Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
04-Sep-2026

एयरपोर्ट पर पोल से टकराया इंडिगो विमान श्रीनगर एयरपोर्ट पर इंडिगो विमान 6E 225 (VT-NOG) खंभे से टकरा गया। फ्लाइट शुक्रवार सुबह नवी मुंबई से श्रीनगर पहुंची थी। घटना सुबह करीब 9 बजे बे नंबर 6 पर प्लेन को पार्क करते समय हुई। सभी 200 यात्री और क्रू मेंबर सुरक्षित हैं। किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। पैसेंजर्स और क्रू को मैनुअल एयरक्राफ्ट सीढ़ियों से सुरक्षित उतारा गया। घटना के कारणों की जांच जारी है। फिलहाल श्रीनगर एयरपोर्ट का संचालन सामान्य है और फ्लाइट्स निर्धारित समय पर चल रही हैं। विमान जिस पोल से टकराया वह Visual Docking Guidance System (VDGS) का हिस्सा है। यह पोल विमान को पार्किंग एरिया में सुरक्षित लाने के लिए इस्तेमाल होता है। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी आज मथुरा-द्वारका में मंगला आरती देशभर में आज श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाई जा रही है। 4 सितंबर को भगवान श्रीकृष्ण का 5253वां जन्मोत्सव है। मथुरा-वृंदावन से लेकर जगन्नाथ पुरी और द्वारका में जन्माष्टमी की धूम है। मथुरा में जन्मभूमि द्वारका में द्वारकाधीश मंदिर दिल्ली के इस्कॉन मंदिर और जयपुर के गोविंद देव जी मंदिर में मंगला आरती हुई। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के को-कन्वेनर सौरव दास शुक्रवार को पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन तक मार्च निकालेंगे। इसमें CJP कार्यकर्ता नीशू आजाद और उनके पिता संजय कुमार के लिए न्याय की मांग की जाएगी। सौरव दास का कहना है कि संजय कुमार पर हुए कथित हमले के मामले में FIR दर्ज हो चुकी है लेकिन डेढ़ महीने से ज्यादा समय बीतने के बाद भी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है। महाराष्ट्र- स्कूल बस में बच्ची का यौन शोषण महाराष्ट्र के पनवेल में 2 सितंबर को स्कूल बस में साढ़े तीन साल की बच्ची के साथ यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को 4 सितंबर को अरेस्ट कर लिया। आगे की जांच जारी है। नेपाल की तबाही में भारत बना सबसे बड़ा सहारा नेपाल में ग्लेशियर टूटने के बाद आई भीषण बाढ़ ने बड़े पैमाने पर तबाही मचाई है। नेपाल और चीन के तिब्बत क्षेत्र में इस आपदा से 1200 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। शहरों सड़कों पुलों और कई हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट्स को भारी नुकसान पहुंचा है। बाढ़ के कुछ घंटों के भीतर ही भारत ने राहत सामग्री भेजनी शुरू कर दी थी। 3 सितंबर तक भारत पांच खेप में कुल 74 टन राहत सामग्री भेज चुका है जिसमें करीब 5 टन जरूरी दवाइयां शामिल हैं। यूपी में 23 जिलों में बाढ़ 16 हजार का रेस्क्यू उत्तर प्रदेश में लगातार हो रही बारिश से 23 जिलों में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। वाराणसी और चित्रकूट सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। अब तक 16 हजार से अधिक लोगों को बाढ़ प्रभावित इलाकों से रेस्क्यू किया जा चुका है। बिहार के 16 जिलों में बाढ़ से करीब 5 लाख लोग प्रभावित हैं। गंगा समेत 8 प्रमुख नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। पटना में गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। इसे देखते हुए पटना सुरक्षा दीवार के सभी 108 रास्तों को बंद कर दिया गया है ताकि नालों के जरिए शहर में पानी न घुसे।