Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
08-Sep-2026

सैटेलाइट तस्वीरों में देश से 90% बादल गायब मौसम विभाग (IMD) की नई सैटेलाइट तस्वीरों में भारत के 90% हिस्से में बादल गायब नजर आ रहे है। खासकर उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में बादलों की कमी ज्यादा दिखाई दे रही है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक यह मानसून की गतिविधि कमजोर होने का संकेत है। हालांकि मानसून की आधिकारिक वापसी अभी शुरू नहीं हुई है। बादलों की इस कमी को अल नीनो के प्रभाव यानी समुद्र के गर्म होने से मौसम में हो रहे बड़े बदलावों से जोड़कर देखा जा रहा है। लोग अपनी पसंद का खाना खा सकते पश्चिम बंगाल बीजेपी अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने बागेश्वर धाम प्रमुख धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की दुर्गा पूजा के दौरान बंगालियों से नॉनवेज खाना छोड़ने की अपील पर असहमति जताई है।उन्होंने कहा कि राज्य में लोग अपनी पसंद का खाना खाने के लिए स्वतंत्र हैं। किसी धार्मिक व्यक्ति या राजनीतिक दल को यह तय करने का अधिकार नहीं है कि लोग क्या खाएं या क्या पहनें। दरअसल हाल ही में हावड़ा दौरे के दौरान धीरेंद्र शास्त्री ने लोगों से दुर्गा पूजा के दौरान नॉनवेज खाना छोड़ने की अपील की थी। उन्होंने त्योहार के दौरान नॉनवेज खाने वाले लोगों को पाखंडी बताया था। तेलंगाना विधानसभा में रो पड़े स्पीकर तेलंगाना विधानसभा के स्पीकर गद्दम प्रसाद मंगलवार को सदन में भावुक होकर रो पड़े। यह घटना तब हुई जब मंत्री सीताक्का ने MLC टाटा मधु द्वारा स्पीकर की दिवंगत मां के बारे में की गई अपमानजनक टिप्पणियों की निंदा की। हालांकि इस पूरे घटनाक्रम पर गद्दम ने कहा कि MLC टाटा मधु की टिप्पणिया दुखद हैं। सीताक्का पिछले 5 साल से मुझे राखी बांध रही हैं।जब विधानसभा में सीताक्का की आंखों से आंसू बह रहे थे तो मुझे बहुत दुख हुआ। अनजाने में ही मेरी आंखों से भी आंसू निकल आए। 4 राज्यों में उपचुनाव का ऐलान 6 अक्टूबर को वोटिंग चुनाव आयोग ने तमिलनाडु पुडुचेरी और पश्चिम बंगाल की विधानसभा सीटों और असम की एक लोकसभा सीट पर उपचुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। इन सीटों पर 6 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे और 9 अक्टूबर को नतीजे आएंगे।कमीशन के मुताबिक चुनाव की औपचारिक गजट अधिसूचना 9 सितंबर 2026 को जारी होगी। नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 16 सितंबर है।वोटिंग 6 अक्टूबर को होगी। काउंटिंग 9 अक्टूबर को की जाएगी। पूरी प्रक्रिया 11 अक्टूबर 2026 से पहले पूरी कर ली जाएगी। दिल्ली पीजी हादसा- राजधानी की सभी इमारतों की जांच होगी दिल्ली में सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसे के बाद नगर निगम (MCD) ने पूरी दिल्ली में इमारतों की जांच के आदेश दिए हैं। MCD ने सभी जोन के एग्जीक्यूटिव इंजीनियरों (बिल्डिंग) से अपने क्षेत्र की इमारतों का निरीक्षण कर 10 सितंबर तक रिपोर्ट देने को कहा है। ब्रिटेन के किले पर पाकिस्तान का झंडा फहराने पर विवाद ब्रिटेन के वेल्स में कार्डिफ कैसल (किले) पर पाकिस्तान का झंडा फहराने को लेकर विवाद हो गया है। दक्षिणपंथी रिफॉर्म पार्टी ने इसका विरोध किया है।रिफॉर्म के सीनियर नेता रॉबर्ट जेनरिक ने सोशल मीडिया पर कार्डिफ कैसल पर पाकिस्तानी झंडा फहराए जाने का वीडियो शेयर किया।उन्होंने कहा कि ऐतिहासिक इमारतों पर विदेशी झंडे फहराया जाना बंद होना चाहिए।उन्होंने लिखाकार्डिफ कैसल पर पाकिस्तान का झंडा फहराया गया है। हम अपनी संस्कृति पर कब्जे की इस कोशिश को क्यों होने दे रहे हैं? अब यह हर जगह दिखाई देता है।