Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
13-Oct-2026

हिरासत में CJP नेता आशुतोष और सौरव जंतर-मंतर पर लहरा रहे थे तिरंगा कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रवक्ता सौरव दास और आशुतोष रांका को मंगलवार को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया है। दोनों CJP समर्थकों के साथ जंतर-मंतर पर पहुंचे और नारेबाजी की जिसके बाद पुलिस ने सभी को पकड़ा। जंतर-मंतर पर अब प्रदर्शन नहीं हो सकते। केंद्र सरकार ने सोमवार को इसे निर्धारित प्रदर्शन स्थल की लिस्ट से हटा दिया था। SIR के खिलाफ विपक्ष की याचिका में 14 खामियां सुप्रीम कोर्ट रजिस्ट्री ने राहुल गांधी अखिलेश यादव तेजस्वी यादव समेत 11 विपक्षी नेताओं की तरफ से दायर याचिका में करीब 14 खामियां बताई हैं। यह याचिका वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) में बड़े पैमाने पर नाम हटाने और गड़बड़ियों के आरोपों से जुड़ी है।रजिस्ट्री ने याचिका दाखिल करने वाले वकील से कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आईडी कार्ड की साफ कॉपी मांगी। 9 याचिकाकर्ताओं ने याचिका दायर करने की लिखित सहमति नहीं दी थी। रजिस्ट्री ने यह भी कहा कि याचिका के साथ जमा किए दस्तावेज के कुछ पन्ने पढ़ने लायक नहीं हैं। कुछ गायब हैं। कोर्ट फीस भी 220 रुपए कम जमा की गई है। 6 राज्यों के राज्यपाल बदले इनमें 4 नए चेहरे 6 राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त किए हैं। इनमें एक महिला हैं। ओम प्रकाश माथुर को केरल का राज्यपाल बनाया गया है। वहीं तमिलनाडु के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर होंगे।डॉ. सुधा यादव को कर्नाटक की राज्यपाल बनाया गया है। वहीं बृज मोहन राम ओडिशा डॉ. ढाल सिंह बिसेन उत्तराखंड और दुष्यंत गौतम सिक्किम के गवर्नर होंगे। राजस्थान में आंधी का अलर्ट यूपी में गंगा उफान पर मौसम विभाग ने पश्चिमी यूपी के 15 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। ओले गिरने की भी आशंका जताई है। लखनऊ लगातार 15वें दिन भी बाढ़ की चपेट में है। कॉलोनियों में तीन-तीन फीट तक पानी भरा हुआ है। राजस्थान के 16 जिलों में तेज बारिश और आंधी का यलो अलर्ट है। वहीं हिमाचल में वेस्टर्न डिस्टरबेंस कल से दोबारा एक्टिव हो रहा है। प्रदेश में इससे अगले चार दिन तक बारिश के आसार हैं। लाहौल-स्पीति किन्नौर और चंबा की ऊंची चोटियों पर इस दौरान बर्फबारी हो सकती है। ट्रम्प के लिए पिछले चुनाव से ज्यादा खर्च रहे मस्क दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति इलॉन मस्क राष्ट्रपति ट्रम्प की रिपबल्किन पार्टी को मिडटर्म चुनाव में जिताने के लिए पिछले चुनाव से ज्यादा खर्च कर रहे हैं।मस्क ने जुलाई से सितंबर तक के 3 महीने में रिपब्लिकन पार्टी को 276 मिलियन डॉलर यानी करीब 2600 करोड़ रुपए से ज्यादा चंदा दिया है। इतना पैसा अब तक किसी शख्स ने मिडटर्म चुनाव में खर्च नहीं किया।मस्क ने अकेले इतना चंदा दिया कि डेमोक्रेटिक पार्टी को उस तिमाही में अपने सभी चंदा देने वालों से मिलाकर भी इतनी रकम नहीं मिली। पूर्व फील्डिंग कोच आर. श्रीधर ने चेतावनी दी टीम इंडिया के पूर्व फील्डिंग कोच आर. श्रीधर ने चेतावनी दी है कि न्यूजीलैंड दौरे पर भारत की फील्डिंग कमजोरियां बढ़ सकती हैं।श्रीधर ने कहा- ‘ठंड और तेज हवा के बीच फील्डिंग मुश्किल होगी। इसके लिए खिलाड़ियों को मुश्किल परिस्थितियों में खुद को ढालना होगा।’भारत का न्यूजीलैंड दौरा 22 अक्टूबर को हेग्ले ओवल में पहले T20I से शुरू होगा। इसके बाद 4 नवंबर से ODI सीरीज और 19 नवंबर से वेलिंगटन में टेस्ट सीरीज शुरू होगी।