इंफ्लूएंसर रील बनाकर बताएंगे भाजपा सरकार में बदलाव की तस्वीर जंतर-मंतर के Gen Z प्रोटेस्ट के बाद भाजपा का फोकस अब उसी युवा पीढ़ी की मोबाइल स्क्रीन पर है। पीएम मोदी के जन्मदिन से शुरू हो रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ में भाजपा इन्फ्लुएंसर्स और रील्स के जरिए Gen Z तक पहुंचने की तैयारी में है। इन्फ्लुएंसर्स को उन जगहों पर ले जाया जाएगा जहां सरकारों के काम से बदलाव आया है। वहीं हर शक्ति केंद्र को कम से कम 10 रील बनाने का टारगेट दिया गया है। यानी भाजपा का नया कैंपेन ‘ग्राउंड पर बदलाव और मोबाइल पर उसकी कहानी’ के फॉर्मूले पर चलेगा। PWD के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के घर EOW का छापा: आय से अधिक संपत्ति के मामले में आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) जबलपुर ने लोक निर्माण विभाग (PWD) के प्रभारी कार्यपालन यंत्री के.के. सिंगारे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। ईओडब्ल्यू की टीम ने गुरुवार सुबह करीब 5:45 बजे छिंदवाड़ा और बालाघाट स्थित उनके आवासों पर एक साथ छापा मारा। शिवपुरी में तेज रफ्तार ट्रक ने 4 गायों को रौंदा मध्य प्रदेश के शिवपुरी में नेशनल हाईवे-46 (NH-46) पर स्थित सुमेला बायपास के पास एक भीषण सड़क हादसा हुआ है जहाँ शिवपुरी से गुना की ओर जा रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे खड़ी चार गायों को रौंद दिया। इस दर्दनाक हादसे में तीन गायों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक गाय गंभीर रूप से घायल हो गई है ग्वालियर में 120 करोड़ के गहने पहनेंगे राधा-कृष्ण ग्वालियर के रियासतकालीन गोपाल मंदिर में इस बार जन्माष्टमी का उत्सव राजसी वैभव के साथ मनाया जाएगा। 4 सितंबर को भगवान राधा-कृष्ण का श्रृंगार 120 करोड़ रुपए से अधिक कीमत के बेशकीमती आभूषणों से होगा। सोने चांदी हीरे पन्ने मोती और अन्य कीमती रत्नों से सजे इन आभूषणों को जन्माष्टमी के दिन सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के लॉकर से निकालकर मंदिर लाया जाएगा। सफाई करने के बाद ये भगवान को अर्पण किए जाएंगे। नर्मदापुरम-छिंदवाड़ा में बारिश का रेड 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट मानसूनी बारिश के स्ट्रॉन्ग सिस्टम की वजह से गुरुवार को मध्य प्रदेश के आधे हिस्से में भारी बारिश का अलर्ट है। 2 जिले- नर्मदापुरम और छिंदवाड़ा में अति भारी बारिश का रेड जबकि 6 जिले- छतरपुर सागर रायसेन नरसिंहपुर सिवनी और बैतूल में ऑरेंज अलर्ट है।