Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
19-Oct-2026

डीजे साउंड सिस्टम चलाने को लेकर पंडाल में विवाद महिला की शिकायत पर पार्षद सहित पांच पर केस छिंदवाड़ा के न्यूटन चिखली के वार्ड क्रमांक 9 में पूजा पंडाल में डीजे साउंड सिस्टम चलाने को लेकर मंदिर समिति और स्थानीय महिलाओं के बीच विवाद हो गया। शनिवार रात करीब 10 बजे शुरू हुआ विवाद रविवार को पुलिस थाने पहुंच गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।पुलिस ने साक्षी गढ़वाल की शिकायत पर मंदिर समिति के पदाधिकारी और पार्षद जयंत राय गोल्डी कश्यप बोबी बाथरी दिव्यांश चौरिया और द्वारका सनोडिया के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 296(बी) 115(2) 351(3) और 3(5) के तहत प्रकरण दर्ज किया है। MP में 4 IAS के तबादले भोपाल-जबलपुर निगम कमिश्नर बदले राज्य सरकार ने रविवार रात 4 आईएएस अफसरों के तबादला आदेश जारी किए। भोपाल नगर निगम आयुक्त संस्कृति जैन को वित्त विभाग में उप सचिव बनाया गया है। उनके पास अपर प्रबंध संचालक मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कंपनी लिमिटेड भोपाल का अतिरिक्त प्रभार भी था। वहीं अंजू अरुण कुमार को पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में उप सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वे मुख्य कार्यपालन अधिकारी स्मार्ट सिटी भोपाल और अपर आयुक्त नगर पालिक निगम भोपाल का अतिरिक्त प्रभार संभाल रही थीं। इंदौर में 23-24 अक्टूबर को सेमीकंडक्टर समिट प्रदेश में सेमीकंडक्टर उद्योग को बढ़ावा देने और निवेश की संभावनाएं तलाशने के लिए 23 और 24 अक्टूबर को ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में ‘मध्य प्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026’ आयोजित होगी।दो दिवसीय समिट में देश-विदेश की सेमीकंडक्टर कंपनियों निवेशकों उद्योग विशेषज्ञों शिक्षाविदों और स्टार्टअप प्रतिनिधियों के शामिल होने की संभावना है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पहले दिन उद्घाटन सत्र को संबोधित करेंगे। समिट में चिप डिजाइन विनिर्माण आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादन और नई तकनीकों पर चर्चा होगी। उज्जैन के 40 मंदिरों में मदिरा का भोग उज्जैन में शारदीय नवरात्रि की महाअष्टमी पर सदियों पुरानी नगर पूजा की परंपरा निभाई जा रही है। सोमवार सुबह चौबीस खंबा माता मंदिर में महामाया और महालया माता की पूजा-अर्चना कर मदिरा का भोग लगाया गया। इसके बाद ढोल-नगाड़ों के साथ शासकीय नगर पूजा दल 26 किलोमीटर की यात्रा पर निकाली जा रही है। परंपरा के अनुसार दल मिट्टी की हांडी से मदिरा की धार बहाते हुए शहर के करीब 40 देवी भैरव और हनुमान मंदिरों में पूजन होगा। गुना में बारिश से मक्के की फसल बर्बाद मध्य प्रदेश में अगले तीन दिन मौसम का मिजाज बदला रहेगा। मौसम विभाग ने दशहरे के दिन यानी 20 अक्टूबर को इंदौर उज्जैन भोपाल और नर्मदापुरम संभाग के 14 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।