Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
01-Sep-2026

नवा रायपुर के संवाद ऑडिटोरियम में वन मंत्री केदार कश्यप ने प्रेस वार्ता कर वन विभाग की उपलब्धियों और आगामी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान देवगुड़ी और घोटुल संरक्षण ईको-टूरिज्म के विस्तार और वन्यजीव संरक्षण को लेकर कई आंकड़े साझा किए। मंत्री ने बताया कि छत्तीसगढ़ में बाघों की संख्या 2022 में 18 से बढ़कर 2026 में 35 हो गई है। वहीं बारनवापारा में काले हिरणों की संख्या भी 200 से अधिक पहुंचने का दावा किया गया। नक्सलमुक्त बस्तर में पर्यटन और रोजगार को बढ़ावा देने के लिए नए नेचर कैंप और अन्य सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। वहीं बस्तर में नक्सलवाद खत्म होने के बाद वन्यजीवों के शिकार को लेकर पूछे गए सवाल पर केदार कश्यप ने कहा कि अंदरूनी इलाकों में वन विभाग की पहुंच अब बढ़ी है। उन्होंने किसी पुराने गिरोह के सक्रिय होने की आशंका जताते हुए कहा कि मामले की जांच CBI को सौंपी गई है। छत्तीसगढ़ में सरकारी विभागों पर बिजली बिल का बकाया अब 3 हजार करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है। जून 2026 तक सरकारी विभागों पर कुल 3035 करोड़ 37 लाख रुपये का बिजली बिल बकाया बताया गया है। इसमें सबसे ज्यादा नगरीय प्रशासन विभाग पर 1525 करोड़ 18 लाख और पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग पर 1057 करोड़ 56 लाख रुपये बकाया हैं। बकाया वसूली के लिए बिजली कंपनी ने अब सख्ती शुरू कर दी है। 1 अगस्त से ब्लॉक और उससे ऊपर के सरकारी कार्यालयों में प्रीपेड बिजली व्यवस्था लागू की गई है वहीं कई सरकारी दफ्तरों के कनेक्शन भी काटे जा रहे हैं। कोंडागांव में करीब 7 करोड़ 33 लाख रुपये के बकाये के चलते 39 शासकीय कार्यालयों के कनेक्शन काटे गए हैं। हालांकि पेयजल पंप और स्ट्रीट लाइट जैसी आवश्यक सेवाओं को फिलहाल जारी रखा गया है। मामले को लेकर कांग्रेस के पूर्व विधायक विकास उपाध्याय सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि कार्रवाई का असर आम जनता पर पड़ सकता है। वहीं मंत्री रामविचार नेताम ने कहा कि सरकार इस मामले में पहले ही अपना पक्ष स्पष्ट कर चुकी है और विभाग को इसकी जानकारी है। छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू का संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटे में प्रदेश में 10 नए मरीज सामने आए हैं जिसके बाद कुल मामलों की संख्या बढ़कर 115 हो गई है। फिलहाल 9 एक्टिव मरीज बताए जा रहे हैं। रायपुर दुर्ग और बिलासपुर में सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं जबकि कुछ नए जिलों में भी संक्रमण पहुंचा है। वहीं एपिटव के 28 मामले सामने आने से स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। बढ़ते संक्रमण को देखते हुए राजधानी रायपुर के अस्पतालों को अलर्ट किया गया है। अस्पतालों में 8 बेड का आइसोलेशन वार्ड तैयार रखा गया है और गंभीर मरीजों के लिए वेंटिलेटर की व्यवस्था की गई है। स्वास्थ्य अमले को सतर्क रहने के साथ डॉक्टरों की 24 घंटे ड्यूटी लगाई गई है। छत्तीसगढ़ में नियमित अनियमित कर्मचारियों और पेंशनरों की 5 सूत्रीय मांगों को लेकर सितंबर में नया रायपुर स्थित इंद्रावती भवन के गेट नंबर 3 के सामने संयुक्त प्रदर्शन किया जाएगा। छत्तीसगढ़ प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष करन सिंह अटेरिया ने बताया कि प्रदर्शन में 30 से अधिक कर्मचारी और पेंशनर संगठनों के वर्तमान एवं पूर्व प्रांताध्यक्ष शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि करीब दो साल पहले शुरू किए गए ‘एक मांग एक मंच’ अभियान को अब व्यापक समर्थन मिल रहा है। कर्मचारी संगठनों का आरोप है कि सरकार कर्मचारियों और पेंशनरों के साथ आर्थिक रूप से अन्याय कर रही है। समय पर महंगाई भत्ता नहीं देने और महंगाई भत्ता एरियर्स के भुगतान में देरी को लेकर भी नाराजगी जताई गई है। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पूर्व पीए के.के. चंद्रवंशी के पुरानी भिलाई स्थित घर पर प्रवर्तन निदेशालय यानी ED ने छापेमारी की है। जानकारी के मुताबिक ED की टीम दो गाड़ियों में मौके पर पहुंची और घर के अंदर दस्तावेजों की जांच की जा रही है। फिलहाल छापेमारी किस मामले से जुड़ी है इसे लेकर आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। ED की कार्रवाई जारी है।