Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
17-Oct-2026

संसद का स्पेशल सेशन! लोकसभा सीटें बढ़ाने और परिसीमन बिल पेश करने का अनुमान केंद्र सरकार इसी महीने संसद का विशेष सत्र बुला सकती है। इसमें लोकसभा सीटें बढ़ाने के लिए संविधान (131वां संशोधन) बिल परिसीमन (संशोधन) बिल और केंद्र शासित प्रदेश कानून (संशोधन) बिल को पास कराया जाएगा। इनके जरिए महिला आरक्षण लागू किया जाएगा।6 महीने (16 और 17 अप्रैल) पहले सरकार पहले प्रयास में कामयाब नहीं रही थी और लोकसभा में दो तिहाई बहुमत जुटा नहीं पाई थी। अब कहा जा रहा है कि सरकार ने संख्याबल जुटा लिया है। विशेष सत्र बुलाने से करीब एक हफ्ते पहले इसकी सूचना दी जा सकती है। संसद का मानसून सत्र 13 अगस्त को खत्म हुआ था लेकिन इसका अब तक सत्रावसान नहीं किया गया है। अभिजीत दीपके गिरफ्तार कोर्ट में आज पेशी कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक उन्हें आज स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया जाएगा।दीपके को शुक्रवार को कनॉट प्लेस में ‘लहरा दो तिरंगा’ रैली से पहले हिरासत में लिया गया था। 8 दिन में दीपके के खिलाफ यह दूसरी बार कार्रवाई है। इससे पहले 10 अक्टूबर को उन्हें दिल्ली एयरपोर्ट पर विमान से हिरासत में लिया गया था। अगले दिन वे रिहा हो गए थे। गगनयान ने मॉड्यूल अलग करने का टेस्ट पास किया ISRO ने गगनयान कार्यक्रम के क्रू मॉड्यूल (CM) और सर्विस मॉड्यूल (SM) को अलग करने वाले सिस्टम की टेस्टिंग पूरी कर ली है। इसके बाद इस सिस्टम के डिजाइन की क्षमता की पुष्टि हुई है।ये परीक्षण तिरुवनंतपुरम स्थित विक्रम साराभाई स्पेस सेंटर (VSSC) में किए गए। गगनयान का पहला मानवरहित मिशन G1 साल 2026 में लॉन्च करने का लक्ष्य है। राजस्थान-एक्सप्रेसवे से नाले में गिरी ट्रैवलर 8 की मौत कोटा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर 25 से ज्यादा पैसेंजर्स से भरी मिनी बस (टेम्पो ट्रैवलर) नाले में गिर गई। हादसे में मध्य प्रदेश के बैतूल के रहने वाले 8 लोगों की मौत हो गई। एक्सीडेंट शनिवार सुबह 6 बजे सिमलिया थाना क्षेत्र में हुआ। SHO नंद सिंह ने बताया कि बस भोपाल से खाटूश्यामजी जा रही थी। कराड़िया टोल से कुछ किमी दूर पुलिया से 15 फीट नीचे गिर गई। एक्सीडेंट में 17 पैसेंजर्स घायल हुए हैं। ट्रम्प ने भारत पर 100% टैरिफ लगाने वाला कानून रोका अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने रूस पर सख्त प्रतिबंध लगाने वाले कानून को फिलहाल रोक दिया है। ट्रम्प ने शुक्रवार को इस फैसले से जुड़े आदेश पर हस्ताक्षर किए और कहा कि यह कदम अमेरिका के राष्ट्रीय हित में है।इस कानून के तहत रूस से तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर 100% तक टैरिफ लगाया जा सकता था। इन देशों में चीन भारत स्लोवाकिया समेत हंगरी और अजरबैजान शामिल थे। भारत 7 साल बाद घर पर सीरीज हार सकता है भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांचवा और आखिरी टी-20 मैच आज खेला जाएगा। मुकाबला बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में शाम 7 बजे शुरु होगा। फिलहाल सीरीज 2-2 से बराबर है। भारत ने पहला और तीसरा मैच जीता था। वहीं वेस्टइंडीज को दूसरे और चौथे टी-20 में जीत मिली।