ट्रेंडिंग
सीहोर जिले की इछावर जनपद की ग्राम पंचायत लाडकुई में ग्रामीणों ने सरपंच और सचिव पर विकास कार्यों के नाम पर लाखों रुपये की वित्तीय अनियमितता का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि खेल मैदान के लिए 22 लाख नाला सफाई के लिए 10 लाख और चबूतरा-कुर्सी निर्माण के नाम पर करीब 22 से 25 लाख रुपये खर्च कागजों में दिखाए गए जबकि मौके पर काम बेहद कम नजर आता है। ग्रामीणों ने पंचायत कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की। साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना में अपात्रों को लाभ देने के भी आरोप लगाए हैं। कार्रवाई नहीं होने पर ग्रामीणों ने आंदोलन की चेतावनी दी है।