दिल्ली- 26 साल के युवक के पेट में मिला गर्भाशय दिल्ली के 26 साल के युवक की बांझपन की जांच में पेट के अंदर गर्भाशय (यूटेरस) मिला है। दोनों अंडकोष भी पेट के अंदर थे।युवक राजौरी गार्डन स्थित आरजी हॉस्पिटल्स में प्राथमिक बांझपन का इलाज कराने पहुंचा था। जांच में उसके वीर्य में शुक्राणु नहीं मिले हैं। MRI में पेल्विस के अंदर गर्भाशय जैसी संरचना दिखी।डॉक्टरों के मुताबिक यह पर्सिस्टेंट म्यूलरियन डक्ट सिंड्रोम (PMDS) जैसी दुर्लभ जन्मजात स्थिति हो सकती है। पूरी दुनिया में इसके सिर्फ 300 मामले हैं। युवक की दोनों टेस्टिस यानी अंडकोष नीचे नहीं उतरे थे। वे लंबे समय से पेट के अंदर थे और गंभीर रूप से सिकुड़ चुके थे। कार डिप्लोमेसी मोदी-पुतिन फिर कार में बैठे दिल्ली में शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की मुलाकात के बाद एक तस्वीर ने फिर ध्यान खींचा। दोनों नेता द्विपक्षीय बैठक के बाद कार में सवार होकर इनोप्रोम प्रदर्शनी तक साथ गए। ये कार पुतिन की बख्तरबंद ओरस सीनेट है। इससे पहले दोनों नेता ने 12 दिन पहले 31 अगस्त को किर्गिस्तान के बिश्केक में साथ यात्रा की थी। मोदी के पीएम बनने के बाद यह भी पहली बार नहीं है जब वह किसी विदेशी नेता के साथ कार में बैठे हों। 2014 के बाद वह ओबामा मैक्रों समेत कई विश्व नेताओं के साथ 11 बार कार राइड कर चुके हैं। आतंकी साजिश केस में कश्मीर में NIA की छापेमारी राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने शनिवार को कश्मीर में 7 ठिकानों पर छापेमारी की। कुलगाम में 2 बांदीपोरा में 3 और सोपोर में 2 जगहों पर तलाशी ली गई। इस दौरान NIA की टीमों के साथ स्थानीय पुलिस और सुरक्षाकर्मी भी मौजूद रहे। अधिकारियों के मुताबिक कार्रवाई पाकिस्तान में बैठे हैंडलर्स से जुड़ी कथित आतंकी साजिश की जांच के तहत की गई है। बेंगलुरु से लापता लड़की 7 महीने बाद OTP से मिली कर्नाटक के बेंगलुरु में जनवरी से लापता 18 साल की छात्रा को पुलिस ने करीब 7 महीने बाद OTP की मदद से खोज निकाला। वह 31 जनवरी को एक नाबालिग सहेली के साथ कॉलेज जाने की बात कहकर घर से निकली थी। दोनों अपने साथ मोबाइल फोन ATM कार्ड या दूसरे जरूरी सामान नहीं ले गई थीं। उनके पास सिर्फ आधार कार्ड और कॉलेज बैग थे। काफी समय तक पुलिस को दोनों का कोई सुराग नहीं मिला। आखिरकार छात्रा के आधार कार्ड से मिले एक डिजिटल सुराग ने पूरी जांच की दिशा बदल दी। छात्रा ने एक सरकारी स्वास्थ्य योजना के लिए आधार कार्ड से आवेदन किया और पति का मोबाइल नंबर दिया था। योजना के लिए उसी नंबर पर OTP आया था। CID ने नंबर को ट्रेस किया और छात्रा तक पहुंच गई। उत्तराखंड में 170 फीट लंबा ब्रिज बहा उत्तराखंड में भारी बारिश के बीच पिथौरागढ़ के कुलागाड़ नाले पर बना 170 फीट लंबा बैली ब्रिज तेज बहाव में बह गया। इससे चीन सीमा से लगी व्यास दारमा और चौदांस घाटियों का संपर्क टूट गया है। यह ब्रिज 27 अगस्त को ही बनाया गया था। पुराना पुल 18 अगस्त को चट्टान गिरने से टूट गया था। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में हसदेव नदी के तेज बहाव में 3 कॉलेज स्टूडेंट्स बह गए। तीनों शुक्रवार को बिलासपुर के चौकसे कॉलेज के 8 छात्र-छात्राओं के साथ पिकनिक मनाने देवरी गांव पहुंचे थे। नदी किनारे सेल्फी के दौरान एक छात्र का पैर फिसला उसे बचाने के लिए कूदे 2 अन्य छात्र भी बह गए। तीनों की तलाश जारी है।