Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
15-Oct-2026

दिल्ली में इंटरनेट-मेट्रो बंद करने पर केंद्र ने माफी मांगी केंद्र सरकार ने 10 अक्टूबर को दिल्ली में इंटरनेट बंद करने के मामले में सुप्रीम कोर्ट से बिना शर्त माफी मांगी है। गृह सचिव गोविंद मोहन ने कोर्ट को दिए हलफनामे में कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अफवाह रोकने के लिए यह कदम उठाना पड़ा। मेट्रो सेवा के मुद्दे पर DMRC ने कहा कि मेट्रो को पूरी तरह बंद नहीं किया गया था। सिर्फ 45 स्टेशनों पर ही आवाजाही रोकी गई थी। CJP फंडिंग पर अमेरिकी सिंगर और अभिजीत दीपके आमने-सामने अमेरिकी गायिका मैरी मिलबेन और कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके के बीच सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर तीखी बहस हुई। मिलबेन ने दावा किया कि सीजेपी को भारत में प्रदर्शन करने के लिए अमेरिकी फंडिग मिल रही है।उन्होंने भारतीय युवाओं से इन ताकतों के खिलाफ एकजुट होकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने की अपील की। उन्होंने दीपके को सलाह दी कि वे पीएम के साथ बैठकर बात करें और भारत को आगे बढ़ाएं।इस पर दीपके ने कहा पीएम मोदी अपने ही देशवासियों को बदनाम करने के लिए अमेरिकियों का समर्थन क्यों ले रहे हैं? दरअसल विपक्ष और सीजेपी स्पेशल इंटेंसिव रिविजन (SIR) और चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर 15 दिन से देशभर में प्रदर्शन कर रहे हैं। अंकिता भंडारी मर्डर केस- माता-पिता का दिल्ली में धरना अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे उनके माता-पिता को पुलिस ने गुरुवार सुबह इंडिया गेट से करीब 3:45 बजे हिरासत में ले लिया। करीब दो घंटे बाद उन्हें रिहा कर दिया गया।कांग्रेस नेता पवन खेड़ा और अन्य कार्यकर्ताओं को भी यहीं से हिरासत में लिया गया है। दिल्ली पुलिस ने CRPF के साथ मिलकर यह कार्रवाई की। सभी प्रदर्शनकारियों को तिलक मार्ग पुलिस स्टेशन में रखा गया है। अमेरिका- मंदिर पर हमले की साजिश रच रहा युवक गिरफ्तार अमेरिका के इलिनॉय में के ऑरोरा इलाके में 19 साल का एक युवक नवरात्रि के दौरान मंदिर पर हमला करने की साजिश रच रहा था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।आरोपी का नाम अलेक्जेंड्रोस पापोराकिस है। रिपोर्ट के मुताबिक युवक भारतीय मूल के लोगों से नफरत करता था। उसके घर से राइफल कई भरी हुई मैगजीन और सैकड़ों गोलियां मिली हैं। लखनऊ में 50 हजार से ज्यादा घरों में पानी भरा लखनऊ का फैजुल्लागंज 2 हफ्तों से बाढ़ के पानी से घिरा हुआ है। गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने से स्थिति भयावह हो चुकी है। 50 हजार से ज्यादा घरों में 5 फीट तक पानी भरा है। एक-मंजिला मकानों में रहने वाले लोग छतों पर तिरपाल डालकर दिन काट रहे हैं।वहीं राजस्थान में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से बुधवार को पश्चिमी जिलों में मौसम बदल गया। जयपुर सहित कुल 13 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है।