Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
ट्रेंडिंग
04-Sep-2026

भोपाल में केंद्रीय मंत्री शिवराज का काफिला रोका मध्यप्रदेश में शिक्षक भर्ती में पद बढ़ाने और दूसरी काउंसलिंग की मांग को लेकर 12 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे वर्ग-1 अभ्यर्थियों ने शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान का काफिला रोक लिया। नीलम पार्क के पास शिवराज को ज्ञापन सौंपते हुए अभ्यर्थियों ने कहा यह भर्ती आपके समय की है आपको आना होगा। वहीं वर्ग-2 और वर्ग-3 के अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का काफिला रोककर भी पदवृद्धि की मांग उठाई। मुख्यमंत्री ने बच्चों संग फोड़ी मटकी भोपाल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर शुक्रवार को सुबह से ही मंदिरों में पूजा-अर्चना और धार्मिक कार्यक्रम शुरू हो गए। बरखेड़ी से शब्बन चौराहे तक भगवान श्रीकृष्ण का जुलूस निकला जबकि मुख्यमंत्री निवास में 101 से अधिक बच्चे राधा-कृष्ण की वेशभूषा में शामिल हुए। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बाल गोपाल के साथ मटकी फोड़ी और बच्चों को माखन-मिश्री खिलाई। प्रदेश के 55 जिलों के 111 स्थानों पर ‘श्रीकृष्ण पर्व’ के तहत सांस्कृतिक आयोजन किए जा रहे हैं। मुंह में कपड़ा ठूंसा रिवॉल्वर टिकाकर 40 लाख की डकैती प्रदेश के मऊगंज जिले में हथियारबंद बदमाशों ने मेडिकल स्टोर संचालिका को नाबालिग बेटे के सामने बंधक बना लिया। गर्दन पर तलवार गड़ासा और रिवॉल्वर टिकाकर 40 लाख रुपए की डकैती की। महिला के मुंह में कपड़ा ठूंस दिया ताकि चिल्ला न सके। वारदात गुरुवार देर रात तिलया गांव की है। पीड़ित बेबी साहू (38) के मुताबिक वह नाबालिग बेटे के साथ घर पर थीं। पति अनिल कुमार साहू किसी काम से बाहर गए हुए थे। घर और मेडिकल स्टोर एक ही परिसर में हैं। रात करीब 11 बजे बाइक से दो युवक दवाई लेने के बहाने घर पहुंचे। भोपाल में तीन हजार का इनामी लम्बू गिरफ्तार भोपाल की निशातपुरा पुलिस ने डेयरी की आड़ में कथित तौर पर गोकशी करने के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे ₹3 हजार के इनामी आरोपी लम्बू उर्फ नफीस को गिरफ्तार किया है। आरोपी 17 जुलाई 2026 को सामने आए मामले के बाद से फरार था। पुलिस उसकी तलाश में तकनीकी साक्ष्यों के साथ मुखबिर तंत्र की मदद ले रही थी। भदभदा डैम का गेट खोला प्रदेश में शुक्रवार को भी बारिश का दौर जारी है। भोपाल में भदभदा डैम का एक गेट खोला गया है। इंदौर-सीहोर में सुबह से बारिश हो रही है जबकि शाजापुर और श्योपुर में तेज बारिश हुई। कई जिलों में नदी-नाले उफान पर हैं। सतना के चित्रकूट में मंदाकिनी नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। श्योपुर में मोरडूंगरी नदी में नहाते समय एक युवक बह गया। शिवपुरी में भी एक युवक बह गया जो लापता है। बारिश के कारण 5 सितंबर तक स्कूल बंद रहेंगे। पन्ना में बारिश का पानी होमगार्ड दफ्तर में घुस गया जिससे सरकारी रिकॉर्ड कंप्यूटर और इमरजेंसी राहत सामग्री प्रभावित हुई है। छतरपुर में उर्मिल नदी के पुल के ऊपर से पानी गुजर रहा है जबकि मैहर में मुर्जुआ नाला उफान पर आने से मुकुंदपुर-अमरपाटन मार्ग बंद है।