Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
व्यापार
03-Sep-2026

शेयर बाजार में तेजी शेयर बाजार में आज यानी 3 सितंबर को तेजी देखने को मिल रही है। सेंसेक्स करीब 300 अंक की बढ़त के साथ 76900 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी भी 100 अंक से ज्यादा चढ़कर 24000 के आसपास पहुंच गया है। बाजार में बैंकिंग मेटल और रियल्टी सेक्टर के शेयरों में सबसे ज्यादा खरीदारी देखने को मिल रही है। निवेशकों की मजबूत खरीदारी से बाजार के प्रमुख इंडेक्स में तेजी बनी हुई है। दो दिन में सोना-चांदी सस्ता सोने और चांदी की कीमतों में लगातार दूसरे दिन गिरावट दर्ज की गई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के मुताबिक 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 1999 रुपए गिरकर करीब 1.51 लाख रुपए पर आ गया है। वहीं एक किलो चांदी की कीमत 2023 रुपए घटकर करीब 2.28 लाख रुपए हो गई है। पिछले दो दिनों में चांदी करीब 8803 रुपए और सोना 4651 रुपए सस्ता हुआ है। कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोना न खरीदने की अपील को भी गिरावट की वजह माना जा रहा है। एयर इंडिया एक्सप्रेस की नई यूनिफॉर्म एयर इंडिया एक्सप्रेस ने अपने केबिन क्रू और फ्रंटलाइन स्टाफ के लिए नई यूनिफॉर्म लॉन्च की है। नई यूनिफॉर्म को 1 सितंबर से लागू कर दिया गया है। टाटा ग्रुप की एयरलाइन ने भारतीय कपड़ा परंपराओं को आधुनिक डिजाइन के साथ जोड़ा है। यूनिफॉर्म में केले के रेशों से बने फैब्रिक का इस्तेमाल किया गया है। इसके अलावा कांजीवरम पटोला और गमोसा जैसी पारंपरिक भारतीय क्राफ्ट डिजाइन को भी इसमें शामिल किया गया है। जॉन टर्नस बने एपल के नए CEO एपल ने जॉन टर्नस को कंपनी का नया CEO बनाया है। टर्नस करीब 25 साल से एपल से जुड़े हैं और उन्होंने आईफोन आईपैड और एपल वॉच समेत कई प्रोडक्ट्स की हार्डवेयर इंजीनियरिंग में अहम भूमिका निभाई है। 2001 में 26 साल की उम्र में एपल से जुड़ने वाले टर्नस अब कंपनी के इतिहास में 8वें CEO बन गए हैं। टिम कुक ने 15 साल बाद CEO पद छोड़ा है और अब वे एग्जीक्यूटिव चेयरमैन की भूमिका निभाएंगे। टर्नस को करीब 600 करोड़ रुपए का पैकेज मिलने की जानकारी सामने आई है।