Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
ट्रेंडिंग
23-Oct-2026

कलेक्टर ने कुमझर और बटवा के आंगनवाड़ी केंद्रों का किया आकस्मिक निरीक्षण जिला स्तरीय लोक नृत्य प्रतियोगिता में बच्चों ने मंच पर बिखेरा जलवा सांस्कृतिक रंगारंगा कार्यक्रमों के साथ हुआ राज्य स्तरीय योग प्रतियोगिता का शुभारंभ कुपोषण से जंग बच्चों के स्वास्थ्य की निगरानी और बैगा बहुल गांवों में बुनियादी सुविधाओं की हकीकत जानने कलेक्टर आदित्य सिंह शुक्रवार को मैदानी दौरे पर पहुंचे। कुमझर और बटवा के आंगनवाड़ी केंद्रों के आकस्मिक निरीक्षण में उन्होंने पोषण आहार भोजन व्यवस्था बच्चों की उपस्थिति कुपोषण की स्थिति और टीकाकरण की जानकारी ली। बैगा बहुल ग्राम बरखों में ग्रामीणों से सीधे संवाद के दौरान पुलिया निर्माण प्रधानमंत्री आवास योजना स्ट्रीट लाइट नल-जल और आबादी की भूमि जैसी समस्याएं सामने आईं। कलेक्टर ने कुपोषित बच्चों के उपचार में लापरवाही न बरतने और ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। साथ ही पशुपालन मुर्गीपालन और बकरीपालन जैसी गतिविधियों के जरिए ग्रामीणों को स्वरोजगार अपनाकर आत्मनिर्भर बनने के लिए भी प्रोत्साहित किया। राष्ट्रीय जनंसख्या शिक्षा परियोजना वर्ष 2026-27 की कार्ययोजना अनुसार राष्ट्रीय लोक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन 23 अक्टूबर शुक्रवार को डाईट बालाघाट में किया गया। इस प्रतियोगिता में जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती धनश्री जैन के मार्गदर्शन में शिक्षा विभाग के शासकीय उच्चतर माध्यमिक स्कूल एवं माध्यमिक शाला के कक्षा 8 वी 9वीं के अध्ययनरत छात्रों के द्वारा जिला स्तरीय लोक नृत्य प्रतियोगिता में सहभागिता की गई। इस प्रतियोगिता में 4स्कूलों के करीब 24 बच्चों ने भाग लिया। नृत्य की बेहतर प्रस्तुति दी गई। उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर विजेता बनने वाली टीम राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होगी। जिला शिक्षा विभाग के द्वारा स्थानीय उत्कृष्ट स्कूल के सभागार में तीन दिवसीय राज्य स्तरीय योग प्रतियोगिता का आयोजन 23 अक्टूबर से किया गया है। इस प्रतियोगिता में 10 संभाग के करीब 360 प्रतिभागियों ने भाग लिया है। प्रतियोगिता का शुभारंभ सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रम के साथ किया गया। प्रतियोगिता 24 अक्टूबर के सुबह 8 बजे से प्रारंभ होगी। बालक वर्ग की प्रतियोगिता उत्कृष्ट स्कूल व बालिका वर्ग की प्रतियोगिता सांदीपनी स्कूल में कराई जाएगी। प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर अतिथि के रूप में प्रमुख रूप से भाजपा नेत्री श्रीमती मौसम हरिनखेड़े नपाध्यक्ष श्रीमती भारती सुरजीत ठाकुर नपा उपाध्यक्ष योगेश बिसेन डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स अकेडमी जिलाध्यक्ष तपेश असाटी जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती धनश्री जैन उत्कृष्ट स्कूल प्राचार्य शरद ज्योतिषी सहित अन्य मौजूद रहे। इस दौरान स्कूली छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी रंगारंग प्रस्तुति दी गई। प्रतियोगिता का समापन 25 अक्टूबर को किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। बैहर के आदिवासी अंचल में बच्चों की मौत का मामला एक बार फिर चिंता बढ़ाने लगा है। करीब एक माह के अंतराल के बाद मछुरदा क्षेत्र के मातला गांव में एक साल चार माह के मासूम की मौत हो गई। बुधवार को हुई इस घटना के बाद गांव के तीन अन्य बीमार बच्चों को लांजी सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका उपचार जारी है। मृत बच्चे की तबीयत बिगडऩे पर परिजन उसे पड़ोसी जिले खैरागढ़ के अस्पताल ले गए थे। वहां से लौटने के बाद उसकी हालत फिर बिगड़ी और मौत हो गई। फिलहाल मौत की वजह स्पष्ट नहीं है और स्वास्थ्य विभाग जांच रिपोर्ट का इंतजार कर रहा है। बालाघाट जिला अस्पताल में भी नौ बच्चों का उपचार चल रहा है। आदिवासी अंचल में बच्चों की मौतों का सिलसिला थमने के बीच फिर सामने आई इस घटना ने स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बीमार बच्चों की निगरानी और मौतों के वास्तविक आंकड़ों को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों की समस्याओं के निराकरण शासकीय योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने और गांवों में विकास कार्यों को गति देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत चांगोटोला में जिला स्तरीय शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 146 आवेदन प्राप्त हुए। स्वामित्व योजना के तहत आठ हितग्राहियों को रजिस्ट्री पत्र दो किसानों को सरसों और अलसी के बीज मिनीकीट और आजीविका मिशन से जुड़ी पांच लखपति दीदियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। विधायक मधु भगत और कलेक्टर आदित्य सिंह की मौजूदगी में ग्रामीणों ने पानी टंकी को हटाने चांगोटोला में आईटीआई खोलने और नगरवाड़ा से हिरमुटोला तक सडक़ निर्माण की मांग उठाई। कलेक्टर ने किसानों को मृदा परीक्षण संतुलित उर्वरक उपयोग और पराली प्रबंधन के प्रति जागरूक करते हुए स्वरोजगार के लिए पशुपालन मुर्गीपालन और बकरीपालन जैसी गतिविधियां अपनाने की अपील की। शिविर में उद्यम संवाद के जरिए स्थानीय युवाओं उद्यमियों और आजीविका मिशन से जुड़ी महिलाओं ने शासकीय योजनाओं से मिली सहायता और स्वरोजगार के अनुभव साझा किए।