Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
ट्रेंडिंग
01-Sep-2026

कॉमर्शियल सिलेंडर और दूध हुआ महंगा कारों की कीमतें भी बढ़ीं 1 सितंबर से कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत में औसतन 11.50 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। वहीं मुंबई में दूध 9 रुपये प्रति किलो तक महंगा हो गया है। इसके अलावा टाटा और हुंडई की कारों की कीमतों में भी 25 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है। LPG कनेक्शन की e-KYC पूरी नहीं करने वाले उपभोक्ताओं को सब्सिडी का लाभ लेने में परेशानी हो सकती है। e-KYC की समयसीमा 31 अगस्त थी। सुभाष चंद्रा केस में NCLT के आदेश पर रोक NCLT की पांच सदस्यीय बेंच ने जी ग्रुप के फाउंडर सुभाष चंद्रा के रीपेमेंट प्लान पर रोक लगा दी है। 25 अगस्त के आदेश में 22 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा के बकाये के मुकाबले 6.25 करोड़ रुपये के भुगतान की योजना को मंजूरी दी गई थी। अब इस आदेश पर रोक लगाते हुए कोर्ट ने सुभाष चंद्रा को अपनी संपत्तियां प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से बेचने या ट्रांसफर करने से भी रोक दिया है। संबंधित पक्षों को नोटिस जारी किए गए हैं। अगस्त में GST कलेक्शन 14.8% बढ़ा अगस्त महीने में देश का ग्रॉस GST कलेक्शन 14.8% बढ़कर करीब 2 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक जुलाई में 2.11 लाख करोड़ रुपये का GST कलेक्शन हुआ था। अगस्त का आंकड़ा बताता है कि त्योहारी सीजन से पहले आर्थिक गतिविधियों और टैक्स कलेक्शन में मजबूती बनी हुई है। सेंसेक्स में 100 अंकों की बढ़त FMCG और ऑटो शेयरों में खरीदारी शेयर बाजार में 1 सितंबर को शुरुआती कारोबार में तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स करीब 100 अंकों की बढ़त के साथ 77 हजार के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी करीब 24050 के स्तर पर फ्लैट है। बाजार में फार्मा बैंकिंग और रियल्टी शेयरों में बिकवाली देखने को मिल रही है जबकि FMCG और ऑटो शेयरों में निवेशकों की खरीदारी जारी है।