Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
11-Sep-2026

अमेरिकी रिपोर्ट में दावा- भारत के पास 190 परमाणु बम भारत के पास 190 परमाणु हथियार हैं। अगले कुछ सालों में यह 35 और बना सकता है इस तरह यह संख्या 225 तक पहुंच सकती है। यह जानकारी अमेरिकी थिंक टैंक फेडरेशन ऑफ अमेरिकन साइंटिस्ट्स (FAS) की नई रिपोर्ट में सामने आई है।इस रिपोर्ट के अनुसार भारत समुद्र से परमाणु हमला करने की क्षमता को भी लगातार मजबूत कर रहा है। परमाणु ऊर्जा से चलने वाली बैलिस्टिक मिसाइल पनडुब्बियों के बेड़े के जरिए भारत समुद्र में अपना ‘न्यूक्लियर कवच’ बना रहा है। इन 190 परमाणु हथियारों में से 160 से ज्यादा मौजूदा मिसाइलों के लिए हैं बाकी नई मिसाइलों के लिए तैयार रखे गए हैं। FAS का अनुमान है कि आने वाले समय में भारत के परमाणु हथियारों की संख्या बढ़ सकती है। मोदी ने स्वामी विवेकानंद के भाषण का जिक्र किया पीएम नरेंद्र मोदी ने 9/11 आतंकी हमले की 25वीं बरसी पर स्वामी विवेकानंद के 1893 के शिकागो भाषण को याद किया। उन्होंने कहा कि विवेकानंद की सहनशीलता सभी धर्मों को स्वीकार करने और सद्भाव का संदेश आज भी दुनिया के लिए महत्वपूर्ण है। 11 सितंबर 2001 को अल-कायदा के 19 आतंकियों ने अमेरिका में चार विमानों को हाईजैक कर हमला किया था। दो विमान न्यूयॉर्क के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर एक पेंटागन से टकराया जबकि चौथा विमान पेनसिल्वेनिया में गिरा। इन हमलों में 2977 लोगों की मौत हुई थी। कांग्रेस क्या चाहती है कश्मीरी जेल जाएं जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि वंदे मातरम के सभी छह पैरा को लेकर जो प्रावधान लागू है उसका सरकार को पालन करना होगा। वंदे मातरम के दौरान खड़े न होने के कानूनी परिणाम हो सकते हैं। उन्होंने पूछा कांग्रेस क्या चाहती है कि कश्मीरियों को इस कारण जेल में डाल दिया जाए।उमर ने कहा कि सरकारी कार्यक्रमों में लागू नियमों और प्रोटोकॉल का पालन करना जरूरी है। ये नियम सिर्फ जम्मू-कश्मीर नहीं बल्कि पूरे देश में सरकारी कार्यक्रमों पर लागू होते हैं। महाराष्ट्र- ट्रक-बोलेरो की भिड़ंत 3 बच्चों समेत 8 की मौत महाराष्ट्र के भंडारा जिले में शुक्रवार को ट्रक और बोलेरो की टक्कर में 3 बच्चों समेत 8 लोगों की मौत हो गई जबकि 3 लोग घायल हैं। पुलिस के मुताबिक हादसा सुबह करीब 4 बजे नागपुर-रायपुर नेशनल हाईवे पर पिंपलगांव सड़क के पास हुआ। सभी लोग छत्तीसगढ़ के रायपुर से नेशनल हाईवे-53 के रास्ते नागपुर जा रहे थे। ट्रक में फंसे पिकअप को निकालने के लिए दो जेसीबी की मदद लेनी पड़ी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव का काम शुरू किया। BRICS समिट के फायदों पर कांग्रेस में मतभेद भारत में BRICS समिट को लेकर कांग्रेस के दो सीनियर नेताओं के अलग-अलग बयान सामने आए हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री पी. चिदंबरम ने BRICS समिट से भारत को मिले ठोस फायदे पर सवाल उठाए थे।इसके एक दिन बाद कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने BRICS को भारत के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि भारत में इसका सम्मेलन होना देश की बड़ी कूटनीतिक ताकत और प्रतिष्ठा को दिखाता है। यूपी के मिर्जापुर में पुल फर्रुखाबाद में हाईवे डूबा यूपी में लगातार हो रही मानसूनी बारिश से गंगा-यमुना समेत 10 से ज्यादा नदियां उफान पर हैं। इससे 26 जिले बाढ़ की चपेट में हैं और 4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हैं। मिर्जापुर में पुल तो फर्रुखाबाद में हाईवे डूब गया है। मध्य प्रदेश में तीन दिन के ब्रेक के बाद मानसूनी सिस्टम फिर एक्टिव हो गया है। मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार को राज्य के 12 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है। गुरुवार रात भोपाल नर्मदापुरम और विदिशा में बारिश हुई। दमोह में बाढ़ के हालात हैं कई कॉलोनियों में पानी भर गया है।