Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
23-Oct-2026

ITBP DG बोले- चीन से अरुणाचल में झड़पें जारी ITBP के DG शत्रुजीत कपूर ने गुरुवार को कहा कि पिछले कुछ महीनों में अरुणाचल प्रदेश में चीन और भारत के सैनिक आमने-सामने आ गए थे।उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों में अरुणाचल में कई जगह टकराव की स्थिति भी बनी। यह अभी भी जारी है। जुलाई के अंत से ऊपरी सुबनसिरी जिले के असाफिला और माजा इलाके में तनाव बना हुआ है। भारत ने भी सीमा पर अपनी तैनाती बढ़ा दी है। शत्रुजीत ने राजस्थान के अलवर के सेंट्रल ट्रेनिंग कॉलेज में हिमवीर सम्मान समारोह में यह बयान दिया। EC के अफसर पर बिना चर्चा फैसले लेने का आरोप चुनाव आयोग के अधिकारियों के कामकाज को लेकर फिर सवाल उठे हैं। चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने वरिष्ठ उप चुनाव आयुक्त मनीष गर्ग के खिलाफ कैबिनेट सचिवालय में शिकायत की थी। हालांकि इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।रिटायर्ड कोमोडोर लोकेश के. बत्रा को RTI में मिले जवाब से यह जानकारी सामने आई है। इसके मुताबिक दोनों आयुक्तों ने 29 जुलाई 2026 को कैबिनेट सचिव टीवी सोमनाथन को अलग-अलग पत्र लिखे थे। पुलिस कॉकरोच पार्टी नेताओं को फिर पूछताछ के लिए बुलाएगी दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच फिर कॉकरोच पार्टी नेता सौरव दास और आशुतोष रांका को पूछताछ के लिए नोटिस भेज सकती है।इससे पहले पुलिस ने इन्हें गुरुवार को पूछताछ के लिए बुलाया था। लेकिन दोनों नहीं पहुंचे थे। उन्होंने पुलिस से और समय मांगा है।दोनों नेताओं को बुधवार को दिल्ली की स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट (SEM) कोर्ट से जमानत मिली थी। उन्हें 50-50 हजार रुपए के बॉन्ड पर रिहा किया गया। दिल्ली पुलिस ने 13 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान दोनों को हिरासत में लिया था। देश के सबसे बड़े न्यूक्लियर प्लांट में सॉफ्टवेयर हटाए न्यूक्लियर प्लांट्स में सॉफ्टवेयर क्रैश और साइबर हमलों के खतरों से बचने के लिए भारत में नई तकनीक का इस्तेमाल शुरू किया जा रहा है।रूस में बनी यह हार्डवेयर-आधारित तकनीक फिलहाल तमिलनाडु में स्थित देश के सबसे बड़े न्यूक्लियर प्लांट में लगाई जा रही है।रूसी परमाणु ऊर्जा कंपनी रोसाटॉम ने हाल ही में कुडनकुलम परमाणु बिजली संयंत्र के लिए नई तकनीक पर आधारित सुरक्षा उपकरण के करीब 300 सेट भेजे हैं। इस साल मानसून में 12.6% कम बारिश इस साल मानसून में सामान्य से 12.6% कम बारिश हुई। दक्षिण और पूर्वी भारत के कई इलाकों में सूखे से खरीफ फसलों को नुकसान पहुंचा। महाराष्ट्र के 305 कर्नाटक के 217 तालुका सूखाग्रस्त घोषित हुए। अब रबी की फसलों पर भी संकट है। 16 अक्टूबर तक रबी की बोनी पिछले साल से 26% पीछे थी। तिब्बत में 7 तीव्रता का भूकंप 16 मौतें 54 घायल तिब्बत में 7 तीव्रता का भूकंप आया है। भारतीय समयानुसार गुरुवार रात 8:03 बजे भूकंप के झटके महसूस हुए। इसमें 16 लोगों की मौत हो गई और 54 लोग घायल हो गए।इसका केंद्र तिब्बत की राजधानी ल्हासा से करीब 400 किलोमीटर दूर तिब्बत के नागकू क्षेत्र में जमीन से 10 किलोमीटर की गहराई पर था।चीन के भूकंप नेटवर्क केंद्र (CENC) के मुताबिक भूकंप के झटके स्थानीय इलाके में साफ महसूस किए गए।