Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
ट्रेंडिंग
03-Sep-2026

आदिवासी बच्चों की मौत के विरोध में चारों खूंट बंद रहा बालाघा टोल टैक्स के विरोध में चक्काजाम 16 सितंबर तक स्थानीय वाहनों से नहीं लगेगा टोल जन्माष्टमी की तैयारियां पूरी कृष्ण मंदिरों की हुई आकर्षक सजावट** गुरुवार को 27 बैगा बच्चों की मौत के विरोध में आदिवासी समाज के आह्वान पर बालाघाट बंद का व्यापक असर देखने को मिला। शहर की अधिकांश दुकानें बंद रहीं और बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। बसों का संचालन भी प्रभावित हुआ। हालांकि स्कूल और आपातकालीन सेवाएं सामान्य रूप से जारी रहीं। बंद के दौरान आदिवासी समाज ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए स्वास्थ्य मंत्री के इस्तीफे की मांग की। साथ ही स्वास्थ्य पीएचई और महिला एवं बाल विकास विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई और मृतक बच्चों के परिवारों को अधिक आर्थिक सहायता देने की मांग उठाई गई। पीजी कॉलेज के पास सभा के बाद आंदोलनकारियों ने रैली निकाली और कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। बालाघाट-गोंदिया राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित नेवरगांव मर्री टोला टोल नाका पर अधिक टोल टैक्स वसूली के विरोध में गुरुवार को विभिन्न यूनियनों ने संयुक्त रूप से चक्काजाम किया। ट्रांसपोर्ट बस सब्जी वैनगंगा और मजदूर यूनियनों के प्रदर्शन से हाईवे पर चार घंटे से अधिक समय तक यातायात प्रभावित रहा और करीब एक किलोमीटर लंबी वाहनों की कतार लग गई। प्रदर्शन में विधायक अनुभा मुंजारे जिला पंचायत सदस्य और अन्य जनप्रतिनिधि शामिल हुए। आंदोलन के बाद तय किया गया कि 16 सितंबर तक बालाघाट जिले के स्थानीय रहवासियों के निजी वाहनों से टोल टैक्स नहीं लिया जाएगा। ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने बताया कि पिछले दो महीने से टोल दरें कम करने की मांग की जा रही थी। विधायक ने फास्टैग की तकनीकी खामियों का मुद्दा भी उठाया। भादों मास कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि पर 4 सितंबर को भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम और भक्तिमय माहौल में मनाया जाएगा। बालाघाट जिला मुख्यालय के गुजरी बाजार स्थित प्राचीन कृष्ण मंदिर को आकर्षक रूप से सजाया गया है। वहीं पुराने श्रीराम मंदिर में भी जन्माष्टमी को लेकर विशेष सजावट की गई है। श्रद्धालु घरों में भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना करेंगे और रात में भजन-कीर्तन के साथ रतजगा करेंगे। जन्माष्टमी को लेकर मूर्तिकारों ने राधा-कृष्ण बाल गोपाल सहित विभिन्न आकर्षक प्रतिमाएं तैयार की हैं। बाजारों में पूजन सामग्री और सजावट का सामान खरीदने के लिए भीड़ रही। 3 सितंबर को बालाघाट बंद के चलते दिन में दुकानें बंद रहीं लेकिन शाम को बाजार में ग्राहकों की अच्छी भीड़ देखने को मिली। EOW का बड़ा एक्शन: PWD इंजीनियर कमल किशोर सिंगारे के ठिकानों पर छापेमारी** लोक निर्माण विभाग की पीआईयू शाखा में पदस्थ एग्जीक्यूटिव इंजीनियर कमल किशोर सिंगारे के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति और पद के कथित दुरुपयोग के मामले में ईओडब्ल्यू ने बड़ी कार्रवाई की है। गुरुवार सुबह बालाघाट छिंदवाड़ा और भोपाल स्थित उनके ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की गई। बालाघाट के शासकीय आवास से करीब ढाई लाख रुपए नकद और लगभग 25 लाख रुपए कीमत का वाहन मिलने की जानकारी सामने आई है। डीएसपी मंजीत सिंह के नेतृत्व में टीम ने न्यायालय की अनुमति के बाद सुबह करीब 6 बजे कार्रवाई शुरू की। बताया गया कि 13 जुलाई को ठेकेदार एसोसिएशन के पदाधिकारी युनुस पप्पा खान ने शिकायत की थी। शिकायत में 30 लाख के भुगतान पर 10 लाख रुपए कमीशन लेने का आरोप लगाया गया है। ### जन्माष्टमी को लेकर लालबर्रा में उत्साह बाजार में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ लालबर्रा मुख्यालय सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों में आज 4 सितंबर को श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम और भक्तिभाव के साथ मनाया जाएगा। पर्व को लेकर क्षेत्र में खासा उत्साह है और घर-घर में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर लालबर्रा के बाजार मंडी परिसर में रौनक देखने को मिली। भगवान श्री कृष्ण की आकर्षक मिट्टी की प्रतिमाओं की जमकर बिक्री हुई। पूजा सामग्री की दुकानों पर भी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। लाई मखाने पंजीरी और प्रसाद सामग्री की खूब खरीदारी हुई। मध्य रात्रि में श्री कृष्ण जन्म के साथ मंदिरों और घरों में शंख-घड़ियाल बजेंगे और जयकारे गूंजेंगे। ग्रामीण क्षेत्रों में मंदिरों की विशेष सजावट के साथ मटकी फोड़ और भजन-कीर्तन कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। २४ वर्षों तक देश की सेवा करने के बाद घर लौटे भारतीय थल सेना के जवान का भव्य स्वागत भारतीय सेना में २४ वर्षों तक पूर्ण निष्ठा अनुशासन साहस एवं समर्पण के साथ मातृभूमि की सेवा कर सेवानिवृत होने पर ३ सितम्बर को अपने घर लौटे जवान देवेंद्र कटरे का शहर मुख्यालय के अवंतीबाई चौक में बस से उतरने पर भूतपूर्व सैनिकों जनप्रतिनिधियों व परिजनों सहित स्नेहीजनों ने भव्य स्वागत किया। देवेनद्र कटरे शहर के वार्ड नंबर २ भटेरा चौकी निवासी है जो भारतीय थल सेना सिग्नल्स कोर जबलपुर से सेवानिवृत हुए है। बालाघाट पहुंचने पर बस स्टैण्ड से उनके निवास स्थान तक जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। बता दें कि जवान देवेन्द्र कटरे ने जम्मू कश्मीर लेह लद्दाख नागालैंड पूर्वोत्तर भारत जैसे कठिन जगहों पर सेवा देना के बाद महू जो कि मिल्ट्री कॉलेज ऑफ टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में भी सेवा दी। नगरवाड़ा रेलवे स्टेशन पर बुधवार को भारी बारिश के बीच हजारों लोगों ने रेल सुविधाओं की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। चांगोटोला लामता उगली परसवाड़ा सहित आसपास के क्षेत्रों से ग्रामीण विद्यार्थी श्रमिक किसान व्यापारी और जनप्रतिनिधि स्टेशन पहुंचे। प्रदर्शनकारियों ने रेल मंत्रालय के नाम ज्ञापन सौंपकर यात्री ट्रेनों की संख्या बढ़ाने और सुविधाओं के विस्तार की मांग की। क्षेत्रवासियों के मुताबिक नगरवाड़ा स्टेशन करीब 100 ग्राम पंचायतों और लगभग एक लाख लोगों के आवागमन का प्रमुख केंद्र है। पर्याप्त ट्रेनें नहीं होने से छात्रों मजदूरों और अन्य यात्रियों को बसों पर निर्भर रहना पड़ता है। बढ़ते बस किराए से गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। बारिश के बावजूद लोगों का विरोध जारी रहा।