उत्तराखंड में चारधाम यात्रा अब समापन की ओर बढ़ रही है। इस वर्ष चारों धामों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली है। अब तक 60 लाख से अधिक श्रद्धालु चारों धामों के दर्शन कर चुके हैं। इसके साथ ही श्रद्धालुओं की संख्या ने पिछले सभी रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा के सफल और सुरक्षित संचालन पर खुशी जाहिर की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान बदरी विशाल और बाबा केदार की कृपा से इस वर्ष यात्रा बेहद अच्छे और सुरक्षित तरीके से संपन्न हुई है। श्रद्धालुओं की रिकॉर्ड संख्या प्रदेश के लिए खुशी की बात है लेकिन इसने आने वाले वर्षों में यात्रा को और बेहतर व्यवस्थित और सुरक्षित बनाने की चुनौती भी दी है। उत्तराखंड में मदरसों की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव के साथ अब छुट्टियों के नियमों में भी बदलाव किया जा रहा है। अब मदरसों में शुक्रवार के बजाय रविवार को साप्ताहिक अवकाश रखने की व्यवस्था लागू होगी। वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स का कहना है कि मदरसों को सामान्य स्कूलों की तर्ज पर संचालित करने का निर्णय पहले ही लिया जा चुका है। उन्होंने कहा कि मदरसों में धार्मिक शिक्षा के साथ उत्तराखंड शिक्षा परिषद का पाठ्यक्रम भी पढ़ाया जाएगा ताकि मुस्लिम समाज के बच्चे आधुनिक शिक्षा हासिल कर डॉक्टर और इंजीनियर बन सकें। शादाब शम्स ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में मदरसा बोर्ड को समाप्त कर उसकी जगह अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण की व्यवस्था लागू की गई उसी समय यह तय किया गया था कि मदरसों को सामान्य स्कूलों की तरह संचालित किया जाएगा। इसके तहत मदरसों में कुरान की शिक्षा के साथ उत्तराखंड शिक्षा परिषद का पाठ्यक्रम भी पढ़ाना होगा और उन्हें निर्धारित नियमों के अनुसार पंजीकरण कराना होगा। चमोली जनपद से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है! सिमली–ग्वालदम राष्ट्रीय राजमार्ग पर लोल्टी गधेरे के समीप इंडेन गैस के एक वाहन से कथित तौर पर गैस चोरी किए जाने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने वाहन चालक और परिचालक को मौके पर पकड़ने का दावा किया है। घटना का वीडियो अब चर्चा में है। बताया जा रहा है कि सुबह के समय एक होटल व्यवसायी की नजर गैस वाहन के पीछे चल रही संदिग्ध गतिविधि पर पड़ी। आरोप है कि एक व्यक्ति सिलेंडर से गैस निकाल रहा था जबकि दूसरा नीडल के माध्यम से दूसरे सिलेंडर में गैस भर रहा था। इसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने जब सिलेंडर का वजन जांचा तो मामला और भी चौंकाने वाला बताया गया। जानकारी के मुताबिक जिस सिलेंडर पर 15 किलो वजन लिखा होने की बात कही जा रही है उसे तौलने पर 25 किलो वजन सामने आया ए आई फर्स्ट यूनिवर्सिटी UPES में आज 24 वें दीक्षांत समारोह की शुरुआत हो चुकी है। यह दीक्षांत समारोह 22 अक्टूबर से शुरू होकर 27 अक्टूबर तक चलेगा जिसमें UPES के सात स्कूलों और यूपीईएस ऑनलाइन छात्रों के लिए अलग-अलग सेशन आयोजित किए जाएंगे। समारोह में बतौर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे। इसके साथ ही बतौर विशिष्ट अतिथि यूकॉस्ट के डायरेक्टर जनरल डॉ दुर्गेश पंत व यूनिवर्सिटी वाइस चांसलर डॉ सुनील राय भी शामिल रहे। यूनिवर्सिटी का 24 वाँ दीक्षांत समारोह इसलिए भी ख़ास रहा क्योंकि पहली बार UPES से 4795 छात्र ग्रेजुएट हो रहे हैं। UPES में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे सीएम धामी ने इस दौरान ग्रेजुएट अंडर ग्रेजुएट छात्रों को डिग्रियां व रिसर्च स्कॉलर्स को पीएचडी डिग्रियां प्रदान की। साथ ही मेधावी छात्रों को मेडल से भी सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने इस दौरान हजारों छात्रों को संबोधित करते हुए उन्हें प्रेरणा दी व उनके उज्जवल भविष्य की कामना भी की। मुख्यमंत्री ने छात्रों का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि केवल डिग्री-पैकेज हासिल करना ही सफलता नहीं है बल्कि अपने जीवन में अनुशासन सही सामाजिक व्यवहार रखना भी अति आवश्यक है। उन्होंने हजारों छात्रों से आह्वान भी किया कि सिर्फ जॉब लेने वाले न बने बल्कि ऐसे अवसर भी पैदा करें जिससे अन्य लोगों को भी जॉब मिल सके। कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के प्रस्तावित लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ अभियान पर कड़ा प्रहार किया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी को किसी अभियान के बजाय प्रदेश भर में पश्चाताप यात्रा निकालनी चाहिए। धस्माना ने आरोप लगाया कि पिछले 10 वर्षों में बीजेपी सरकार ने जनता पर अत्याचार किए हैं। उन्होंने अंकिता भंडारी प्रकरण सहित राज्य के विभिन्न जिलों में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों और हिंसा को लेकर सरकार को घेरा। इसके अलावा उन्होंने युवाओं की नौकरियों की नीलामी भर्ती घोटालों और किसानों की बदहाली का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि गन्ना मिलें बंद हो रही हैं और किसान आत्महत्या करने को मजबूर हैं। पर्यटन नगरी मसूरी में टैक्सी यूनियन और टैक्सी संचालकों के बीच चल रहा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीती रात हुए हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद आज मामला और गरमा गया। दोनों पक्ष अपने-अपने समर्थकों के साथ बड़ी संख्या में थाने पहुंचे जहां देखते ही देखते माहौल तनावपूर्ण हो गया। नौबत यहां तक पहुंच गई कि थाने के बाहर दोनों पक्षों के बीच लात-घूंसे चलने लगे।घटना के बाद टैक्सी स्टैंड पक्ष अपनी शिकायत लेकर एसडीएम कार्यालय पहुंचा। उन्होंने दो दिन के भीतर शिकायत दर्ज कर मुकदमा दर्ज करने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि मामले में कार्रवाई नहीं हुई तो पूरे मसूरी शहर में चक्काजाम किया जाएगा।वहीं दूसरे पक्ष ने भी पूरे घटनाक्रम पर अपना पक्ष रखते हुए आरोप लगाया कि टैक्सी स्टैंड की ओर से उन्हें गलत ठहराने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बीती रात से शुरू हुए विवाद की पूरी घटनाक्रमवार जानकारी रखते हुए अपनी बात सामने रखी।