Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
व्यापार
14-Sep-2026

अगस्त महीने में थोक महंगाई दर बढ़कर 9.92 प्रतिशत हो गई है जुलाई में यह दर 9.78 प्रतिशत थी सरकार ने 14 सितंबर को इसके आंकड़े जारी किए रोजाना इस्तेमाल होने वाली कई चीजों की कीमतों में बढ़ोतरी के चलते महंगाई दर में इजाफा हुआ है यानी पिछले साल थोक बाजार में जो सामान 100 रुपये का था उसकी कीमत अब करीब 109.92 रुपये हो गई है इस हफ्ते 5 आईपीओ में निवेश का मौका प्राइमरी मार्केट में इस सप्ताह पांच बड़ी कंपनियां अपने आईपीओ लेकर आ रही हैं इनमें NSE हीरो मोटर्स SS रिटेल जिंदल सुप्रीम और सोनासिलेक्शन शामिल हैं इन आईपीओ के जरिए कंपनियां बाजार से कुल 24 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा जुटाने की तैयारी में हैं इनमें NSE का इश्यू सबसे बड़ा बताया जा रहा है वहीं SS रिटेल और जिंदल सुप्रीम में करीब 30 प्रतिशत तक लिस्टिंग गेन का अनुमान जताया गया है AI की रफ्तार धीमी करने की सलाह पर चीन का पलटवार एंथ्रोपिक के CEO डारियो अमोदेई के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस डेवलपमेंट की रफ्तार धीमी करने के प्रस्ताव को चीन ने अमेरिकी रणनीति करार दिया है चीनी अखबार ने इसे ‘कोल्ड वॉर प्लेबुक’ बताते हुए कहा कि सुरक्षा के नाम पर AI की प्रगति रोकने की मांग अमेरिका के तकनीकी वर्चस्व को बनाए रखने की कोशिश हो सकती है वहीं अमोदेई का तर्क है कि AI से जुड़े संभावित खतरों से निपटने के लिए डेवलपमेंट की रफ्तार पर नियंत्रण जरूरी है टेस्ला की नई रोडस्टर को लेकर बड़ा अपडेट इलेक्ट्रिक वाहन कंपनी टेस्ला अपनी सेकेंड जनरेशन रोडस्टर स्पोर्ट्स कार को 1 अक्टूबर को पेश कर सकती है कंपनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर ‘गो फॉर लॉन्च’ संदेश के साथ एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें 10.01 की तारीख दिखाई गई है रिपोर्ट्स के मुताबिक कार में कोल्ड गैस थ्रस्टर्स दिए जा सकते हैं इनकी मदद से कार को अतिरिक्त परफॉर्मेंस और थोड़ी देर के लिए हवा में लिफ्ट मिल सकती है हालांकि इसका मतलब यह नहीं है कि कार किसी विमान की तरह आसमान में उड़ सकेगी