Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
ट्रेंडिंग
31-Aug-2026

बच्चों से घर का काम कराती है अधीक्षिका अभिभावकों ने की कार्यवाही की मांग होटल-रेस्टोरेंट के किचन की हाईजीन जांच के निर्देश 5 सितंबर को सुसरई में लगेगा सीएम जन-विश्वास शिविर तेज रफ्तार बाइक खाई में गिरी दो घायल; एक का पैर टूटा स्ट्रीट लाइट के नीचे सजा था जुए का फड़ सात गिरफ्तार खेत में किसान पर जंगली हाथी का हमला गंभीर घायल वीरांगना रानी दुर्गावती सीनियर आदिवासी कन्या छात्रावास अमरवाड़ा में व्यवस्थाओं को लेकर छात्राओं ने छात्रावास अधीक्षिका संगीता नामदेव के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सोमवार को बड़ी संख्या में छात्राएं गोंडवाना स्टूडेंट यूनियन के पदाधिकारियों और अभिभावकों के साथ ट्राईबल विभाग के कार्यालय पहुंचीं और अधीक्षिका के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। छात्राओं ने आरोप लगाया कि छात्रावास में उनसे पढ़ाई के बजाय अधीक्षिका के घर का काम करवाया जा रहा हैं। छात्राओं के मुताबिक उनसे छात्रावास में झाड़ू-पोछा कराने के साथ ही अधीक्षिका द्वारा उनके अन्य घरेलू कार्य भी करवाए जाते हैं। छात्राओं ने कहा कि छात्रावास में रहने के दौरान उन्हें पढ़ाई के लिए बेहतर माहौल मिलना चाहिए लेकिन उनसे काम कराया जा रहा है।छात्राओं के साथ पहुंचे अभिभावकों ने भी छात्रावास की व्यवस्थाओं को लेकर नाराजगी जताई। उनका कहना था कि उन्होंने अपनी बेटियों को पढ़ाई के लिए छात्रावास में भेजा है न कि घरेलू काम कराने के लिए। अभिभावकों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराकर जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की। कलेक्टर हरेंद्र नारायन ने सोमवार को समय-सीमा प्रकरणों की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को होटल-रेस्टोरेंट के किचन का औचक निरीक्षण कर हाईजीन व्यवस्था सुनिश्चित करने और कमी मिलने पर कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने जिला अस्पताल के टॉयलेट्स की दिन-रात नियमित सफाई कराने फूड सेफ्टी टीम द्वारा खाद्य सामग्रियों के सैंपल लेने तथा फॉर्मर रजिस्ट्री और बकेटिंग कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने बताया कि मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत अगला शिविर 5 सितंबर को ग्राम सुसरई में आयोजित होगा तामिया थाना क्षेत्र के इटावा गांव के पास सोमवार को तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरी। हादसे में बाइक सवार मोहन गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि सोहन पिता सोनू परतेती (60) निवासी हेटीढाना खमरा थाना जुन्नारदेव का पैर टूट गया। सूचना मिलते ही तामिया पुलिस की 112 टीम के पायलट मितेश मोंटू डेहरिया और महिला सैनिक हरिबाई धुर्वे मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को एंबुलेंस की मदद से तामिया अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया। नारों और कागजों तक सिमटकर रह गई शिक्षा व्यवस्था : नकुलनाथ पूर्व सांसद नकुलनाथ ने शिक्षा व्यवस्था को लेकर सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि देश और प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था जमीनी स्तर पर बदहाल है। उन्होंने कहा कि जर्जर स्कूल भवन मूलभूत सुविधाओं की कमी और शिक्षकों की भारी कमी के कारण शिक्षा का स्तर प्रभावित हो रहा है। नकुलनाथ ने शिक्षा मंत्रालय के आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि पिछले पांच वर्षों में देश में 17141 सरकारी स्कूल बंद हुए हैं जबकि ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ अभियान के दस वर्ष बाद भी केवल 55 प्रतिशत बालिकाएं ही कक्षा 9वीं से 12वीं तक पहुंच पा रही हैं। उन्होंने दावा किया कि पिछले 12 वर्षों में कुल बजट में शिक्षा मंत्रालय का हिस्सा 4.6 प्रतिशत से घटकर 2.5 प्रतिशत रह गया है। बिछुआ थाना पुलिस ने जुआ खेलने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 31 अगस्त की रात खमरापानी चौकी क्षेत्र में पेट्रोल पंप के पास मेन रोड की स्ट्रीट लाइट के नीचे कुछ लोग जुआ खेल रहे थे। सूचना पर पुलिस ने दबिश देकर अजय पिता भाकराव मर्सकोले (32) कैलाश पिता घूड़न उइके (38) रितेश पिता लक्ष्मण इवनाती (31) अजय पिता देवराव आताराम (29) शरद पिता गंगाधर चौधरी (26) सोनू पिता राजू पवार (26) और राहुल पिता विपिन सिंह राजपूत (31) को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से 11090 रुपये नकद 52 ताश के पत्ते 177 कैलीबर की चिड़ीमार बंदूक और टाटा कंपनी की हैरियर कार क्रमांक MP49ZB845 जब्त की गई है। सभी के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की गई। जब्त रेत को लेकर विवाद पूर्व सरपंच ने उपसरपंच पर ट्रैक्टर से कुचलने की कोशिश का लगाया आरोप ग्राम पंचायत परसगांव सररा की पूर्व सरपंच रीना पहाड़े ने उपसरपंच रामनाथ सोलंकी पर जब्त अवैध रेत को कथित रूप से ले जाने और विरोध करने पर ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास करने का आरोप लगाया है। सोमवार को कलेक्टर कार्यालय पहुंचीं रीना पहाड़े ने शिकायत में बताया कि जुलाई 2025 में 285 घन मीटर अवैध रेत भंडारण की सुपुर्दगी उन्हें दी गई थी। उनके पद से हटने के बाद उक्त रेत की कथित चोरी को लेकर उन्होंने खनिज विभाग और कलेक्टर कार्यालय में कई बार शिकायत की। उनका आरोप है कि 23 अगस्त को रेत ले जाने की सूचना मिलने पर वह मौके पर पहुंचीं जहां रामनाथ सोलंकी उसका ड्राइवर और मजदूर ट्रैक्टर में रेत भर रहे थे। विरोध करने पर सोलंकी ने खुद ट्रैक्टर चलाकर उनकी ओर बढ़ा दिया जिससे उन्होंने पीछे हटकर अपनी जान बचाई। रीना पहाड़े का कहना है कि घटना का वीडियो भी बनाया गया है और चांद थाने में शिकायत दर्ज कराने के बावजूद आरोपी के खिलाफ अपेक्षित वैधानिक कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कलेक्टर से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपी के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई और गिरफ्तारी की मांग की है। तीन मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे कृषि कर्मचारी कृषि विस्तार अधिकारी संघ और कृषि विकास अधिकारी संघ के प्रांतीय आह्वान पर कृषि विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। संघ की प्रतिनिधि वंदना टांडेकर के नेतृत्व में अधिकारी-कर्मचारी आंदोलन पर बैठे हैं।हड़ताल के दौरान कर्मचारियों ने तीन प्रमुख मांगें उठाई हैं। इनमें ई-अटेंडेंस व्यवस्था से मुक्त करने वेतनमान में सुधार कर 2800 ग्रेड पे करने तथा मैदानी भ्रमण भत्ते को 500 रुपये से बढ़ाकर 5 हजार रुपये करने की मांग शामिल है। कान्हा के जंगलों से बिछड़कर अमरवाड़ा क्षेत्र में पहुंचे जंगली हाथी ने खेत में काम कर रहे चिखली चनेरी निवासी किसान सुरेश पर हमला कर दिया। गंभीर घायल किसान को अमरवाड़ा सिविल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया। घटना के बाद वन विभाग ने तीन टीमें गठित कर हाथी की निगरानी शुरू कर दी है। छिंदी और परासिया रेंज में अलर्ट जारी कर ग्रामीणों को खासकर रात में सतर्क रहने की हिदायत दी गई है। डीएफओ स्वरूप दीक्षित ने बताया कि हाथी अपने झुंड से बिछड़कर क्षेत्र में पहुंचा है और उसकी लगातार निगरानी की जा रही है। 17 सितंबर से 25 दिसंबर तक 100 निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर मरीजों को मिलेगा बेहतर उपचार सांसद बंटी विवेक साहू के मार्गदर्शन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस 25 दिसंबर तक छिंदवाड़ा और पांढुर्णा जिलों में 100 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे। इसे लेकर सांसद कार्यालय में आयोजन समिति की बैठक हुई। सांसद साहू ने बताया कि पिछले दो वर्षों में आयोजित स्वास्थ्य शिविरों में 1.70 लाख से अधिक मरीजों का परीक्षण किया गया और 20 हजार से अधिक मरीजों के ऑपरेशन कराए गए। इस वर्ष भी शिविरों में गंभीर मरीजों को जिला अस्पताल निजी अस्पतालों और महानगरों में बेहतर उपचार एवं ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। शिविरों की तिथि और स्थान जल्द तय किए जाएंगे। महिला स्वास्थ्य एवं इनफर्टिलिटी पर निःशुल्क शिविर 15 IVF एंट्री हुईं इनर व्हील क्लब की अध्यक्ष माही खंडेलवाल के नेतृत्व में महिला स्वास्थ्य एवं इनफर्टिलिटी को लेकर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर में महिलाओं को स्त्री रोग एवं IVF संबंधी विशेषज्ञ परामर्श दिया गया और करीब 15 IVF एंट्री प्राप्त हुईं। सुशीला जैन मेमोरियल हॉस्पिटल नित्या IVF हॉस्पिटल एवं मेडिकल टीम ने सहयोग किया। डॉ. प्राची भगत ने क्लब के माध्यम से आने वाले मरीजों को 10 प्रतिशत डिस्काउंट देने की घोषणा की। इस अवसर पर हिना पाटनी सहित क्लब की सदस्याएं मौजूद रहीं। 1000 किलो महुआ लाहन नष्ट पांढुर्णा जिले में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ आबकारी एवं पुलिस विभाग ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए ग्राम भीमखेड़ी और गढ़मऊ में दबिश दी। कार्रवाई के दौरान नालों और जंगल की झाड़ियों के पास पन्नियों व ड्रमों में हाथ भट्टी महुआ शराब बनाने के लिए रखा करीब 1000 किलोग्राम महुआ लाहन बरामद किया गया। आबकारी टीम ने सैंपल लेने के बाद शेष लाहन को मौके पर ही नष्ट कर दिया। मामले में मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत दो प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई है।