Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
व्यापार
19-Oct-2026

शेयर बाजार में 600 अंक से ज्यादा की गिरावट शेयर बाजार में आज यानी 19 अक्टूबर को गिरावट देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 600 अंक से ज्यादा टूटकर 74 हजार 150 के स्तर पर कारोबार कर रहा है जबकि निफ्टी में करीब 200 अंकों की गिरावट दर्ज की गई है और यह 22 हजार 950 के स्तर पर है। बाजार में आई इस गिरावट के बीच आईटी और निजी बैंकिंग कंपनियों के शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली देखने को मिल रही है। मुकेश अंबानी से मिलेंगे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो अगले सप्ताह दो दिवसीय भारत दौरे पर आने वाले हैं। इस दौरान गुजरात के जामनगर में उनकी रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी से मुलाकात हो सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रुबियो रिलायंस के रिफाइनरी कॉम्प्लेक्स में करीब नौ घंटे बिताएंगे। माना जा रहा है कि अमेरिका के टेक्सास में ऑयल रिफाइनरी में रिलायंस के संभावित निवेश पर चर्चा हो सकती है। इसके अलावा उनकी उद्योगपति गौतम अडाणी से भी मुलाकात प्रस्तावित बताई जा रही है। HDFC बैंक का मुनाफा 5 प्रतिशत बढ़ा डिप्टी एमडी का इस्तीफा HDFC बैंक ने जुलाई से सितंबर तिमाही के वित्तीय नतीजे जारी किए हैं। बैंक का मुनाफा सालाना आधार पर करीब पांच प्रतिशत बढ़कर 19 हजार 510 करोड़ रुपये हो गया है जबकि पिछले साल इसी तिमाही में यह 18 हजार 641 करोड़ रुपये था। बैंक की नेट इंटरेस्ट इनकम यानी ब्याज से होने वाली शुद्ध कमाई भी करीब 10 प्रतिशत बढ़कर 34 हजार 619 करोड़ रुपये पहुंच गई। वहीं बैंक के डिप्टी मैनेजिंग डायरेक्टर कैजाद भरूचा के इस्तीफे की खबर भी सामने आई है। सऊदी अरब के लिए उड़ानें 24 अक्टूबर तक रद्द मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव और हूती विद्रोहियों के हमलों के बीच एअर इंडिया और एअर इंडिया एक्सप्रेस ने सऊदी अरब आने-जाने वाली अपनी उड़ानें 24 अक्टूबर तक रद्द कर दी हैं। यह फैसला जेद्दा रियाद और दम्माम के लिए संचालित उड़ानों पर लागू होगा। एयरलाइन ने प्रभावित यात्रियों को टिकट का पूरा रिफंड लेने या बिना अतिरिक्त शुल्क के यात्रा की तारीख बदलने का विकल्प दिया है। इससे पहले इंडिगो भी सऊदी अरब के लिए अपनी उड़ानें रद्द कर चुकी है। एआई से डरें नहीं नई तकनीक नए अवसर भी पैदा करती है आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी एआई के बढ़ते इस्तेमाल के बीच रोजगार पर इसके असर को लेकर बहस तेज है। इसी बीच सर्व रोबोटिक्स के सीईओ अली काशानी ने अपनी विश्वविद्यालय में पढ़ रही बेटियों को पत्र लिखकर तकनीक से डरने के बजाय उसे समझने और अपनाने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि इतिहास गवाह है कि नई तकनीकों ने केवल नौकरियां खत्म नहीं कीं बल्कि रोजगार के नए रास्ते भी खोले हैं। काशानी ने युवाओं को एआई से सीखने सवाल पूछने और समस्याओं का समाधान खोजने में इसका इस्तेमाल करने की सलाह दी।