Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
22-Oct-2026

फ्रांस दंगों और भारत के प्रदर्शनों में कनेक्शन का दावा फ्रांस दंगों और भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर हो रहे प्रदर्शनों के बीच कनेक्शन का दावा किया गया है। अमेरिकी चैनल फॉक्स न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक 9 देशों में 101 संगठनों का नेटवर्क फैला हुआ है।रिपोर्ट के अनुसार ये संगठन यूरोप में प्रदर्शनों के आयोजन उनके बीच तालमेल बनाने और संदेश फैलाने में भूमिका निभाते हैं। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि फ्रांस स्थित इंडियन अलायंस पेरिस (IAP) फ्रांस और भारत में विरोध प्रदर्शनों से जुड़े संदेश साझा करता है। CJP नेता सौरव-आशुतोष को दिल्ली पुलिस का समन दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका को गुरुवार को राजौरी गार्डन स्थित अपने ऑफिस में पेश होने के लिए समन भेजा है। कल दोनों नेताओं को दिल्ली की स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट (SEM) कोर्ट से जमानत मिली थी। दोनों को 50-50 हजार रुपए के बॉन्ड पर रिहा किया गया। दिल्ली पुलिस ने 13 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान दोनों को हिरासत में लिया था। दावा-प्रियंका गांधी के बेटे की प्रदर्शनी से 70 फोटो हटाईं दिल्ली के बीकानेर हाउस में प्रियंका गांधी और रॉबर्ट वाड्रा के बेटे रेहान वाड्रा की फोटो प्रदर्शनी से 70 से ज्यादा तस्वीरें हटा दी गईं। इनमें दिल्ली में हुए विरोध प्रदर्शनों की तस्वीरें भी शामिल थीं। रेहान ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि उनकी सोलो एग्जीबिशन ‘नो आइडिया इज फाइनल’ शुरू होने से कुछ घंटे पहले तस्वीरें हटाई गईं। प्रदर्शनी में पहले 100 से ज्यादा तस्वीरें थीं। अब करीब 40 बची हैं। रक्षा मंत्रालय सेना के लिए ₹770 करोड़ के रडार खरीदेगा रक्षा मंत्रालय ने भारतीय सेना की हवाई सुरक्षा मजबूत करने के लिए बुधवार को भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) के साथ करीब 770 करोड़ रुपए की डील की है। इसके तहत इम्प्रूव्ड लो लेवल लाइट वेट रडार (LLLR-I) खरीदे जाएंगे। ये रडार फाइटर जेट के साथ बेहद छोटे ड्रोन का भी पता लगाकर उनकी गतिविधियों को ट्रैक कर सकेंगे। ये रडार हवाई लक्ष्यों की पहचान कर यह भी तय कर सकेंगे कि किस खतरे पर पहले ध्यान देना जरूरी है। एमपी के 11 जिलों में आज आंधी-बारिश का अलर्ट मध्य प्रदेश में अक्टूबर के आखिरी सप्ताह भी पानी गिरेगा। 24 अक्टूबर से नए सिस्टम की वजह से उत्तर-पश्चिमी हिस्से में असर दिखेगा। वहीं अगले 2 दिन इंदौर संभाग में बारिश होगी। नर्मदापुरम में भी असर दिखेगा।मौसम केंद्र (IMD) के मुताबिक गुरुवार को इंदौर आलीराजपुर धार बड़वानी खरगोन बुरहानपुर खंडवा देवास हरदा नर्मदापुरम और बैतूल में बारिश का अलर्ट है। यहां 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से आंधी भी चलेगी। पाकिस्तान तुर्किये कतर और इंडोनेशिया मिलकर हथियार बनाएंगे पाकिस्तान तुर्किये कतर और इंडोनेशिया अब मिलकर हथियार बनाएंगे। चारों देशों ने बुधवार को कतर की राजधानी दोहा में बद्र समझौता किया। इसके तहत हथियारों का साझा उत्पादन सैन्य तकनीक का लेनदेन और रक्षा क्षेत्र में ट्रेनिंग और रिसर्च की जाएगी।मक्का पैक्ट के बाद पाकिस्तान की मुस्लिम बहुल देशों के साथ यह बढ़ती साझेदारी क्षेत्र में नए रक्षा समीकरण बना सकती है। इसका मकसद हथियारों के लिए दूसरे देशों पर निर्भरता घटाना और अपनी सैन्य ताकत बढ़ाना है।