Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
ट्रेंडिंग
02-Sep-2026

स्कूलों की बदहाली पर शिक्षा समिति का बड़ा फैसला अटैच शिक्षकों की होगी मूल शाला में वापसी चरित्र पर शक में पति ने गर्भवती पत्नी से की मारपीट मां-बच्चे की मौत घर के सामने खड़ी कार में भीषण आग आगजनी की आशंका दादाधाम एक्सप्रेस जल्द शुरू करने की मांग रेलवे बैठक में सांसद ने उठाए 20 से ज्यादा मुद्दे खाद्य सुरक्षा टीम की होटलों में जांच पनीर-चीज के सैंपल लिए जिला पंचायत सभाकक्ष में बुधवार को स्थायी शिक्षा समिति की बैठक सभापति अमित सक्सेना की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष संजय पुन्हार सहित समिति सदस्य शिक्षा विभाग के अधिकारी बीईओ और बीआरसी मौजूद रहे। बैठक में जिले के स्कूलों में विद्यार्थियों के नामांकन जर्जर भवन शिक्षकों की कमी निजी स्कूलों की मनमानी फीस और मूलभूत सुविधाओं को लेकर चर्चा हुई। जिला पंचायत अध्यक्ष ने बीईओ और बीआरसी से खस्ताहाल स्कूल भवनों की जानकारी लेते हुए पंचायतों की पांचवें वित्त की राशि से मरम्मत कराने का सुझाव दिया। वहीं शिक्षकों के अटैचमेंट समाप्त कर उन्हें मूल शाला भेजने के निर्देश दिए गए। गंगई प्राथमिक शाला की डेढ़ साल से छत नहीं होने पर नाराजगी जताते हुए जल्द कार्रवाई के निर्देश दिए गए। बैठक में पांढुर्णा में शिक्षकों की कमी निजी स्कूलों की फीस गणवेश सिलाई का भुगतान शिक्षकों की क्रमोन्नति और एरियर्स भुगतान के मुद्दे भी उठे कुंडीपुरा थाना क्षेत्र के पातालेश्वर में घरेलू विवाद के दौरान आठ माह की गर्भवती महिला सोनिया करोसिया (19) के साथ पति ने कथित तौर पर मारपीट कर दी। मंगलवार सुबह तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। महिला के गर्भस्थ शिशु की भी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार सोनिया ने करीब एक वर्ष पहले निहाल करोसिया से प्रेम विवाह किया था और पति उस पर चरित्र को लेकर शक करता था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच आए दिन विवाद होता था। सोमवार देर रात भी विवाद के दौरान मारपीट की बात सामने आई है। कुंडीपुरा थाना पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। तामिया थाना क्षेत्र के छिंदी में बुधवार देर रात करीब 1 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास घर के सामने खड़ी टवेरा गाड़ी में अचानक भीषण आग लग गई। सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और पुलिस ने जांच शुरू की। आग इतनी तेज थी कि कुछ ही देर में टवेरा पूरी तरह जलकर खाक हो गई। प्रारंभिक तौर पर असामाजिक तत्वों द्वारा आग लगाए जाने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि आग लगने का वास्तविक कारण जांच के बाद ही स्पष्ट होगा। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटना की जानकारी जुटा रही है। नागपुर में आयोजित दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की मंडल स्तरीय बैठक में सांसद बंटी विवेक साहू ने छिंदवाड़ा और पांढुर्णा की रेल सुविधाओं को लेकर 20 से अधिक मांगें रखीं। सांसद ने दादाधाम एक्सप्रेस को शीघ्र शुरू करने के साथ छिंदवाड़ा से मुंबई और पुणे के लिए ट्रेन चलाने की मांग की। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि दादाधाम एक्सप्रेस का प्रस्ताव मंत्रालय भेजा जा चुका है और अनुमति मिलते ही ट्रेन शुरू की जाएगी। सांसद ने पांढुर्णा स्टेशन पर कोरोना के बाद बंद हुए ट्रेनों के स्टॉपेज बहाल करने अतिरिक्त फुट ओवरब्रिज और जन औषधि केंद्र शुरू करने की मांग भी रखी। इसके अलावा छिंदवाड़ा-नरसिंहपुर-सागर रेल लाइन के सर्वे विभिन्न रेलखंडों के दोहरीकरण पेंचवेली में एसी-स्लीपर कोच बढ़ाने और पातालकोट एक्सप्रेस में पेंट्री कार की मांग भी उठाई। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बुधवार को होटल देव इंटरनेशनल सत्कार रेस्टोरेंट और होटल सत्कार इंटरनेशनल के किचन स्टोर व रेस्टोरेंट परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान पनीर चीज और काबुली चना के नमूने जांच के लिए भोपाल प्रयोगशाला भेजे गए। देव इंटरनेशनल में पुराने डोसावेटर व सलाद नष्ट कराया गया जबकि होटल सत्कार इंटरनेशनल के फ्रीजर में रखा पुराना सना मैदा और प्याज ग्रेवी हटवाई गई। तीनों प्रतिष्ठानों को स्वच्छता एवं खाद्य गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश देते हुए नोटिस जारी किए जा रहे हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। चोरी के बाद सिंगरौली में काट रहा था फरारी पुलिस ने दबोचा देहात थाना पुलिस ने युवती की स्कूटी की डिक्की से 85 हजार रुपए और सोने के जेवर चोरी करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार घटना 1 सितंबर 2025 को काराबोह क्षेत्र में हुई थी। प्रकरण में हिमांशु उर्फ चीटा बेलवंशी और अक्षय यादव पर चोरी का संदेह था। करीब एक साल से फरार चल रहे हिमांशु के सिंगरौली में रहने की सूचना पर पुलिस ने एसएलआर स्कूल के पास किराये के मकान में दबिश देकर उसे गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने अक्षय के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी ने अपने हिस्से में आए 35 हजार रुपए खर्च करना बताया। वहीं दूसरा आरोपी अक्षय यादव फरार है जिसकी तलाश में पुलिस टीम संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। परतला के महाराजा के 13वें वर्ष के भव्य आयोजन की तैयारियों पर हुई बैठक परतला के महाराजा के 13वें वर्ष में होने वाले भव्य आगमन एवं आयोजन की तैयारियों को लेकर परतला के महाराजा समिति की महत्वपूर्ण बैठक संजु ढाबा में आयोजित की गई। बैठक में आयोजन को भव्य और सफल बनाने के लिए विभिन्न व्यवस्थाओं एवं कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। समिति के पदाधिकारियों सदस्यों और क्षेत्रवासियों ने आयोजन को लेकर अपने सुझाव रखे। श्रद्धालुओं की सहभागिता व्यवस्थाओं और कार्यक्रम को बेहतर बनाने सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी एवं समिति के सदस्य मौजूद रहे। कन्हान क्षेत्र में नई खदानें खोलने की मांग सांसद बंटी विवेक साहू ने WCL CMD से की मुलाकात कोयलांचल के विकास और बंद पड़ी खदानों को दोबारा शुरू कराने की मांग को लेकर सांसद बंटी विवेक साहू ने नागपुर में वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (WCL) के सीएमडी से मुलाकात की। सांसद ने कन्हान क्षेत्र की तानसी धाउनार्थ भाखरा और टेढ़ी इमली सहित चार प्रस्तावित खदानों को शीघ्र शुरू करने की मांग रखी। सीएमडी ने बताया कि खदानों को प्रारंभ कराने की प्रक्रिया मंत्रालय स्तर पर चल रही है। सांसद ने WCL कर्मचारियों-पेंशनरों के लिए छिंदवाड़ा के निजी अस्पतालों को पैनल में शामिल करने बंद खदानों के पानी का पेयजल व सिंचाई में उपयोग ठेका मजदूरों के लिए स्थानीय लोगों को प्राथमिकता और बायोमीट्रिक उपस्थिति की व्यवस्था सहित कई मुद्दे भी उठाए। बारिश में पेयजल गुणवत्ता पर विशेष निगरानी शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश जल जीवन मिशन के कार्यों और पेयजल व्यवस्था की समीक्षा को लेकर बुधवार को कलेक्टर कार्यालय में कलेक्टर हरेंद्र नारायन की अध्यक्षता में बैठक हुई। कलेक्टर ने अधिकारियों को वर्षाकाल में जल स्रोतों की नियमित जांच और लगातार क्लोरिनेशन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।बैठक में बताया गया कि जिले में अब तक 2 लाख 21 हजार 377 नल कनेक्शन दिए जा चुके हैं। खंड छिंदवाड़ा में 99.28 प्रतिशत और परासिया में 95.31 प्रतिशत एकल ग्राम योजनाओं का कार्य पूर्ण हो चुका है। वहीं माचागोरा समूह जल प्रदाय योजना का 81 प्रतिशत कार्य पूरा होने की जानकारी दी गई।कलेक्टर ने कहा कि बारिश के दौरान जल स्रोतों के दूषित होने की आशंका बढ़ जाती है इसलिए ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल स्रोतों की नियमित जांच और जल गुणवत्ता परीक्षण कराया जाए। टक्कर के बाद एंबुलेंस चालक से मारपीट शहर के रानीगामठ इलाके में कार सवार चार लोगों पर एंबुलेंस चालक ने मारपीट और लूट का आरोप लगाया है। बताया गया कि रास्ते में एंबुलेंस की कार से हल्की टक्कर के बाद विवाद हुआ। आरोपियों ने चालक अनिल पवार से मारपीट कर एंबुलेंस में तोड़फोड़ की और जेब से 15 हजार रुपए मोबाइल व एंबुलेंस की बैटरी लेकर फरार हो गए। घायल चालक का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। शिकायत पर देहात थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पांढुर्णा केऐतिहासिक गोटमार मेले के शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित आयोजन को लेकर बुधवार को शांति समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में कानून-व्यवस्था यातायात पार्किंग और भीड़ प्रबंधन सहित विभिन्न व्यवस्थाओं पर चर्चा कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। मेले के दौरान गोपन के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस एवं प्रशासन द्वारा सीसीटीवी और ड्रोन से निगरानी की जाएगी। भाद्रपद कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि पर बुधवार को शहर में हलछठ (हलषष्ठी/हरछठ) का पर्व श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया गया। महिलाओं ने बच्चों की लंबी आयु अच्छे स्वास्थ्य और संकटों से रक्षा की कामना के साथ व्रत रखकर हलषष्ठी माता एवं भगवान बलराम की पूजा-अर्चना की। पर्व का संबंध भगवान बलराम के हल से माना जाता है और यह कृषि एवं ग्रामीण परंपराओं से भी जुड़ा है। कई महिलाओं ने परंपरा के अनुसार हल से जोती गई भूमि में उगे अनाज एवं कुछ खाद्य पदार्थों का सेवन नहीं किया। दशहरा मैदान में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन व्यासपीठ से परम पूज्य जगद्गुरु स्वामी श्री राघवाचार्य जी महाराज ने सृष्टि क्रम ध्रुव चरित्र सती चरित्र गुरु उपाख्यान और भागवत कथा के महत्व का वर्णन किया। कथा श्रवण के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।दशहरा मैदान में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन व्यासपीठ से परम पूज्य जगद्गुरु स्वामी श्री राघवाचार्य जी महाराज ने सृष्टि क्रम ध्रुव चरित्र सती चरित्र गुरु उपाख्यान और भागवत कथा के महत्व का वर्णन किया। कथा श्रवण के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।