडलाइट वाइपर और ब्रेक समेत सभी जरूरी तकनीकी व्यवस्थाओं की जांच सुनिश्चित करने को कहा है। देहरादून मे पंजाबी समाज के अपमान को लेकर सियासत गरमा गई है। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ओर पंजाबी महासभा के कार्यकारिणी सदस्य कुंवर जपेन्द्र सिंह ने आज प्रेस क्लब देहरादून में प्रेसवार्ता कर कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत और आकांक्षा नेगी पर बड़ा हमला बोला हैं। दरअसल जपेन्द्र सिंह का आरोप है कि एक आयोजन के दौरान आकांक्षा नेगी ने खत्री पंजाबी समाज और रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ को पाकिस्तानी कहकर पूरे देशभक्त समाज का अपमान किया है। जपेन्द्र सिंह ने कहा कि पंजाबी को पाकिस्तानी कहना राष्ट्र-विरोधी अपराध है। पंजाबी समाज सिंधु घाटी की 6000 साल पुरानी सभ्यता है भगवान राम के पुत्र लव के वंशज श्री गुरु नानक देव जी का वंश है वही देश के विभाजन में 20 लाख से ज्यादा पंजाबी सिक्खों ने बलिदान दिया मौसम विभाग ने शुक्रवार को जनपद देहरादून के कई क्षेत्रों के लिए तीन घंटे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार सुबह 10:21 बजे से दोपहर 1:21 बजे तक छिद्दरवाला डोईवाला सेलाकुई रायवाला और आसपास के क्षेत्रों में मध्यम से तीव्र एवं अति तीव्र वर्षा होने की संभावना है। इस दौरान गर्जन के साथ आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए जिला प्रशासन ने सभी संबंधित लाइन विभागों उपजिलाधिकारियों (एसडीएम) और तहसील स्तर पर तैनात त्वरित कार्रवाई दल (क्यूआरटी) को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं देशभर की तरह देवभूमि उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में भी श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व अत्यंत हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। शहर के प्रसिद्ध सनातन मंदिर मंदिरों को भव्य रूप से सजाया गया है। सुबह से ही मंदिरों में भक्तों का तांता लगा हुआ है और हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की के जयकारों से पूरा शहर गूंज उठा है। बच्चों ने कान्हा और राधा की सुंदर वेशभूषा धारण कर झांकियों में हिस्सा लिया। कई स्थानों पर भव्य शोभायात्राएं निकाली गईं और पारंपरिक मटकी फोड़ कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जिसमें युवाओं का उत्साह देखते ही बनता था। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महिला सम्मान को लेकर कांग्रेस पर सवाल उठाए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय संस्कृति में नारी को देवी के समान सम्मान दिया गया है और जहां महिलाओं का सम्मान होता है वहां देवताओं का वास माना जाता है। उन्होंने ग्रैंड मुफ्ती अबू बकर रहमत के महिलाओं से जुड़े विवादित बयान का जिक्र करते हुए राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से इस पर स्पष्ट रुख रखने की मांग की। धामी ने कहा कि ऐसे बयानों पर कांग्रेस नेतृत्व को अपनी स्थिति साफ करनी चाहिए। साथ ही उन्होंने कांग्रेस पर जाति और समाज को बांटने की राजनीति करने का आरोप लगाया। जिले के श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र क्ष के भरसार छात्रा मधु यादव की मौत का मामला अब सड़क से सियासी गलियारों तक पहुंच गया है। गुरुवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के भरसार पहुंचते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आक्रोश फूट पड़ा। कार्यकर्ताओं ने सरकार और स्थानीय विधायक के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए छात्रा की मौत के मामले में जिम्मेदारी तय करने और पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग की। गोदियाल ने भरसार पहुंचकर छात्रों से घटना की जानकारी ली।