Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
19-Oct-2026

CJP नेताओं की जमानत पर फैसला टला दिल्ली पुलिस ने कॉकरोच जनता पार्टी के नेताओं आशुतोष रांका और सौरव दास की जमानत मामले में स्पेशल मजिस्ट्रेट को धमकी देने के आरोप में अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है। पुलिस के मुताबिक धमकी देने वालों की पहचान अभी नहीं हुई है।रविवार को दोनों की जमानत पर फैसला होना था लेकिन इसे टाल दिया गया। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक जमानत की सुनवाई के लिए CJP करीब 5 घंटे इंतजार करती रही लेकिन कार्यवाही महज 10 मिनट में खत्म हो गई। राहुल बोले-मुझ पर केस किया तो मामला लीगल हो जाएगा राहुल गांधी ने रविवार को गोवा में कहा कि मैं हर स्टेट से कहता हूं पीएम वोट चोरी करते हैं। लेकिन मुझ पर कोई केस दर्ज नहीं होता। क्योंकि ये जानते हैं कि अगर केस हुआ तो मामला लीगल हो जाएगा और ये फंस जाएंगे। दिल्ली में हम कुछ ही समय में पीएम गृहमंत्री से निपट लेंगे। काम जारी है। सरकार की एक्सपायरी डेट आने वाली है। आपने देखा है कि आजकल पीएम सामने खड़े नहीं हो सकते हैं। क्योंकि ये जानते हैं कि देश का युवा इनके खिलाफ खड़ा हो गया है। टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग बांह-सीने पर पट्टी बांधे दिखे मुंबई में फायरिंग की घटना के बाद एक्टर टाइगर श्रॉफ की तस्वीरें सामने आई हैं। उनकी बांह और सीने पर पट्टियां बंधी दिख रही हैं। 3 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है।टाइगर की कार पर रविवार शाम जुहू इलाके में 5 राउंड फायरिंग करने वाले आरोपियों की भी तस्वीर सामने आ गई है। इसमें दो युवक सफेद शर्ट पहने दिख रहे हैं। एक ने काली कैप पहन रखी है। हालांकि यह तस्वीर कहां और कब की है ये अभी स्पष्ट नहीं है। रिजिजू बोले- भारत न तो बांग्लादेश न फ्रांस केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने रविवार को आरोप लगाया कि फ्रांस और बांग्लादेश में हुई हिंसक घटनाओं जैसी साजिश भारत में भी रची गई थी। कुछ नेताओं ने युवाओं को भड़काने और सड़कों पर हिंसा फैलाने की कोशिश की। रिजिजू ने कहा कि ऐसी खतरनाक साजिश रचने वाले यह भूल गए कि भारत न तो बांग्लादेश है और न ही फ्रांस। भारत में सत्ता परिवर्तन बिल्कुल हो सकता है लेकिन केवल चुनावों के जरिए सोरोस के जरिए नहीं। यूरोप के 6 देशों में शिक्षा-महंगाई पर प्रदर्शन यूरोप के 6 देशों में पढ़ाई का बढ़ता खर्च बेरोजगारी और महंगे घरों के खिलाफ प्रदर्शन तेज हो गए हैं। फ्रांस में प्रदर्शनकारियों ने दुकानों में लूटपाट की और कई सरकारी इमारतों में आग लगा दी।इटली में छात्रों ने कई स्कूलों पर कब्जा कर लिया। ग्रीस में छात्र हॉस्टल की कमी और बढ़ते किराए के विरोध में संसद के सामने टेंट लगाकर बैठे हैं। बेल्जियम और अल्बानिया में भी प्रदर्शन के दौरान हिंसा हुई और गिरफ्तारियां की गईं। जयपुर में ओले गिरे; MP के 11 जिलों में बारिश राजस्थान में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर बना हुआ है। जयपुर और अजमेर में रविवार को कई इलाकों में बारिश हुई और ओले भी गिरे। वहीं पिछले 24 घंटे में मध्य प्रदेश के इंदौर-उज्जैन समेत 11 जिलों में बारिश हुई। उत्तराखंड में ठंड का असर बढ़ने लगा है। मसूरी और नैनीताल में न्यूनतम तापमान 12°C से नीचे दर्ज किया जा रहा है। वहीं केदारनाथ और बद्रीनाथ में टेम्परेचर माइनस में है। रवि शास्त्री बोले- बुमराह वर्ल्डकप तक तीनों फॉर्मेट न खेलें पूर्व भारतीय कोच रवि शास्त्री ने बुमराह के ज्यादा इस्तेमाल से बचने की सलाह दी है। उन्होंने कहा है कि जसप्रीत बुमराह को अगले साल के अंत में होने वाले ODI वर्ल्ड कप तक तीनों फॉर्मेट नहीं खेलना चाहिए। शास्त्री ने रविवार देर रात स्टार स्पोर्ट्स में कहा कि बुमराह टेस्ट क्रिकेट खेलें। वनडे और T20 में उन्हें कभी-कभार ही उतारा जाए ताकि वह चोट से बच सकें।