Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
ट्रेंडिंग
31-Aug-2026

बैगा बच्चों की मौत पर सियासत गरम सरकारी आंकड़े 10 तो कांग्रेस ने बताई 29 मौतें ओडिशा से एक गांजा सप्लायर गिरफ्तार 31 किलो से अधिक गांजा जब्त प्रभावित गांवों में स्वास्थ्य अभियान जारी 287 बच्चे हुए स्वस्थ्य 76 का उपचार जारी बिरसा क्षेत्र के आदिवासी अंचल में मिजल्स यानी खसरा और मलेरिया के प्रकोप के बीच बच्चों की मौतों का मामला अब सियासी मुद्दा बन गया है। मौतों की संख्या को लेकर सरकारी आंकड़ों और कांग्रेस के दावों में अंतर सामने आने के बाद सोमवार को कांग्रेस ने स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने CMHO कार्यालय का घेराव कर जमकर नारेबाजी की और पुतला दहन किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि आदिवासी बाहुल्य बैहर क्षेत्र में समय रहते स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत नहीं किया गया जिसका खामियाजा गरीब और आदिवासी परिवारों को भुगतना पड़ा। कांग्रेस शहर अध्यक्ष श्याम पंजवानी ने मामले को चिंताजनक बताते हुए निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। जिला पंचायत बालाघाट के तत्कालीन मुख्य कार्यपालन अधिकारी व आईएएस अधिकारी अभिषेक सराफ के कार्यकाल को लेकर जिला पंचायत अध्यक्ष सम्राट अशोक सरसवार ने गंभीर सवाल खड़े किए हैं। सोमवार को स्थानीय सर्किट हाउस में जिला पंचायत सदस्यों की उपस्थिति में अध्यक्ष ने पत्रकारों के साथ चर्चा करते हुए आरोप लगाया कि तत्कालीन सीईओ के कार्यकाल में पंचायती राज व्यवस्था की अनदेखी की गई जनप्रतिनिधियों को दरकिनार कर फैसले लिए गए और वित्तीय मामलों में गंभीर अनियमितताएं हुईं। उन्होंने कहा कि सीईओ का स्थानांतरण हो जाने के बावजूद उनके कार्यकाल के दौरान हुए वित्तीय और प्रशासनिक निर्णयों की बिंदुवार निष्पक्ष जांच कराई जाएगी। . चांगोटोला थाना पुलिस ने गांजा तस्करी के मामले में फिर एक बड़ी कार्रवाई की है। पूर्व में गिरफ्तार किए गए आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने ओडिशा के जिला बरगढ़ से सप्लायर महेंद्र मलिक को गिरफ्तार किया है। महेंद्र मलिक के पास से पुलिस ने करीब 16 लाख रुपए मूल्य का गांजा भी जब्त किया है। पुलिस ने बताया कि पूर्व में गांजा तस्करी के आरोप में जयकुमार नायक और दुलामनी गुआल को गिरफ्तार किया गया था। रिमांड अवधि में पूछताछ पर जयकुमार नायक ने महेंद्र मलिक के बारे में जानकारी दी थी। जिसके आधार पर उसे गिरफ्तार किया गया है। महेंद्र मलिक को भी न्यायालय में पेश कर दो दिन की रिमांड ली गई है। जिससे गांजा के स्रोत सप्लाई और वितरण नेटवर्क के बारे में पूछताछ की जाएगी। जिले के बिरसा विकासखंड के ग्राम कुंडेकसा अडोरी कोरका बांदरी सहित प्रभावित क्षेत्रों में मौसमी बीमारियों सर्दी-खांसी बुखार चर्मरोग मीजल्स स्कैबीज और मलेरिया के उपचार के लिए स्वास्थ्य विभाग का अभियान लगातार जारी है। विगत एक माह में अस्पताल में भर्ती कराए गए 363 बच्चों में से 287 बच्चे स्वस्थ होकर अपने गांव लौट चुके हैं। वर्तमान में 76 बच्चे अस्पताल में उपचाररत हैं। घर-घर किए गए सर्वेक्षण में अब तक विभिन्न बीमारियों से पीडि़त 947 मरीज मिले हैं। इनमें 287 मरीजों को अस्पताल में और 584 मरीजों को घर पर ही उपचार उपलब्ध कराया गया है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा कुंडेकसा बांदरी कोरका घुम्मुर अडोरी मछुरदा गठिया एवं मातला सहित अन्य क्षेत्रों में नियमित स्वास्थ्य सर्वे किया जा रहा है।