Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
22-Oct-2026

शेयर बाजार में बड़ी गिरावट सेंसेक्स 500 अंक से ज्यादा टूटा भारतीय शेयर बाजार में आज गिरावट देखने को मिल रही है। सेंसेक्स करीब 500 अंक गिरकर 73150 के स्तर पर कारोबार कर रहा है जबकि निफ्टी में 200 अंक से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई है और यह 22600 के स्तर पर पहुंच गया है। बाजार में ऑटो एफएमसीजी और फार्मा सेक्टर के शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली देखने को मिल रही है। जियो प्लेटफॉर्म्स के IPO को दो दिन में मिला 3.5 गुना सब्सक्रिप्शन देश के सबसे बड़े आईपीओ जियो प्लेटफॉर्म्स को निवेशकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। दूसरे दिन सुबह 11 बजे तक यह इश्यू 3.50 गुना सब्सक्राइब हो चुका है। कंपनी के 19.75 करोड़ शेयरों के मुकाबले 69.08 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां मिली हैं। संस्थागत निवेशकों का हिस्सा 9.42 गुना गैर-संस्थागत निवेशकों का हिस्सा 2.42 गुना और रिटेल निवेशकों का कोटा 1.02 गुना भरा है। निवेशक इस आईपीओ के लिए 23 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते हैं। SBI के करीब 4 हजार ग्राहकों का डेटा डार्क वेब पर लीक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के करीब 4 हजार ग्राहकों का डेटा डार्क वेब पर लीक होने का मामला सामने आया है। बैंक की स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग के मुताबिक 3897 ग्राहक रिकॉर्ड में व्यक्तिगत पहचान से जुड़ी जानकारी मिली है। इसमें नाम मोबाइल नंबर ईमेल पता और अन्य पहचान संबंधी विवरण शामिल हो सकते हैं। बैंक ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि SBI ने कहा है कि इस घटना से बैंक के कामकाज और सेवाओं पर कोई असर नहीं पड़ा है। ई-मुद्रा डेटा लीक मामले की जांच के लिए स्पेशल टीम गठित डिजिटल सुरक्षा सेवा देने वाली कंपनी ई-मुद्रा में तकनीकी गड़बड़ी के बाद आईटी मंत्रालय ने जांच के लिए एक विशेष टीम बनाई है। बताया गया है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से सुरक्षा कोड लीक होने का मामला सामने आया था। सरकार के अनुसार इसका असर कंपनी के विदेशी कारोबार तक सीमित रहा है और भारतीय वेबसाइट्स तथा ऐप्स सुरक्षित हैं। सरकार ने लोगों से सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। सोना दो दिन में 2321 रुपये सस्ता चांदी के दाम भी गिरे सोने और चांदी की कीमतों में लगातार दूसरे कारोबारी दिन गिरावट दर्ज की गई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के मुताबिक 24 कैरेट सोने की कीमत 10 ग्राम पर 1839 रुपये घटकर करीब 1.44 लाख रुपये रह गई है। वहीं एक किलो चांदी का भाव 2900 रुपये गिरकर करीब 2.06 लाख रुपये पर आ गया है। दो दिनों में सोना कुल 2321 रुपये और चांदी करीब 4 हजार रुपये सस्ती हो चुकी है।