Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
02-Sep-2026

शेयर बाजार में भारी गिरावट शेयर बाजार में आज भारी गिरावट देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 700 अंकों से ज्यादा टूटकर करीब 76 हजार 250 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी भी करीब 200 अंक नीचे 23 हजार 850 के आसपास है। ऑटो आईटी मीडिया और रियल्टी सेक्टर के शेयरों में सबसे ज्यादा दबाव है। सेंसेक्स आज 76 हजार 471 पर खुला और कुछ ही मिनटों में 76 हजार 135 के स्तर तक गिर गया। निफ्टी भी 23 हजार 858 पर खुलने के बाद 23 हजार 804 तक पहुंच गया। बाजार में गिरावट की एक बड़ी वजह अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ा तनाव माना जा रहा है। जॉन टर्नस बने एपल के नए CEO एपल में बड़ा नेतृत्व परिवर्तन हुआ है। जॉन टर्नस ने कंपनी के CEO का पद संभाल लिया है। इससे पहले वे एपल में सीनियर हार्डवेयर एग्जीक्यूटिव के तौर पर काम कर रहे थे। टिम कुक ने करीब 15 साल CEO रहने के बाद पद छोड़ दिया है और अब वे कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन की भूमिका निभाएंगे। कुक ने 2011 में स्टीव जॉब्स के बाद एपल की कमान संभाली थी। कंपनी का सालाना लॉन्च इवेंट 9 सितंबर को होगा जिसमें नए आईफोन प्रो मॉडल्स के साथ पहली बार फोल्डेबल आईफोन पेश किए जाने की संभावना है। चीनी के स्टॉक पर सरकार ने घटाई लिमिट त्योहारी सीजन से पहले चीनी की कीमतों को नियंत्रित करने और जमाखोरी रोकने के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। खाद्य मंत्रालय के नए आदेश के मुताबिक 15 सितंबर से चीनी व्यापारी और डीलर अधिकतम 2 हजार क्विंटल चीनी का ही स्टॉक रख सकेंगे। यह नियम 30 नवंबर 2026 तक पूरे देश में लागू रहेगा। सरकार का मकसद बाजार में चीनी की पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखना और जमाखोरी के जरिए कीमतों में होने वाली बढ़ोतरी को रोकना है। पेट्रोल-डीजल के एक्सपोर्ट पर बढ़ा विंडफॉल टैक्स केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल के निर्यात पर लगने वाले टैक्स में बढ़ोतरी की है। नई दरों के मुताबिक पेट्रोल के एक्सपोर्ट पर अब 1.5 रुपये प्रति लीटर विंडफॉल टैक्स देना होगा जबकि पहले यह टैक्स शून्य था। वहीं डीजल के निर्यात पर टैक्स 24 रुपये से बढ़ाकर 25 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया है। हालांकि ATF यानी जेट फ्यूल के निर्यात पर टैक्स 50 पैसे घटाकर 19 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया है। नई दरें आज से लागू हो गई हैं। सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गैर-जरूरी सोना नहीं खरीदने की अपील के बाद सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के मुताबिक 24 कैरेट सोने का भाव 1037 रुपये गिरकर करीब 1 लाख 55 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। वहीं चांदी की कीमत 1711 रुपये घटकर करीब 2 लाख 35 हजार रुपये प्रति किलो पहुंच गई। बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक प्रधानमंत्री की अपील के अलावा कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और अंतरराष्ट्रीय तनाव का असर भी बुलियन मार्केट पर देखने को मिल रहा है।