Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
ट्रेंडिंग
22-Oct-2026

मृतकों के परिवारों को मिलेगी नौकरी ग्वालियर के शीतला माता मंदिर हादसे में 16 लोगों की मौत के बाद नगर निगम परिषद ने पीड़ित परिवारों को सहारा देने की पहल की है। परिषद ने फैसला लिया है कि हादसे में जान गंवाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के परिवार के एक सदस्य को नगर निगम में आउटसोर्सिंग पर नौकरी दी जाएगी। खास बात यह रही कि इस प्रस्ताव पर बीजेपी और कांग्रेस के पार्षद एकमत नजर आए। नगर निगम सभापति मनोज सिंह तोमर ने भी पीड़ित परिवारों को हरसंभव मदद का भरोसा दिया। मध्यप्रदेश जल्द ही बनेगा रसायन एवं पेट्रोकेमिकल उद्योग में अग्रणी राज्य मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वर्ष 2040 तक रसायन एवं उर्वरक से जुड़े वाणिज्यिक व्यवसायों का टर्न ओवर 1 ट्रिलियन डॉलर तक ले जाने का संकल्प देश के सामने रखा है। इस संकल्प लक्ष्य की पूर्ति के लिए देश की सभी राज्य सरकारें स्वस्थ प्रतिस्पर्धा के साथ केन्द्र सरकार के साथ तेजी से कदमताल कर रही हैं। उन्होंने कहा कि पेट्रोकेमिकल्स पेट्रो पालिमर्स फर्टिलाइजर्स विभिन्न प्रकार के रसायनों एवं दवाओं के निर्माण के लिए मध्यप्रदेश में अनेक अवसर उपलब्ध हैं। हमने मप्र में निवेश के लिए एक बेहद आसान सरलीकृत एवं पारदर्शी व्यवस्था स्थापित की है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव गुरुवार को मुंबई के बॉम्बे एग्ज़िबिशन सेंटर में हो रहे तीन दिवसीय इंडिया केम 2026 के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए यह बातें कही। विजयवर्गीय की अपील- अभी से पानी बचाने की आदत डालें इस बार कम बारिश के चलते आने वाली गर्मी में पानी का संकट बढ़ने की आशंका है। इसे देखते हुए नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने लोगों से अभी से पानी बचाने की आदत डालने की अपील की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर अपने घर में RO से निकलने वाले वेस्टेज पानी को जमा कर दोबारा इस्तेमाल करने का तरीका बताया। नगरीय निकायों में खरीदी में घोटाले की जांच कराएगी सरकार मध्यप्रदेश के नगरीय निकायों में सरकारी सामान की खरीदी में कीमतों का बड़ा अंतर सामने आया है। इसके बाद सरकार ने उच्चस्तरीय जांच कराने का ऐलान किया है। नगरीय प्रशासन विभाग के ACS संजय दुबे का एक वीडियो सामने आया था जिसमें वे खरीद की कीमतोंं में अंतर को लेकर सवाल उठा रहे हैं। CA इंटरमीडिएट का रिजल्ट जारीभोपाल में 251 छात्र हुए सफल इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) की सितंबर 2026 में आयोजित सीए इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है।भोपाल परीक्षा केंद्र में शामिल हुए 973 विद्यार्थियों में से 251 सफल रहे। इस तरह केंद्र का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 25.80% रहा। भोपाल केंद्र की मेरिट सूची में कुणाल रमानी ने 600 में से 426 अंक हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया। उनका परिणाम 71 प्रतिशत रहा। हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए 2 युवकों की मौत जबलपुर जिले के मझौली थाना क्षेत्र में बुधवार रात करीब 1 बजे प्रतिमा विसर्जन के दौरान बिजली का तार टूटकर ट्रैक्टर-ट्रॉली पर गिर गया। करंट से 8 लोग झुलस गए। इनमें से 2 युवकों की मौत हो गई। एक गंभीर घायल को वेंटिलेटर पर रखा गया है।जानकारी के मुताबिक सिविल लाइन पाठ की प्रतिमा नरीली तालाब में विसर्जन के लिए ले जाई जा रही थी। प्रतिमा के साथ 50 से अधिक लोग पहुंचे थे। यहां 440 वोल्ट लाइन के तार झूल रहा था। हातोद में तेज बारिश पीथमपुर में बूंदाबांदी मध्यप्रदेश में अक्टूबर के आखिरी सप्ताह में भी बारिश का दौर जारी रहेगा। गुरुवार को इंदौर के पास हातोद में तेज जबकि धार के पीथमपुर में हल्की बारिश हुई। वहीं अनूपपुर के अमरकंटक में पारा 15.8 डिग्री सेल्सियस रहा।मौसम विभाग के मुताबिक अगले 2 दिन इंदौर संभाग और नर्मदापुरम में बारिश होगी। 24 अक्टूबर से नए सिस्टम के असर से प्रदेश के उत्तर-पश्चिमी हिस्से में भी बारिश की संभावना है।