Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
ट्रेंडिंग
22-Oct-2026

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर रायपुर पहुंचीं। स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर राज्यपाल रमेन डेका मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और मंत्रिमंडल के सदस्यों ने राष्ट्रपति का आत्मीय स्वागत किया। औपचारिक स्वागत के बाद राष्ट्रपति का काफिला सीधे लोकभवन के लिए रवाना हो गया। राष्ट्रपति का छत्तीसगढ़ प्रवास 22 और 23 अक्टूबर को निर्धारित है। इस दौरान वे रायपुर और जगदलपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगी। राष्ट्रपति के दौरे को लेकर राजधानी रायपुर से लेकर बस्तर तक सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। दो दिवसीय दौरे के दौरान राष्ट्रपति के विभिन्न कार्यक्रमों को लेकर प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह मुस्तैद हैं। बिलासपुर जिले की राशन दुकानों में सरकारी राशन के साथ अतिरिक्त सामग्री लेने को लेकर जिला खाद्य विभाग ने स्थिति स्पष्ट की है। जिला खाद्य अधिकारी अमृत कुजूर ने कहा कि उचित मूल्य की दुकानों में हितग्राहियों को चावल शक्कर और नमक जैसी निर्धारित सरकारी सामग्री दी जाती है। इसके अलावा कोई दूसरी सामग्री लेने के लिए हितग्राहियों को बाध्य नहीं किया जा सकता। खाद्य विभाग के मुताबिक दुकानदार और हितग्राही आपसी सहमति से अतिरिक्त सामग्री का लेन-देन कर सकते हैं लेकिन यह पूरी तरह स्वैच्छिक होना चाहिए। सरकारी राशन लेने के लिए किसी भी अतिरिक्त सामान की खरीद अनिवार्य नहीं है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि यदि कोई राशन दुकानदार अतिरिक्त सामग्री लेने के लिए दबाव बनाता है तो हितग्राही संबंधित खाद्य विभाग के अधिकारियों से इसकी शिकायत कर सकते हैं। जांजगीर-चांपा में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चांपा ने ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ जनआंदोलन के तहत पदयात्रा निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। थाना चौक स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा से हमर चांपा चौक तक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रैली निकाली। इसके बाद मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया गया। प्रदर्शन में विधायक व्यास कश्यप जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेश अग्रवाल समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। कांग्रेस नेताओं ने निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR और मतदाता सूची से नाम हटाए जाने को लेकर सवाल उठाए। प्रदर्शन के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार चांपा को 10 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कथित वोट चोरी के आरोपों की निष्पक्ष जांच मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने उनकी गिरफ्तारी और कानूनी कार्रवाई की मांग की गई। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए निष्पक्ष चुनाव और प्रत्येक पात्र मतदाता के मताधिकार की सुरक्षा जरूरी है। राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ में LPG गैस सिलेंडरों से कथित चोरी और हेराफेरी का मामला सामने आया है। गैस एजेंसी के सिलेंडर वितरण से जुड़े श्रमिकों पर संदेह जताया जा रहा है। लंबे समय से उपभोक्ताओं द्वारा सिलेंडरों में गैस कम मिलने की शिकायतों के बीच शहर के बाहर एक सुनसान मैदान में सिलेंडरों से भरी मालवाहक गाड़ी के पास संदिग्ध गतिविधियां देखी गईं। मामला इंडेन गैस एजेंसी प्रॉमिनेंट फ्यूल सेंटर से जुड़ा बताया जा रहा है। आदर्श नगर और भूरवा टोला के बीच स्थानीय लोगों ने कुछ युवकों को गैस सिलेंडरों से भरी गाड़ी के आसपास संदिग्ध हालत में देखा। पूछताछ में संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर लोगों ने प्रशासन को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची और जांच करते हुए पंचनामा कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान मौके पर मौजूद चार लोग फरार हो गए। अब जांच का विषय है कि क्या उपभोक्ताओं को लंबे समय से कम गैस दी जा रही थी और कथित हेराफेरी के पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं।