आदिवासी छात्रों को ‘यहीं कूट दूंगा’ कहने वाले TI सस्पेंड जय जोहार’ बोलने पर गाली-गलौज की थी भोपाल में मंगलवार (13 सितंबर) को आदिवासी छात्रों के प्रदर्शन के दौरान ‘जय जोहार’ बोलने पर अभद्र टिप्पणी और गाली-गलौज के मामले में मिसरोद थाना प्रभारी रतन सिंह परिहार को बुधवार को निलंबित कर दिया गया।पुलिस कमिश्नर ने उनके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी मामले का संज्ञान लिया है। राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने कहा- जांच में अन्य लोग दोषी पाए गए तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई होगी।वहीं जयस के राष्ट्रीय संरक्षक डॉ. हीरालाल अलावा ने टीआई के खिलाफ एट्रोसिटी एक्ट में FIR दर्ज करने और सेवा समाप्त करने की मांग की। शाम 4 बजे भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय कुमार को ज्ञापन सौंपने जाएंगे। शिवराज जिस मामले में गुस्साए उसमें आदिवासी भी अड़े सीहोर जिले के कोसमी में आदिवासियों का धरना पांचवें दिन भी जारी रहा। प्रदर्शन खत्म कराने और मामले की जांच के लिए बुधवार को कलेक्टर और कमिश्नर मौके पर पहुंचे लेकिन फिलहाल कोई समाधान नहीं निकल सका।पीड़ित परिवार ने अधिकारियों की पंचायत में जाने से इनकार करते हुए कहा कि जिसे बात करनी है वह धरना स्थल पर आए।प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं हुईं तो गुरुवार सुबह 8 बजे 10 से 15 हजार लोगों के साथ पैदल मार्च कर भोपाल स्थित सीएम हाउस जाएंगे और मुख्यमंत्री के सामने अपनी बात रखेंगे। खातों में 1834 करोड़ से अधिक की राशि अंतरित मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि नवरात्रि के पावन पर्व पर बुधवार को प्रदेश की एक करोड़ 25 लाख लाड़ली बहनों को लाड़ली बहना योजना की 41वीं किश्त की सौगात मिली है। राज्य सरकार बहनों के बैंक खातों में हर माह 1500 रुपए की राशि ट्रांसफर कर रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव उमरिया जिले के मानपुर जनपद पंचायत अंतर्गत गुरुवाही ग्राम में आयोजित लाड़ली बहना योजना सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी आयोग का पुनर्गठन: राज्य शासन ने राज्य कर्मचारी आयोग का पुनर्गठन किया है। वित्त विभाग ने आयोग के गठन की अधिसूचना जारी कर दी है। आयोग में कुल सात पद निर्धारित किए गए हैं। रिटायर्ड आईएएस अधिकारी मलय श्रीवास्तव को अध्यक्ष और सेवानिवृत्त जिला न्यायाधीश अरुण कुमार सिंह को न्यायिक सेवा का सदस्य नियुक्त किया गया है।सेवानिवृत्त कार्यालय अधीक्षक बादाम सिंह को भी सदस्य बनाया गया है। आयोग का गठन छह साल पहले कमलनाथ सरकार के कार्यकाल में किया गया था। भाजपा सरकार बनने के बाद इसे शिथिल कर दिया गया था। कांग्रेस की सरकार बनाने साइकिल यात्रा पर निकला युवक उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के रामपुर कारखाना क्षेत्र के रहने वाले सोनू यादव कांग्रेस की सरकार बनाने का संदेश लेकर तेलंगाना से दिल्ली तक साइकिल यात्रा पर निकले हैं। उन्होंने अपनी यात्रा का नाम ‘कांग्रेस जनसंदेश जनसंपर्क क्रांति साइकिल यात्रा मिशन 2019’ रखा है। 21 अगस्त 2026 को हैदराबाद स्थित गांधी भवन से यात्रा शुरू करने वाले सोनू बुधवार को भोपाल स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पहुंचे। वे तेलंगाना कर्नाटक महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश होते हुए दिल्ली जा रहे हैं। मानसून की विदाई के 14 दिन बाद जलसंकट की आहट मानसून की विदाई के 14 दिन बाद ही इंदौर में आगामी गर्मियों में जलसंकट की आहट सुनाई देने लगी है।शहर की करीब 40 लाख आबादी के सामने पानी की उपलब्धता बनाए रखने की चुनौती को देखते हुए मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने लोगों से अभी से पानी बचाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि परिवार के साथ बैठकर पानी बचाने का चार्ट बनाएं टंकी में ओवरफ्लो रोकने के लिए अलार्म लगवाएं और RO से निकलने वाले वेस्ट पानी का इस्तेमाल पोछा लगाने जैसे कामों में करें।