Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
व्यापार
06-Oct-2026

शेयर बाजार में तेजी शेयर बाजार में आज बढ़त देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 400 अंक से ज्यादा चढ़कर 72 हजार 800 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी भी 100 अंक से ज्यादा ऊपर है और 22 हजार 700 के स्तर पर पहुंच गया है। बैंकिंग और मेटल शेयरों में सबसे ज्यादा खरीदारी देखी जा रही है। आज शाह इन्वेस्टर्स होम लिमिटेड और SRIT इंडिया के शेयरों की लिस्टिंग हुई दोनों की लिस्टिंग सकारात्मक रही। आधार में नाम बदलने के नियम बदले आधार कार्ड में नाम की स्पेलिंग सुधारने शादी के बाद सरनेम बदलने या पूरा नाम बदलने के लिए UIDAI ने नियमों में बदलाव किया है। अब अलग-अलग तरह के बदलाव के लिए संबंधित सरकारी दस्तावेज फॉर्म या एफिडेविट देना जरूरी होगा। UIDAI जमा किए गए दस्तावेजों की जांच करेगा ताकि फर्जीवाड़े को रोका जा सके। नाम में बदलाव के लिए सही दस्तावेज के साथ निर्धारित प्रक्रिया पूरी करनी होगी। इंडिगो की फ्लाइट टिकट हुई महंगी इंडिगो ने आज से फ्लाइट टिकट पर फ्यूल चार्ज बढ़ा दिया है। घरेलू उड़ानों में यात्रियों को 1300 रुपए तक और इंटरनेशनल उड़ानों में 10 हजार रुपए तक अतिरिक्त भुगतान करना पड़ सकता है। नई दरें 6 अक्टूबर रात 12 बजकर 1 मिनट से लागू होंगी। एयरलाइन ने छह महीने में तीसरी बार फ्यूल सरचार्ज बढ़ाया है। कंपनी के मुताबिक एविएशन टर्बाइन फ्यूल यानी ATF की कीमत बढ़ने के कारण यह फैसला लिया गया है। जियो का IPO 21 अक्टूबर को आ सकता है रिलायंस इंडस्ट्रीज की डिजिटल कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स का IPO 21 अक्टूबर को लॉन्च हो सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी IPO के जरिए करीब 37 हजार 700 करोड़ रुपए जुटाने की तैयारी में है। अगर ऐसा होता है तो यह देश का सबसे बड़ा IPO होगा और 2024 में हुंडई मोटर इंडिया के 27 हजार 858 करोड़ रुपए के IPO का रिकॉर्ड टूट जाएगा। यह करीब दो दशक में रिलायंस ग्रुप की किसी कंपनी का पहला IPO होगा। भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर बातचीत अटकी भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील को लेकर बातचीत फिलहाल मुश्किल दौर में पहुंच गई है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि दोनों देश ऐसे मुकाम पर पहुंच गए हैं जहां आगे रियायत देना मुश्किल है। भारत और अमेरिका दोनों ही अपनी-अपनी स्थिति से आगे बढ़ने में सीमित गुंजाइश देख रहे हैं। हालांकि वित्त मंत्री ने कहा कि बातचीत के लिए कोई नया रास्ता या अवसर बनता है तो दोनों देश उस पर चर्चा करने के लिए तैयार हैं।