Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
ट्रेंडिंग
01-Sep-2026

पीजी कॉलेज में गरमाई छात्र राजनीति NSUI-ABVP आमने-सामने; पुलिस से हुई झड़प महिला पुलिसकर्मी घायल नगर गौरव दिवस पर खजरी और बोरिया में गूंजा हरियाली का संदेश नर्सिंग छात्राओं ने 7 सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन एक रात में 154 वारंटियों को दबोचा 450 लीटर अवैध शराब जब्त चार माह से मानदेय का इंतजार आशा कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर से लगाई गुहार प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस (पीजी कॉलेज) में मंगलवार को 17 सूत्रीय छात्रहित की मांगों को लेकर NSUI के घेराव के दौरान जमकर हंगामा हुआ। कॉलेज के बाहर पुलिस ने बैरिकेडिंग कर प्रदर्शनकारियों को रोकने का प्रयास किया लेकिन कार्यकर्ताओं ने बैरिकेडिंग पार कर परिसर में प्रवेश की कोशिश की। इसी दौरान कॉलेज में मौजूद ABVP कार्यकर्ता भी सामने आ गए और दोनों संगठनों के बीच नारेबाजी शुरू हो गई। स्थिति संभालने पहुंची पुलिस से भी प्रदर्शनकारियों की तीखी नोकझोंक और धक्का-मुक्की हुई। पुलिस ने दोनों गुटों को अलग करने का प्रयास किया लेकिन छात्र नेता लगातार पुलिस से उलझते रहे। इस दौरान तीन महिला पुलिसकर्मियों सहित कई पुलिसकर्मियों को हल्की चोटें आने की जानकारी है। हंगामा प्राचार्य कक्ष तक पहुंच गया जहां पुलिस अधिकारियों ने समझाइश देकर स्थिति शांत कराने का प्रयास किया। पुलिस की सक्रियता से दोनों छात्र संगठनों के बीच बड़ा टकराव टल गया। विद्यार्थियों ने घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए सीसीटीवी और वीडियो फुटेज के आधार पर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। घटना के बाद कॉलेज परिसर में कुछ समय तक तनावपूर्ण माहौल बना रहा नगर गौरव दिवस के अवसर पर नगर पालिक निगम द्वारा खजरी तालाब परिसर एवं बोरिया क्षेत्र में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। नर्मदा मिशन के संस्थापक सद्गुरु समर्थ भैया जी महाराज एवं जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष डॉ. मोहन नागर की उपस्थिति में फलदार छायादार एवं औषधीय पौधे रोपे गए। इस दौरान समर्थ भैया जी महाराज ने वृक्षों को प्रत्यक्ष देव बताते हुए प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया जबकि डॉ. मोहन नागर ने जिले की नदियों और प्राकृतिक संपदा के संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में सांसद विवेक बंटी साहू भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि नगर निगम अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। जिले की की नर्सिंग छात्राओं ने अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर जिला कलेक्टर के माध्यम से राज्य शासन को 7 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा। छात्राओं ने प्रदेश के 56 नर्सिंग कॉलेजों की स्थिति स्पष्ट करने नर्सिंग केस की निष्पक्ष जांच वर्ष 2020-21 से 2026 तक के छात्रों को DDEC एवं रजिस्ट्रेशन नंबर जारी करने तथा 2021-22 और 2022-23 बैच की लंबित परीक्षाएं जल्द कराने की मांग की। इसके अलावा अधिकृत परीक्षा कैलेंडर जारी करने बॉन्डेड छात्र-छात्राओं को मई 2027 तक सरकारी सेवा में नियुक्ति देने और पिछले वर्षों में हुए आर्थिक नुकसान के लिए प्रत्येक प्रभावित छात्र को एक लाख रुपये मुआवजा देने की मांग भी ज्ञापन में शामिल है। छात्राओं ने कहा कि लंबे समय से समस्याओं का समाधान नहीं होने से उनका भविष्य प्रभावित हो रहा है इसलिए शासन से जल्द कार्रवाई की मांग की गई है। अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए छिंदवाड़ा पुलिस ने 31 अगस्त की रात से 1 सितंबर की सुबह तक जिलेभर में कॉम्बिंग ऑपरेशन चलाया। अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने दबिश घेराबंदी और नाकाबंदी कर 43 स्थायी और 111 गिरफ्तारी वारंट सहित कुल 154 वारंटियों को गिरफ्तार किया। इसके साथ ही 102 गुंडा बदमाश 69 निगरानी बदमाश और 40 कबाड़ियों की सघन चेकिंग की गई। पुलिस ने खुले स्थान पर शराब पीने और शराब तस्करी के मामलों में 21 लोगों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 450 लीटर अवैध शराब जब्त की। अभियान के दौरान 9 गुम इंसानों को भी दस्तयाब कर उनके परिजनों से मिलाया गया। सर्वाधिक वारंट तामीली में मोहखेड़ और कुंडीपुरा थाना पुलिस ने 17-17 वारंटियों को गिरफ्तार किया जबकि रावनवाड़ा पुलिस ने 8 वारंटियों को पकड़ा। पुलिस अधीक्षक ने बेहतर कार्रवाई करने वाली टीमों को पुरस्कृत करने की घोषणा की है। ग्राम पंचायत कर्मचारियों ने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी का दर्जा देने की उठाई मांग ग्राम पंचायतों में कार्यरत चौकीदार भृत्य सफाईकर्मी और पंप चालकों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री और पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ग्राम पंचायत चौकीदार संघ एवं संयुक्त मोर्चा ने कर्मचारियों को शासकीय चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी का दर्जा नियमित वेतन वृद्धि सामाजिक सुरक्षा पेंशन बीमा और चिकित्सा सुविधा देने की मांग की। साथ ही न्यूनतम वेतन अधिनियम के तहत न्यूनतम वेतन लागू करने समान कार्य के लिए समान वेतन और वर्षों से कार्यरत कर्मचारियों के नियमितीकरण की प्रक्रिया शुरू करने की मांग भी की गई। जुन्नारदेव ब्लॉक की आशा एवं आशा पर्यवेक्षकों ने चार माह से मानदेय और प्रोत्साहन राशि का भुगतान नहीं होने पर जिला कलेक्टर के नाम आवेदन सौंपकर जल्द भुगतान की मांग की है।आशा कार्यकर्ताओं ने आवेदन में बताया कि वे लगातार स्वास्थ्य विभाग से संबंधित कार्यों का मैदानी स्तर पर निर्वहन कर रही हैं लेकिन लंबे समय से मानदेय नहीं मिलने से आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रोत्साहन राशि को लेकर भी स्पष्ट जानकारी नहीं दी जा रही है।कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर से मामले का संज्ञान लेते हुए लंबित मानदेय एवं प्रोत्साहन राशि का शीघ्र भुगतान कराने की मांग की है। युवाओं को ड्रग्स से बचाने सांसद बंटी साहू ने पुलिस को लिखा पत्र जिले में ड्रग्स (व्हाइट पाउडर) की उपलब्धता और तस्करी पर रोक लगाने के लिए सांसद विवेक बंटी साहू ने पुलिस अधिकारियों को पत्र लिखा है। सांसद ने जबलपुर रेंज के आईजी छिंदवाड़ा एवं पांढुर्णा के पुलिस अधीक्षकों से ड्रग्स की सप्लाई और उपलब्धता वाले स्थानों को चिन्हित कर कठोर कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘नशामुक्त युवा विकसित भारत’ संकल्प को साकार करने के लिए युवाओं को नशे से दूर रखना जरूरी है। जन्माष्टमी पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा कृष्ण लीला का होगा मंचन श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव को लेकर जिला गौली समाज ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।ममगलवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में समाज अध्यक्ष विनोद यदुवंशी ने बताया कि 4 सितंबर को सुबह श्री राधा-कृष्ण मंदिर में हवन-पूजन व आरती के बाद सुबह 11 बजे पुलिस ग्राउंड से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी जो शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचेगी। दोपहर 1 बजे से भजन संगीत और कृष्ण लीला का मंचन होगा। जुन्नारदेव में भी शोभायात्रा और आकर्षक झांकियां निकाली जाएंगी। भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ दशहरा मैदान स्थित पोला ग्राउंड में मंगलवार से अयोध्या से पधारे रामानुजाचार्य स्वामी राघवाचार्यजी महाराज के मुखारविंद से संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का दिव्य आयोजन शुरू हुआ। कथा का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ किया गया जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। यह धार्मिक आयोजन 1 से 8 सितंबर तक चलेगा।